Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का हुआ गठन, मुख्य सचिव की देखरेख में होगा निर्माण खेल-खेल में हुई दिल्लगी: पति को भूल ऑनलाइन गेम में महिला कर बैठी मोहब्बत, फिर 900KM दूर से आ धमका आशिक Vikasnagar: तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में डीएम सख्त, एक राजस्व उप निरीक्षक निलंबित Woman Showed Bravery And Caught A Criminal In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Mp Samwad 2025 Cm Mohan Yadav Says Son Cried Many Times Out Of Emotion - Amar Ujala Hindi News Live Kota News: मंत्री खर्रा और राजेंद्र सिंह राठौर ने किया कांग्रेस पर हमला, कुर्सी को लेकर DNA पर उठाए सवाल Hrtc Volvo Buses: 24 New Volvo Buses Reached Himachal After Travelling 2700 Km - Amar Ujala Hindi News Live कोहली-रोहित का जलवा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी रह गया दंग; इस सीरीज के बिक गए सारे टिकट मलाइका अरोड़ा को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद, बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी, दूध-दही ही नहीं, डाइट प्लान में शामिल करें ये वेज चीजें

फैंस के लिए हुआ बड़ा ऐलान, T20 एशिया कप में इस तारीख को होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला


IND vs PAK- India TV Hindi

Image Source : GETTY
IND vs PAK

Women T20 Asia Cup India vs Pakistan: महिला टी20 एशिया कप 19 जुलाई से श्रीलंका की धरती पर होने जा रहा है। महिला टी20 एशिया कप में इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। टी20 एशिया कप महिला क्रिकेट में एक बहुत ही अहम टूर्नामेंट है। सभी 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। 

श्रीलंका क्रिकेट ने कर दी बड़ी घोषणा

भारतीय महिला टीम के स्क्वाड की घोषणा टी20 एशिया कप के लिए पहले ही कर दी गई है। इसमें भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ 19 जुलाई को खेलेगी। अब इससे पहले ही श्रीलंका क्रिकेट ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने प्रेस रिलीज में कहा कि सभी मैचों का इंटरनेशनल मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा तथा फैंस को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। अब फैंस महिला टी20 एशिया कप के सभी मैच स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकते हैं। 

हर ग्रुप में 4-4 टीमों को रखा गया

सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इसमें भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए में शामिल है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में  बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 15 मैच होंगे। फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा। 

भारतीय टीम इन तीन टीमों से खेलेगी मैच

भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ मैच खेलेगी।  भारत गत विजेता है और उसने रिकॉर्ड सात बार टूर्नामेंट जीता है। पहला मुकाबला दोपहर 2 बजे यूएई का मुकाबला नेपाल से होगा। श्रीलंका का टूर्नामेंट का पहला मैच 20 जुलाई को शाम 7 बजे बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

महिला टी20 एशिया कप के लिए भारतीय टीम : 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन। रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह। 

यह भी पढ़ें

VIDEO-कातिलाना गेंद पर आउट हुए पाकिस्तान के कामरान अकमल, टूट गया स्टंप; बीच से हुआ आधा

1934 के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, इस घातक बॉलर ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

1188690cookie-checkफैंस के लिए हुआ बड़ा ऐलान, T20 एशिया कप में इस तारीख को होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला
Artical

Comments are closed.

Bihar : श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का हुआ गठन, मुख्य सचिव की देखरेख में होगा निर्माण     |     खेल-खेल में हुई दिल्लगी: पति को भूल ऑनलाइन गेम में महिला कर बैठी मोहब्बत, फिर 900KM दूर से आ धमका आशिक     |     Vikasnagar: तहसील परिसर में जुआ खेलने के मामले में डीएम सख्त, एक राजस्व उप निरीक्षक निलंबित     |     Woman Showed Bravery And Caught A Criminal In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Samwad 2025 Cm Mohan Yadav Says Son Cried Many Times Out Of Emotion – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota News: मंत्री खर्रा और राजेंद्र सिंह राठौर ने किया कांग्रेस पर हमला, कुर्सी को लेकर DNA पर उठाए सवाल     |     Hrtc Volvo Buses: 24 New Volvo Buses Reached Himachal After Travelling 2700 Km – Amar Ujala Hindi News Live     |     कोहली-रोहित का जलवा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी रह गया दंग; इस सीरीज के बिक गए सारे टिकट     |     मलाइका अरोड़ा को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद, बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट     |     शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी, दूध-दही ही नहीं, डाइट प्लान में शामिल करें ये वेज चीजें     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088