Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
At least 16 Maoists killed, 2 jawans injured in encounter in Chhattisgarh's Sukma; operation under way | India News Bseb 10th Topper Awards: Bihar Board Matric Topper Will Get Prize, Reward Of This Much Rupees; Know Details - Amar Ujala Hindi News Live Up News Accused Had Boarded Train Seeing Girl Alone At Gate He Jumped With Her Rape At Bareilly Station - Amar Ujala Hindi News Live Funds Released Under Nanda Gauri Scheme Cm Dhami Distributed It Through Dbt Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Chhindwara News: Case Filed Against Woman For Posting Objectionable Post - Madhya Pradesh News Jalore News: करड़ा पुलिस पर दुकानदार से मारपीट और जबरन वसूली का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग रेवाड़ी में NH 48 पर मोटर वाहन कंपनी में हादसा: शॉर्ट सर्किट होने से हुआ ब्लास्ट, चार श्रमिक घायल; Video Cm Sukhvinder Sukhu Said- Metropol Bhawan Declared Unsafe, Mlas Should Not Be Allotted Accommodation In It - Amar Ujala Hindi News Live - Hp Assembly:सीएम सुक्खू बोले- मेट्रोपोल भवन अनसेफ घोषित, विधाय... GATE के बाद क्या करें? इन 3 शानदार करियर ऑप्शन्स में बनाए अपनी पहचान AM/NS India Commences Land Acquisition to Set up Integrated Steel Plant in Andhra Pradesh

Up: Waiting For 12 Hours… Woman Body Did Not Get Soil Of Village, She Had Converted Her Religion – Amar Ujala Hindi News Live


UP: Waiting for 12 hours... woman body did not get soil of village, she had converted her religion

बहादुर का मझरा के लोगों को समझाते सीओ अतुल पांडेय
– फोटो : संवाद

विस्तार


बहादुर का मझरा गांव में धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनी दलित महिला को मरने के बाद दफन के लिए गांव में दो गज जमीन भी नसीब नहीं हुई। शव दफनाने को लेकर तीन समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। पहले तो हिंदुओं ने अपने श्मशान घाट में कब्र के लिए जगह नहीं दी।

बाद में जब अपनी हरियाली पट्टे की भूमि में कब्र खोदने की कोशिश हुई तो सिख समुदाय ने विरोध करते हुए कब्र नहीं खोदने दी। इसके चलते गांव में तनाव की स्थित बन गई। सूचना मिलने पर सीओ अतुल पांडे और नायब तहसीलदार समेत पुलिस बल गांव पहुंचा, जहां उसने नई परंपरा डालने से रोक दिया।

बाद में शव रामपुर स्थित मेथोडिस्ट कब्रिस्तान भेज दिया गया। इस तरह लगभग बारह घंटे बाद शव को दफन किया जा सका। कोतवाली स्वार क्षेत्र के महुआखेड़ा ग्राम पंचायत के उप गांव बहादुर का मझरा गांव में कुछ वाल्मीकि परिवार रहते हैं।

इन परिवार में ओम प्रकाश की पत्नी शीला (50) का शुक्रवार तड़के चार बजे कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। वाल्मीकि समाज का गांव या आसपास कहीं पर भी श्मशान नहीं हैं। महिला का शव दफनाने के लिए हिंदू समाज के श्मशान घाट में कब्र खोदना शुरू कर दी।

इस बात की जानकारी जब लोगों को मिली तो उन्होंने कब्र नहीं खोदने दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने अपनी हरियाली पट्टे की भूमि पर कब्र खोदना शुरू किया। इस भूमि के पास सिख परिवारों के झाले फार्म हॉउस हैं। उन्होंने झालों के पास कब्र खोदने से रोक दिया।

इस बात की जानकारी भावाधस के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही को मिली तो कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंच गए। विवाद की जानकारी पर सीओ अतुल कुमार, नायब तहसीलदार लोकेश कुमार और कोतवाल संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ गांव आ गए।

मृतक परिवार समेत अन्य लोगों की जिद थी कि उन्हें कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटित की जाए, लेकिन यह लंबी प्रक्रिया थी। अधिकारियों ने फिलहाल नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं दी और सख्त रवैया अपनाया।

अंत में रामपुर के मेथोडिस्ट ईसाई संप्रदाय के धर्म गुरु से संपर्क किया गया। उनकी पहल पर महिला का शव रामपुर स्थित मेथोडिस्ट कब्रिस्तान में दफनाने पर सहमति बन गई। इसके चलते औपचारिकता पूरी करने के बाद महिला का शव रामपुर ले जाकर दफना दिया गया। इस तरह लगभग 12 घंटे तक चले घटनाक्रम का पटाक्षेप हो सका।

मझरा बहादुर में बहुत समय पहले एक परिवार ईसाई धर्म स्वीकार कर चुका है। यह लोग अपने कब्रिस्तान न होने के चलते नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे थे, जिसे रोक दिया गया। समझाने पर वो मान भी गए। परिवार के लोग महिला का शव रामपुर के मेथोडिस्ट कब्रिस्तान ले गए। – अतुल कुमार पांडे सीओ स्वार 

क्षेत्र में ईसाई मिशनरियां दलितों व दबे कुचले लोगों का चंगाई के नाम पर तथा लोभ लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। ऐसे दलितों की जांच कराए जो दलित धर्म परिवर्तन ईसाई बनकर एससी कोटे का भी सरकार की योजनाओं का भी फायदा उठाते हैं तथा ईसाई मिशनरियों से भी आर्थिक सहायता लेते हैं। – दीप सिंह राही,  राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री भावाधस



Source link

1193920cookie-checkUp: Waiting For 12 Hours… Woman Body Did Not Get Soil Of Village, She Had Converted Her Religion – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

At least 16 Maoists killed, 2 jawans injured in encounter in Chhattisgarh’s Sukma; operation under way | India News     |     Bseb 10th Topper Awards: Bihar Board Matric Topper Will Get Prize, Reward Of This Much Rupees; Know Details – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up News Accused Had Boarded Train Seeing Girl Alone At Gate He Jumped With Her Rape At Bareilly Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     Funds Released Under Nanda Gauri Scheme Cm Dhami Distributed It Through Dbt Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhindwara News: Case Filed Against Woman For Posting Objectionable Post – Madhya Pradesh News     |     Jalore News: करड़ा पुलिस पर दुकानदार से मारपीट और जबरन वसूली का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग     |     रेवाड़ी में NH 48 पर मोटर वाहन कंपनी में हादसा: शॉर्ट सर्किट होने से हुआ ब्लास्ट, चार श्रमिक घायल; Video     |     Cm Sukhvinder Sukhu Said- Metropol Bhawan Declared Unsafe, Mlas Should Not Be Allotted Accommodation In It – Amar Ujala Hindi News Live – Hp Assembly:सीएम सुक्खू बोले- मेट्रोपोल भवन अनसेफ घोषित, विधायकों     |     GATE के बाद क्या करें? इन 3 शानदार करियर ऑप्शन्स में बनाए अपनी पहचान     |     AM/NS India Commences Land Acquisition to Set up Integrated Steel Plant in Andhra Pradesh     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088