Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
एंटी डिप्रेशन की गोलियों के साइड इफेक्ट, लंबे समय तक इस्तेमाल दिल के लिए हो सकता है खतरनाक! Parimatch Created Cricket Festival Boxes for Fans to Enjoy the Indian T20 League to the Fullest Jaipur News: Narayan Singh Circle Bus Stand Of Jaipur Closed - Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल प्रदेश: कौन लोग BPL में आएंगे? आवेदनों के सत्यापन में प्रधानों का दखल नहीं, जानें सभी शर्तें फटाफट इस खिलाड़ी ने रोक दिया अर्जुन तेंदुलकर का रास्ता, अब कैसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में एंट्री 'कुत्ते भौंकते हैं..' अक्षरा सिंह को दर्शकों ने किए अश्लील इशारे, भड़क उठीं एक्ट्रेस, मंच से ही लगा दी क्लास Jio ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, बढ़ा दी इस धमाकेदार ऑफर की वैलिडिटी अमेरिकी मांग के सामने नहीं झुके भारत, अपनी प्राथमिकता तय करे, जानें क्या चाहते हैं ट्रंप? Pastor Bajinder News: Pastor Bajinder Singh Will Remain In Jail For Life, The Victim Fainted After Hearing The - Amar Ujala Hindi News Live Bihar News : Why Bhojpuri Actress Akshara Singh Angry Over Crowd In Ara Bhojpur Sherni Akshara Singh Statement - Amar Ujala Hindi News Live

अंतरिक्ष में इंसानों के लिए बस्तियां बनाएगा भारत, जानें कैसे होगा संभव; इस कंपनी ने शुरू किया काम


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : AP
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्लीः वह दिन दूर नहीं, जब भारत अंतरिक्ष में इंसानों के लिए बस्तियां बना देगा। भले ही यह अभी सपने जैसा है, लेकिन बेंगलुरु आधारित स्टार्टअप पिक्सेल स्पेस ने इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों का अपना समूह तैयार कर चंद्रमा और क्षुद्रग्रहों का मानचित्रण करने और बाहरी अंतरिक्ष में बस्तियां बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की तलाश करने की योजना बनाई है। पिक्सेल स्पेस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अवैस अहमद ने स्टार्टअप की दीर्घकालिक योजनाओं के बारे में बताया और इनमें अंतरिक्ष में भविष्य की बस्तियों के लिए निर्माण सामग्री या संभावित ईंधन स्रोत खोजने के इरादे से क्षुद्रग्रहों की खोज का शामिल होना बताया है।

अहमद ने कहा, ‘‘हम ‘हाइपर-स्पेक्ट्रल’ कैमरे बना रहे हैं जो पृथ्वी को देखते हैं। उन्हीं कैमरों को अंतरिक्ष में अन्य वस्तुओं को देखने के लिए बाहर की ओर घुमाया जा सकता है। हम इन अंतरिक्ष यान को चंद्रमा, मंगल या क्षुद्रग्रह क्षेत्र में भेज सकते हैं, और सौर मंडल एक नक्शा बना सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्टार्टअप पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह का अधिक विस्तार से पता लगाने के लिए उपग्रहों को चंद्रमा के चारों ओर की कक्षाओं में भी स्थापित करना चाहेगा। अहमद ने कहा, ‘‘हम मंगल और बृहस्पति के बीच क्षुद्रग्रह क्षेत्र में जा सकते हैं और पहचान सकते हैं कि इनमें से कौन से क्षुद्रग्रह आश्चर्यजनक तथा बेकार हैं, और उनमें से कौन सी कुछ बहुमूल्य सामग्रियां हैं जो अंतरिक्ष में उपयोगी हो सकती हैं।’’

क्षुद्रग्रहों पर बर्फ की तलाश

अहमद ने कहा कि उपग्रह क्षुद्रग्रहों पर बर्फ की तलाश कर सकते हैं जिसे हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करके ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है तथा पानी के रूप में भी संग्रहीत किया जा सकता है।  ‘‘इसलिए, जब मानवता अंतरिक्ष की ओर बढ़ रही है तो पृथ्वी से सारी सामग्री निकालने का कोई मतलब नहीं है, जबकि अंतरिक्ष में वास्तव में बहुत अधिक सामग्री उपलब्ध है।’’ उन्होंने कहा कि एलन मस्क की स्पेसएक्स अंतरिक्ष क्रांति के लिए रेलमार्ग के निर्माण पर तथा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन और अन्य अंतरिक्ष के लिए आवास निर्माण पर काम कर रही हैं।

अहमद ने कहा, ‘‘हम यह सब संभव करने के लिए सामग्री उपलब्ध कराने वाले बनना चाहते हैं। लेकिन बहुत दीर्घकालिक दृष्टिकोण है।’’ पिक्सेल स्पेस ने पृथ्वी का अधिक विस्तार से मानचित्रण तैयार करने के लिए अपने उपग्रह समूह के हिस्से के रूप में इस साल के अंत में छह ‘हाइपर-स्पेक्ट्रल’ उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है। अगले वर्ष 18 अन्य उपग्रहों को प्रक्षेपित किया जाएगा जो पृथ्वी की निचली कक्षा में बेंगलुरु आधारित स्टार्टअप के उपग्रह समूह को पूरा करेंगे। (भाषा)

यह भी पढ़ें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोली लगने के बाद अब कैसी है हालत, जानें क्या आगे प्रचार को रखेंगी जारी?




जेल में रहते ही इमरान खान ने सरकार की नाक में कर दिया दम, अब पीएम शहबाज शरीफ ने किया बड़ा ऐलान

 

 

Latest World News





Source link

1202440cookie-checkअंतरिक्ष में इंसानों के लिए बस्तियां बनाएगा भारत, जानें कैसे होगा संभव; इस कंपनी ने शुरू किया काम
Artical

Comments are closed.

एंटी डिप्रेशन की गोलियों के साइड इफेक्ट, लंबे समय तक इस्तेमाल दिल के लिए हो सकता है खतरनाक!     |     Parimatch Created Cricket Festival Boxes for Fans to Enjoy the Indian T20 League to the Fullest     |     Jaipur News: Narayan Singh Circle Bus Stand Of Jaipur Closed – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिमाचल प्रदेश: कौन लोग BPL में आएंगे? आवेदनों के सत्यापन में प्रधानों का दखल नहीं, जानें सभी शर्तें फटाफट     |     इस खिलाड़ी ने रोक दिया अर्जुन तेंदुलकर का रास्ता, अब कैसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में एंट्री     |     ‘कुत्ते भौंकते हैं..’ अक्षरा सिंह को दर्शकों ने किए अश्लील इशारे, भड़क उठीं एक्ट्रेस, मंच से ही लगा दी क्लास     |     Jio ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, बढ़ा दी इस धमाकेदार ऑफर की वैलिडिटी     |     अमेरिकी मांग के सामने नहीं झुके भारत, अपनी प्राथमिकता तय करे, जानें क्या चाहते हैं ट्रंप?     |     Pastor Bajinder News: Pastor Bajinder Singh Will Remain In Jail For Life, The Victim Fainted After Hearing The – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bihar News : Why Bhojpuri Actress Akshara Singh Angry Over Crowd In Ara Bhojpur Sherni Akshara Singh Statement – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088