Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Railways Gave Relief To Passengers Now Tanakpur-daurai Express Will Run Four Days A Week - Bareilly News Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में वायरलेस सिस्टम विकसित, देश में पहली बार किसी जिले ने अपना नेटवर्क किया स्थापित Damoh News: A Huge Fire Broke Out In The Dukarsata Beat Forest And Spread To One Hectare - Damoh News Jodhpur News: Notorious Smuggler Caught After Jumping 20 Foot Wall, Cycloner Team Nabs Him From Bushes - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: 320 Boxes Of Liquor Seized From Truck, Threatened Police With Gun, Attacked Worker With A Darat - Amar Ujala Hindi News Live रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरते ही रच दिया नया कीर्तिमान, किसी को पता भी नहीं चला 'ग्राउंड जीरो' में दिखेगी BSF के वीरों की अनसुनी कहानी, नए अवतार में छाएंगे इमरान हाशमी, इस दिन होगी रिलीज एंटी डंपिंग ड्यूटी को कितना समझते हैं आप? भारत ने 5 चीनी आयातों पर लगाया है ये शुल्क दिल्ली-NCR से आसानी से वैष्णो देवी जा सकेंगे भक्त, हिंडन एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान Kunal Kamra vs Shiv Sena: Joke on Eknath Shinde triggers major row; venue vandalised, FIR filed | India News

गुजरात में बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा ‘चांदीपुरा वायरस’, जानें लक्षण और बचाव के उपाय


Chandipura Virus Symptoms: इस वायरस से संक्रमित बच्चे लक्षण दिखने के 48-72 घंटों के भीतर मर जाते हैं। ऐसे में यह वायरस शिशुओं और वयस्क के लिए घातक माना जा रहा है।

Chandipura Virus Symptoms

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 17 July 2024 09:31 AM

Chandipura Virus Symptoms: कोरोना वायरस महामारी की दहशत अभी लोगों के मन से पूरी तरह निकली भी नहीं है कि एक और नए वायरस ने गुजरात में दस्तक दे दी है। इस वायरस को चांदीपुरा वायरस के नाम से पुकारा जा रहा है। यह वायरस बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गुजरात के हिम्मतनगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस से 6 लोगों की मौत हो गई। बरसात के मौसम में यह वायरस ऐक्टिव होता है। जो संक्रमित रोग मक्खी, मच्छर के काटने से होता है। 9 महीने से 14 साल की उम्र के बच्चों में यह संक्रमण पाया जाता है। गुजरात के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि चांदीपुरा वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क जरूर रहने की जरूतर जरूर है।

क्यों रखा गया चांदीपुरा वायरस का नाम?

साल 1965 में नागपुर शहर के चांदीपुर में एक नए वायरस का प्रकोप देखा गया। इस वायरस की चपेट में आने से 14 से 15 साल के कई बच्चे मर गए थे। देश में सबसे पहले नागपुर के चांदीपुरा गांव से इस वायरस की शुरुआत होने की वजह से इस वायरस को चांदीपुरा वायरस के तौर पर जाना जाने लगा।

चांदीपुरा वायरस के लक्षण-

चांदीपुरा वायरस की चपेट में आने वाले बच्चों में अचानक तेज बुखार, उल्टी, दस्त, दौरे पड़ना, सिर दर्द , मस्तिष्क में सूजन और ऐंठन जैसे लक्षण नजर आते हैं, जो उनकी मौत का कारण बन सकते हैं। इस वायरस से संक्रमित बच्चे लक्षण दिखने के 48-72 घंटों के भीतर मर जाते हैं। ऐसे में यह वायरस शिशुओं और वयस्क के लिए घातक माना जा रहा है।

चांदीपुरा वायरस पर क्या है वैज्ञानिकों का कहना-

चांदीपुरा वायरस के लेकर कहा जा रहा है कि यह मादा फ्लेबोटोमाइन मक्खी और एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। वैज्ञानिक इसे RNA वायरस के रूप में देख रहे हैं। इस वायरस का सबसे ज्यादा असर 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर देखने को मिलता है। इस बीमारी के गंभीर मामलों में मृत्यु दर 56 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक दिखाई दी है। चिंता की बात यह है कि अभी तक इस वायरस से लड़ने वाली कोई दवा नहीं बनाई गई है।

चांदीपुरा वायरस से बचाव-

चांदीपुरा वायरस से बचने के लिए मच्छर, मक्खी और कीड़ों से बचना सबसे जरूरी है। इसके लिए बच्चों को रात में और सुबह-शाम पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं। मच्छरों को कीड़ों से बचने के लिए रात में नेट का उपयोग करें। मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। खिड़की और दरवाजों को बंद रखें।





Source link

1216620cookie-checkगुजरात में बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा ‘चांदीपुरा वायरस’, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Artical

Comments are closed.

Railways Gave Relief To Passengers Now Tanakpur-daurai Express Will Run Four Days A Week – Bareilly News     |     Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में वायरलेस सिस्टम विकसित, देश में पहली बार किसी जिले ने अपना नेटवर्क किया स्थापित     |     Damoh News: A Huge Fire Broke Out In The Dukarsata Beat Forest And Spread To One Hectare – Damoh News     |     Jodhpur News: Notorious Smuggler Caught After Jumping 20 Foot Wall, Cycloner Team Nabs Him From Bushes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: 320 Boxes Of Liquor Seized From Truck, Threatened Police With Gun, Attacked Worker With A Darat – Amar Ujala Hindi News Live     |     रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरते ही रच दिया नया कीर्तिमान, किसी को पता भी नहीं चला     |     ‘ग्राउंड जीरो’ में दिखेगी BSF के वीरों की अनसुनी कहानी, नए अवतार में छाएंगे इमरान हाशमी, इस दिन होगी रिलीज     |     एंटी डंपिंग ड्यूटी को कितना समझते हैं आप? भारत ने 5 चीनी आयातों पर लगाया है ये शुल्क     |     दिल्ली-NCR से आसानी से वैष्णो देवी जा सकेंगे भक्त, हिंडन एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान     |     Kunal Kamra vs Shiv Sena: Joke on Eknath Shinde triggers major row; venue vandalised, FIR filed | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088