Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Opposition briefed on 'Operation Sindoor'; 13 civilians killed in Pak shelling: Key developments | India News Bihar News: Press Conference Became A Battlefield; Bjp Leaders Clashed, Allegations And Counter-allegations St - Amar Ujala Hindi News Live Indian Air Force : तीन बड़े युद्ध में अहम भूमिका निभा चुका है मध्य वायु कमान, प्राकृतिक आपदा के समय भी मददगार Radhika May Soon Be Arrested For The Unintentional Murder Of Her Live-in Partner - Dehradun News Indore: दसवीं पास होने की खुशी नानी के साथ बांटने गई थी, लौटते समय छात्रा की मौत, मां घायल Kota News: Woman Cheated Tte Of 3 Lakh By Threatening False Allegation Of Molestation, Police Arrested Her - Kota News अंबाला निगम आयुक्त का पंचकूला तबादला: कांग्रेस MLA निर्मल से हुआ था विवाद; प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे थे सवाल Operation Sindoor: Security Beefed Up In Himachal From Tibet Border To Punjab And Jammu-kashmir Border India-p - Amar Ujala Hindi News Live अब इस टीम की प्लेऑफ की कहानी भी करीब करीब खत्म, जल्द हो सकती है एलिमिनेट 'औकात नहीं है...', मुंह खोलते ही इन पाकिस्तानी सितारों को पड़ी लताड़, हानिया से माहिरा तक का नाम शामिल

bad weather forecast himachal pradesh landslide in shimla heavy rain alert


ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के एक बार फिर से सक्रिय होते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार रात को शिमला, बिलासपुर और कांगड़ा सहित अन्य जिलों में बारिश हुई। इससे सूखे जैसी स्थिति से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज व कल राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24, 25 व 26 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

26 जुलाई तक मौसम खराब

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि राज्य में 26 जुलाई तक मॉनसून की सक्रियता से व्यापक वर्षा होने का अंदेशा है। उन्होंने लोगों व पर्यटकों से भूस्खलन संभावित इलाकों की यात्रा न करने और नदी-नालों के किनारों से दूरी बनाने की हिदायत दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बीती रात बिलासपुर जिला के भराड़ी में सर्वाधिक 87 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसके अलावा हमीरपुर जिला के भोरंज में 85, कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में 68, सिरमौर के धोलाकुआं में 62, कटुआला में 56, सरकाघाट में 53, घाघस में 48, कुफरी में 35, बिलासपुर में 34, ओलिंडा में 33, बरठीं व सुंदरनगर में 32-32, सलापड व बागी में 30-30 और शिमला में 27 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है।

शिमला के उपनगर टूटू में भूस्खलन

शिमला में बीती रात हुई वर्षा के बाद उपनगर टूटू में भूस्खलन की घटना सामने आई है। सुबह-सुबह तारादेवी-टूटू सड़क पर कैंचीमोड़ में पहाड़ी से ल्हासा (विशालकाय पत्थर) सड़क पर जा गिरा। इससे सड़क अवरुद्ध हो गई। घटना के वक्त एक कार वहां से गुजर रही थी। कार सवार भूस्खलन की जद में आने से बाल-बाल बच गए। भूस्खलन के बाद लोकनिर्माण विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और ल्हासा हटाकर सड़क को बहाल किया गया।

मॉनसून सीजन में वर्षा जनित हादसों में गई 40 लोगों की जान

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 27 जून को दस्तक दी थी। पिछले 25 दिनों में वर्षा से जुड़े हादसों में 40 लोगों की मौत हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक ऊंचाई से गिरने के कारण 16, पानी के तेज बहाव में बहने से 13, करंट से पांच औऱ सर्प दंश से चार लोगों की जान गई। इस अवधि में सिरमौर जिला में फ्लैश फ्लड की एक घटना सामने आई। राज्य में मानसून सीजन के दौरान 329 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इसमें लोकनिर्माण विभाग को 114 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। मानसून सीजन में 77 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा 57 पशुशालाएं और चार दुकानें धराशायी हुईं।

रिपोर्ट- यूके शर्मा   



Source link

1251000cookie-checkbad weather forecast himachal pradesh landslide in shimla heavy rain alert
Artical

Comments are closed.

Opposition briefed on ‘Operation Sindoor’; 13 civilians killed in Pak shelling: Key developments | India News     |     Bihar News: Press Conference Became A Battlefield; Bjp Leaders Clashed, Allegations And Counter-allegations St – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indian Air Force : तीन बड़े युद्ध में अहम भूमिका निभा चुका है मध्य वायु कमान, प्राकृतिक आपदा के समय भी मददगार     |     Radhika May Soon Be Arrested For The Unintentional Murder Of Her Live-in Partner – Dehradun News     |     Indore: दसवीं पास होने की खुशी नानी के साथ बांटने गई थी, लौटते समय छात्रा की मौत, मां घायल     |     Kota News: Woman Cheated Tte Of 3 Lakh By Threatening False Allegation Of Molestation, Police Arrested Her – Kota News     |     अंबाला निगम आयुक्त का पंचकूला तबादला: कांग्रेस MLA निर्मल से हुआ था विवाद; प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे थे सवाल     |     Operation Sindoor: Security Beefed Up In Himachal From Tibet Border To Punjab And Jammu-kashmir Border India-p – Amar Ujala Hindi News Live     |     अब इस टीम की प्लेऑफ की कहानी भी करीब करीब खत्म, जल्द हो सकती है एलिमिनेट     |     ‘औकात नहीं है…’, मुंह खोलते ही इन पाकिस्तानी सितारों को पड़ी लताड़, हानिया से माहिरा तक का नाम शामिल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088