Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
PBKS vs MI: पंजाब किंग्स की टीम में अब जाकर हुई धाकड़ गेंदबाज की वापसी, मुंबई को मिलेगी चुनौती The Filmy Hustle Exclusive: अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाएंगे अनुराग कश्यप? रामगोपाल वर्मा के साथ खोला राज ‘Absconding, shared hate content’: What Kolkata Police said about influencer Sharmistha Panoli’s arrest | India News ये दो FD स्कीम बेहद खास, जल्द उठाएं लाभ, मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न, 30 जून बाद हो जाएंगी बंद, जानें डिटेल  Bihar News: Governor Arif Mohammad Khan Started National Training Campaign Of Nursery Teachers - Amar Ujala Hindi News Live Moradabad: 20-year-old Girl Stabbed To Death, Body Found In A Corn Field - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather Changed Today Rainfall In Badrinath Dham Snowfall In Hemkund Sahib, Photos - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: खुद को सेना का कर्नल बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार... Jabalpur News: सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, एक की मौके पर मौत, दो घायल Ras 2023: Fourth Phase Interviews Begin Tomorrow, Will Continue Till June 13 - Ajmer News

24 जुलाई को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, गणेशजी की कृपा से होगी धन वर्षा, धर्म न्यूज़


Horoscope Rashifal 24 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 जुलाई 2024 को बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा करने से जीवन के सभी दुख-कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर में खुशहाली आती है।  ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 24 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 24 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि :आज का दिन शुभ साबित होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य चल पड़ेंगे। लग्जरी आइटम्स की खरीदारी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध होगा। प्रोफेशनल लाइफ में खूब मान-सम्मान मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों को पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेंगे। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

वृषभ राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर के बड़े-बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। आज कुछ जातक नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में साथी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच न करें।

मिथुन राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला साबित होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। लव लाइफ में प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। फैमिली में बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिलेशनशिप में भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। साथी के मूड स्विंग के चलते रिश्तों में तकरार बढ़ सकती है। आज आप प्रॉपर्टी को खरीदने का बेचने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। साथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य साथ देगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं य फैमिली मेंबर्स से मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी, जिससे ट्रिप का प्लान कैंसिल हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

सिंह राशि : आज लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार रहें। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे प्रोफेशनल लाइफ में जान-पहचान बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जिससे करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। आज आप पार्टनर के साथ नाइट डेट का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

कन्या राशि: आज कन्या राशि वालों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खर्चे नियंत्रित होंगे। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथी का ख्याल रखें और उनके इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें।

तुला राशि : आज का दिन बेहद खास रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। कुछ जातक फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। साथी का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। ऑफिस में कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।

वृश्चिक राशि : आज आपको आर्थिक मामलों में कई बड़े फैसले लेने होंगे। आय के पुराने स्त्रोतों से धन लाभ होगा। धन से जुड़े फैसले लेते समय बहुत सावधानी बरतें। जल्दबाजी में पैसे खर्च न करें। प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। विरोधी एक्टिव रहेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को में सफलता हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

धनु राशि : आज धनु राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में मोटिवेटेड नजर आएंगे। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। घर में किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए इनविटेशन आ सकता है। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा।

मकर राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रोफेशन लाइफ की दिक्कतों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ऑफिशियल ट्रिप पर जा सकते हैं। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से हैंडल करें। अपने इमोशन्स पर काबू रखें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें और साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें।

कुंभ राशि : आज परिजनों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। आर्थिक मामलों पर थोड़ा ध्यान दें। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में अपार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी।

मीन राशि : आज आपको अतीत की यादें परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। पास्ट को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए नए प्लान बनाएं। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। लव लाइफ में प्यार और उत्साह बढ़ेगा।



Source link

1254320cookie-check24 जुलाई को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, गणेशजी की कृपा से होगी धन वर्षा, धर्म न्यूज़
Artical

Comments are closed.

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स की टीम में अब जाकर हुई धाकड़ गेंदबाज की वापसी, मुंबई को मिलेगी चुनौती     |     The Filmy Hustle Exclusive: अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाएंगे अनुराग कश्यप? रामगोपाल वर्मा के साथ खोला राज     |     ‘Absconding, shared hate content’: What Kolkata Police said about influencer Sharmistha Panoli’s arrest | India News     |     ये दो FD स्कीम बेहद खास, जल्द उठाएं लाभ, मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न, 30 जून बाद हो जाएंगी बंद, जानें डिटेल      |     Bihar News: Governor Arif Mohammad Khan Started National Training Campaign Of Nursery Teachers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Moradabad: 20-year-old Girl Stabbed To Death, Body Found In A Corn Field – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Changed Today Rainfall In Badrinath Dham Snowfall In Hemkund Sahib, Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: खुद को सेना का कर्नल बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार…     |     Jabalpur News: सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, एक की मौके पर मौत, दो घायल     |     Ras 2023: Fourth Phase Interviews Begin Tomorrow, Will Continue Till June 13 – Ajmer News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088