Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bhopal: Chief Minister Dr. Mohan Yadav Met Prime Minister Modi, Chief Minister Was On A Two-day Visit To Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Arif Mohammad Khan Says Operation Sindoor Showed India's Resolve To World, Will Not Back Down On Terrorism - Amar Ujala Hindi News Live - Jodhpur:आरिफ मोहम्मद खान बोले PBKS vs MI: बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज उड़ाएंगे होश, कैसा रहेगा जयपुर की पिच मिजाज? मात्र 50 रुपये में किया था पहला रोल, आज टीवी की दुनिया का सरताज है एक्टर, 15 साल से कर रहा राज Acer Super ZX की पहली सेल आज, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा 64MP सेल्फी वाला फोन Bihar: Heavy Stone Pelting And Firing Between Two Groups Over Old Rivalry - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: समय से सैलरी नहीं देते... लिखकर दुकान में मुनीम ने फंदे से लटककर दी जान Indore: Monsoon Arrives In Indore After Fifteen Days, Waterlogging Will Happen Again Due To Under Construction - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Crime: जालौर में पुलिस ने 20 लाख की 140 पेटी अवैध शराब जब्त की, दो लग्जरी वाहन बरामद राशिद खान के नाम हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में कर ली सिराज की बराबरी

Gaurikund-kedarnath Walking Route Has A Hill Above And A Deep River Below – Rudraprayag News


Gaurikund-Kedarnath walking route has a hill above and a deep river below

केदारनाथ मार्ग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पग-पग पर खतरा बना है। कैंचीदार मोड़ और तीखी चढ़ाई के बीच भूस्खलन की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव से छानी कैंप तक करीब 13 किमी मार्ग पर ऊपरी तरफ खड़ी पहाड़ी और नीचे की तरफ गहरी खाई और मंदाकिनी नदी बह रही है। यहां हल्की चूक जीवन पर भारी पड़ती है, बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा सुरक्षा कार्य तो दूर योजना तक नहीं बनाई गई।

Trending Videos

केदारनाथ पहुंचने के लिए गौरीकुंड से 16 किमी की पैदल दूरी तय करनी होती है। गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव पूरा चट्टानी है। चीरबासा पूरा भूस्खलन जोन है। जंगलचट्टी से भीमबली तक दो किमी का क्षेत्र जंगल से घिरा है, जिसमें ऊपरी तरफ से पहाड़ी भाग से पत्थर व मलबा गिरने का खतरा बना है। गौरीकुंड से भीमबली तक का रास्ता पुराना है, जो आपदा के बाद से काफी संवेदनशील है।

भूस्खलन और एवलांच जोन में होने के कारण यहां भू-धंसाव का खतरा बना है, बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यही नहीं लिनचोली से छानी कैंप के बीच तीन किमी क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से बीते वर्षों में कई यात्रियों की मौत भी हो चुकी है। रामबाड़ा से बड़ी लिनचोली तक कैंचीदार मोड़ वाली चढ़ाई है। नए रास्ते के छह किमी क्षेत्र में छह हिमखंड जोन हैं, जो अलग से परेशानी का सबब बने हैं।

Kedarnath: पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री

टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा, कुबेर गदेरा, भैरव गदेरा आदि हिमखंड जोन यात्रा के पहले पूरी तरह से सक्रिय हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कत होती है। हैरत की बात यह है कि करोड़ों रुपये से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन पैदल मार्ग की सुरक्षा तो दूर आज तक शासन-प्रशासन स्तर से इसके लिए कार्ययोजना तक नहीं बन पाई है।

रुद्रा प्वाइंट से हेलिपैड तक भी नहीं सुरक्षित

पैदल मार्ग रुद्रा प्वाइंट से एमआई-26 हेलिपैड तक सीधा है। लगभग ढाई किमी इस हिस्से में घोड़ा पड़ाव भी है, लेकिन यह पूरा हिस्सा दो तरफा खतरे से घिरे हुआ है। निचली तरफ मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से भू-कटाव हो रहा है, वहीं ऊपरी तरफ से लगी पहाड़ी का अधिकांश हिस्सा भूस्खलन की जद में है।



Source link

1255160cookie-checkGaurikund-kedarnath Walking Route Has A Hill Above And A Deep River Below – Rudraprayag News
Artical

Comments are closed.

Bhopal: Chief Minister Dr. Mohan Yadav Met Prime Minister Modi, Chief Minister Was On A Two-day Visit To Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Arif Mohammad Khan Says Operation Sindoor Showed India’s Resolve To World, Will Not Back Down On Terrorism – Amar Ujala Hindi News Live – Jodhpur:आरिफ मोहम्मद खान बोले     |     PBKS vs MI: बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज उड़ाएंगे होश, कैसा रहेगा जयपुर की पिच मिजाज?     |     मात्र 50 रुपये में किया था पहला रोल, आज टीवी की दुनिया का सरताज है एक्टर, 15 साल से कर रहा राज     |     Acer Super ZX की पहली सेल आज, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा 64MP सेल्फी वाला फोन     |     Bihar: Heavy Stone Pelting And Firing Between Two Groups Over Old Rivalry – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: समय से सैलरी नहीं देते… लिखकर दुकान में मुनीम ने फंदे से लटककर दी जान     |     Indore: Monsoon Arrives In Indore After Fifteen Days, Waterlogging Will Happen Again Due To Under Construction – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Crime: जालौर में पुलिस ने 20 लाख की 140 पेटी अवैध शराब जब्त की, दो लग्जरी वाहन बरामद     |     राशिद खान के नाम हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में कर ली सिराज की बराबरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088