Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Nepal Plane Crash: एक झटके में खत्म हो गया परिवार, क्रू मेंबर के साथ पत्नी और बेटे ने भी गंवाई जान


नेपाल में हुआ विमान हादसा- India TV Hindi

Image Source : REUTERS
नेपाल में हुआ विमान हादसा

Nepal Plane Crash: नेपाल में बुधवार की सुबह कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरा देश हिल गया। यहां त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान हादसा हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। 19 यात्रियों को काठमांडू से पोखरा ले जा रहा सौर्य एयरलाइंस का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद ही हादसे का शिकार हो गया था। विमान हादसे को लेकर एक और दर्दनाक खबर आई है। खबर है कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। एयरलाइंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि विमान में फ्लाइट मेंटेनेंस स्टाफ मनुराज शर्मा अपनी पत्नी प्रिजा खतिवडा और चार साल के बेटे अधिराज शर्मा के साथ यात्रा कर रहे थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे। 

हादसे का वीडियो

सोशल मीडिया पर विमान हादसे के कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं। वीडियो में विमान में आग लगते और धुआं उठते देखा जा सकता है। हादसे के बाद दमकल की गाडियों और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। मृतकों की पहचान सह-पायलट एस कतुवाल और सौर्य एयरलाइंस के 17 कर्मचारियों के रूप में की गयी है जिनमें नेपाल की एक महिला और यमन का एक नागरिक शामिल है। पायलट कैप्टन मनीष शाक्य (37) का काठमांडू मॉडल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार लोगों में से 15 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन की एक स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद काठमांडू हवाई अड्डे पर सेवाएं थोड़ी देर के लिए रोक दी गईं लेकिन बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया। 

इतने लोगों की हो चुकी है मौत

सौर्य एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी नेपाल में पांच पर्यटक स्थलों के लिए विमानों का संचालन करती है। उसके बेड़े में तीन बमबॉर्डियर सीआरजे-200 विमान शामिल हैं। हाल के वर्षों में खराब हवाई सुरक्षा रिकॉर्ड के लिए नेपाल की आलोचना की गई है, लेकिन इन दुर्घटना की वजहों में मानवीय भूल के अलावा आंशिक रूप से अचानक मौसम परिवर्तन और दुर्गम चट्टानी इलाकों में स्थित हवाई पट्टियां भी शामिल हैं। नेपाल के नागरिक उड्डयन निकाय के अनुसार, अगस्त 1955 में पहली दुर्घटना के बाद से देश में हवाई दुर्घटनाओं में 914 लोग मारे गए हैं। पिछले साल जनवरी में, यति एयरलाइंस का एक विमान पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पांच भारतीयों सहित सभी 72 लोग मारे गए थे। 

यह भी पढ़ें: 

देवदूत बने भारतीय नौसैना के जवान, एयरलिफ्ट कर बचाई चीनी नाविक की जान

ओलंपिक से पहले पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ दरिंदगी, पांच लोगों ने किया गैंगरेप

Latest World News





Source link

1261750cookie-checkNepal Plane Crash: एक झटके में खत्म हो गया परिवार, क्रू मेंबर के साथ पत्नी और बेटे ने भी गंवाई जान
Artical

Comments are closed.

Opposition motion in RS to oust Justice Varma was submitted, not admitted | India News     |     Government’s Big Bet On Rural Roads 24,480 Km Roads Approved, Maintenance Policy Will Change – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Muslims Will Not Find A Better Friend Than Hindu And A Better Leader Than Modi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News Preparations To End Mobile Team In State Tax Department – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: 100 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 विदेशी नागरिक गिरफ्तार     |     Mp Rain: Laborer And Innocent Child Died After Being Swept Away By Strong Current Of Drain In Ashoknagar – Ashoknagar News     |     Jalore News: Crumbling School Buildings Ring Alarm Bells- Are Authorities Waiting For Another Tragedy? – Amar Ujala Hindi News Live     |     शिवपाल यादव का BJP पर हमला, बोले- हिंदू-मुस्लिम में उलझाकर असल मुद्दों से भटका रही सरकार     |     Light Rain Warning In Himachal Today And Heavy Rain For Three Days From Tomorrow Hill Collapsed In Sainj – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pollard on Rohit Sharma’s cricket journey     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088