Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Settle case out of court: HC to Puri, Gokhale | India News Bihar News: For Not Paying Extortion Money, Goons Set Two Bikes On Fire - Amar Ujala Hindi News Live UP: शराब पीने से रोकने पर बोला हमला...दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज Uttarakhand: एलयूसीसी घोटाले पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री से मिले चार सांसद, कठोर कार्रवाई की मांग Delhi News: हत्या के प्रयास में जेल गए युवक ने फिर से किया पत्नी पर हमला Bhopal: High Profile Drugs Party Was To Be Held On August 2, Hindu Girls Target; Yasin's Shocking Revelations - Amar Ujala Hindi News Live Jalore News: Women Rally For Abhaydas Ji’s Katha Permission, Police Use Mild Force To Disperse Crowd - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा में बदला मिड-डे मेन्यू: सरकारी स्कूलों में छह दिन मिलेगा स्किम्ड फ्लेवर्ड दूध, पिन्नी भी खाएंगे बच्चे Himachal Weather Chances Of Rain In Some Areas Even Today Yellow Alert From Tomorrow Till July 30 - Amar Ujala Hindi News Live SA-C vs ENG-C: डिविलियर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, तूफानी शतक जड़कर अफ्रीका चैंपियंस को दिलाई जीत

There will be no alliance with Ajit Pawar faction Jayat Patil ncp news


ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। एक ओर उनकी अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नेता छिटक रहे हैं। वहीं, अब चाचा शरद पवार के करीबी और वरिष्ठ नेता ने साफ कर दिया है कि अजित के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। बीते महीने घोषित हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनसीपी खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

पीटीआई भाषा के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता जयंत पाटिल ने गुरुवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। पाटिल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी को हाल के लोकसभा चुनाव में लोगों से जबरदस्त समर्थन मिला, जिसके कारण महा विकास अघाड़ी के तहत उसने जिन 10 सीट पर चुनाव लड़ा उनमें से आठ पर उसे जीत मिली। 

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राकांपा केवल रायगढ़ से ही जीत पाई, जबकि बारामती और शिरुर में वह प्रतिष्ठा की लड़ाई हार गयी। पाटिल ने कहा, ‘राकांपा दो दलों में बंट गई है। दोनों के अपने-अपने चुनाव निशान हैं। दोनों के बीच गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।’

विधानसभा चुनाव से पहले छिटके नेता

हाल ही में पिंपरी चिंचवाड़ के एनसीपी चीफ अजित गव्हाणे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके अलावा स्टूडेंट विंग के चीफ यश साने, पूर्व कॉर्पोरेटर राहुल भोसले और पंकज भालेकर ने इस्तीफा दे दिया था। ये सब ऐसे समय पर हो रहा है, जब राज्य में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। साल के अंत में राज्य में चुनाव हो सकते हैं।

RSS भी अजित पवार से खुश नहीं?

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS से जुड़ी मराठी पत्रिका विवेक में लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजह एनसीपी के साथ गठबंधन को बताया गया था। इससे पहले भी राज्य में भाजपा के खराब प्रदर्शन की प्रमुख वजह एनसीपी को बताया जाता रहा है। इसके अलावा अटकलें हैं कि कई भाजपा नेता भी इस गठबंधन से पूरी तरह खुश नहीं हैं।



Source link

1272270cookie-checkThere will be no alliance with Ajit Pawar faction Jayat Patil ncp news
Artical

Comments are closed.

Settle case out of court: HC to Puri, Gokhale | India News     |     Bihar News: For Not Paying Extortion Money, Goons Set Two Bikes On Fire – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: शराब पीने से रोकने पर बोला हमला…दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज     |     Uttarakhand: एलयूसीसी घोटाले पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री से मिले चार सांसद, कठोर कार्रवाई की मांग     |     Delhi News: हत्या के प्रयास में जेल गए युवक ने फिर से किया पत्नी पर हमला     |     Bhopal: High Profile Drugs Party Was To Be Held On August 2, Hindu Girls Target; Yasin’s Shocking Revelations – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jalore News: Women Rally For Abhaydas Ji’s Katha Permission, Police Use Mild Force To Disperse Crowd – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा में बदला मिड-डे मेन्यू: सरकारी स्कूलों में छह दिन मिलेगा स्किम्ड फ्लेवर्ड दूध, पिन्नी भी खाएंगे बच्चे     |     Himachal Weather Chances Of Rain In Some Areas Even Today Yellow Alert From Tomorrow Till July 30 – Amar Ujala Hindi News Live     |     SA-C vs ENG-C: डिविलियर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, तूफानी शतक जड़कर अफ्रीका चैंपियंस को दिलाई जीत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088