Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
OTT पर आते ही धमाल मचा रही ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर, बजट का आधा भी नहीं कर पाई वसूल Wife के नाम से Post Office में 2 साल की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, देखें कैलकुलेशन Bihar News: Bribe-taking Chief Assistant Of Jehanabad Education Office Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Hathras: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 22 दिन पहले पत्नी ने भी कर ली थी खुदकुशी, तीन बच्चे रोते रह गए Uttarakhand Government Will Send 12th Pass Girls To Japan For Jobs Worth Lakhs Of Rupees, Applications Started - Amar Ujala Hindi News Live मेघालय के जंगलों में लापता इंदौर का दंपती; 50 लोगों की टीम कर रही तलाश, गाइड के बिना निकले थे सफर पर Maharashtra Updates Mumbai Rainfall Waterlog Bmc Fine Thane Pune Courts Politics Crime And Other Hindi News - Amar Ujala Hindi News Live Nagaur News: Mohan Bhagwat Says Every Volunteer Should Play Important Role In Journey Of Nation Building - Nagaur News - Nagaur News:rss के प्रशिक्षण वर्ग में भागवत बोले Panchkula Suicide Case Family Of Seven Found Dead In Car Suicide Note Reveals Reason Haryana News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: पुलिस कर्मियों को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार, ढूंढने में जुटी पुलिस

Salman Khan firing case Court non bailable warrant gangsters Anmol Bishnoi Rohit Godara – India Hindi News


ऐप पर पढ़ें

स्पेशल मकोका कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा ऐक्शन लिया है। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। मालूम हो कि अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। इस मामले में अनमोल ने ही फेसबुक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोप पत्र में कहा गया कि अनमोल ने गोलीबारी में शामिल एक शूटर को संदेश भेजा था कि वे इस तरह गोली चलाएं कि जिससे सलमान खान डर जाए। एक जगह बातचीत में अनमोल बिश्नोई को शूटर विक्की कुमार गुप्ता को यह निर्देश देते हुए सुना गया कि वह सोच-समझकर और हर जगह गोलीबारी करे। इस तरह गोलियां चलाए कि ‘भाई’ (सलमान) डर जाए। 

सलमान खान ने पुलिस को बताया कि उनका मानना ​​है कि इस साल अप्रैल में उनके आवास पर गोलीबारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने की थी। उसका इरादा उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों की जान लेना था। अभिनेता खान का बयान घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस की ओर से अदालत में दाखिल आरोपपत्र का हिस्सा है। खान ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल की सुबह जब वह गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने आवास में सो रहे थे, तब उन्होंने पटाखा फूटने जैसी कुछ आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि उनके पुलिस अंगरक्षक ने सुबह करीब 4.55 बजे बताया कि मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने पहली मंजिल की बालकनी पर गोली चलाई है।

सलमान खान को पहले भी मिलीं धमकियां 

आरोपपत्र में कहा गया कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के सदस्यों ने पहले भी सलमान खान और उनके रिश्तेदारों को मारने की बात कही थी। अभिनेता ने पुलिस को बताया कि हाल के वर्षों में उन्हें और उनके परिवार को कई अन्य धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में उनकी इमारत के सामने बेंच पर एक धमकी वाला पत्र मिला था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से ईमेल से धमकी मिली थी। जनवरी 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी पहचान का उपयोग करके पनवेल के पास उनके फार्महाउस में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने गोलीबारी मामले में इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मामलों की विशेष अदालत के समक्ष 1,735 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। इस मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, अनुज कुमार थापन (अब मृत), मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह शामिल हैं। थापन ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। बाकी 5 अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)



Source link

1275500cookie-checkSalman Khan firing case Court non bailable warrant gangsters Anmol Bishnoi Rohit Godara – India Hindi News
Artical

Comments are closed.

OTT पर आते ही धमाल मचा रही ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर, बजट का आधा भी नहीं कर पाई वसूल     |     Wife के नाम से Post Office में 2 साल की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, देखें कैलकुलेशन     |     Bihar News: Bribe-taking Chief Assistant Of Jehanabad Education Office Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, 22 दिन पहले पत्नी ने भी कर ली थी खुदकुशी, तीन बच्चे रोते रह गए     |     Uttarakhand Government Will Send 12th Pass Girls To Japan For Jobs Worth Lakhs Of Rupees, Applications Started – Amar Ujala Hindi News Live     |     मेघालय के जंगलों में लापता इंदौर का दंपती; 50 लोगों की टीम कर रही तलाश, गाइड के बिना निकले थे सफर पर     |     Maharashtra Updates Mumbai Rainfall Waterlog Bmc Fine Thane Pune Courts Politics Crime And Other Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nagaur News: Mohan Bhagwat Says Every Volunteer Should Play Important Role In Journey Of Nation Building – Nagaur News – Nagaur News:rss के प्रशिक्षण वर्ग में भागवत बोले     |     Panchkula Suicide Case Family Of Seven Found Dead In Car Suicide Note Reveals Reason Haryana News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: पुलिस कर्मियों को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार, ढूंढने में जुटी पुलिस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088