Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Russia Train Accident: रूस के वोल्गोग्राड में पटरी से उतरी ट्रेन, 100 से ज्यादा लोग हुए घायल


रूस में पटरी से उतरी ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi

Image Source : FILE REUTERS
रूस में पटरी से उतरी ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

मॉस्को: रूस के दक्षिणी वोल्गोग्राड क्षेत्र में सोमवार को एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। ट्रेन में 800 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे से पहले ट्रेन एक ट्रक से टकराई थी। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। रूस टुडे के मुताबिक, 20 डिब्बों वाली यह ट्रेन रूस के तातारस्तान गणराज्य के कज़ान से सोची के पास रिसोर्ट शहर एडलर जा रही थी। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12.30 बजे यह हादसा हुआ।

 ट्रेन में सवार थे 813 यात्री 

वोल्गोग्राड क्षेत्र के गवर्नर एंड्री बोचारोव ने एक बयान में कहा कि ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन में 813 यात्री सवार थे। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 110 यात्री घायल हुए हैं और करीब 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में ट्रक चालक बच गया है, लेकिन उसके सिर और पैरों में चोटें आई हैं। रूस टुडे ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

पहले भी हुआ हादसा 

इससे पहले इसी साल जून के महीने में रूस के कोमी में भयानक रेल हादसा हुआ था। यहां एक यात्री ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे में 70 से अधिक लोग घायल हुए थे। हादसा उस वक्त हुआ था जब यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। दोनों जगहों के बीच की दूरी 5 हजार किलोमीटर है। (आईएएनएस)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी एयर होस्टेस ने ऐसी जगह छुपाई विदेशी मुद्रा, कोई शक नहीं कर सकता; VIDEO ही देख लीजिए

एलन मस्क ने शेयर किया कमला हैरिस का Deepfake Video, लिखा ‘This is Amazing…’

US Presidential Election: सलमान रुश्दी ने किया कमला हैरिस का समर्थन, बोले ‘मैं मुंबई का लड़का हूं और…’

Latest World News





Source link

1293670cookie-checkRussia Train Accident: रूस के वोल्गोग्राड में पटरी से उतरी ट्रेन, 100 से ज्यादा लोग हुए घायल
Artical

Comments are closed.

Banka News: Three Children Died Tragically Due To Drowning While Bathing In Pond; Mourning Spread In Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     Daughter-in-law Broke Her Promise To Her Mother-in-law And Married With Officer In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Ankita Murder Case Court Verdict Know Timeline All Update In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Couple Consumes Poison Over Marriage Dispute, Girl Dies, Boy Critical – Amar Ujala Hindi News Live     |     Udaipur News: Female Officer Of Women And Child Development Department Arrested Taking Bribe – Rajasthan News     |     Himachal Hrtc In Banigad Collided With Another Bus After Brake Failure Four People Were Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोशल मीडिया रील्स पर ट्रैवल प्लान बनाना क्यों है खतरनाक?, ओवरक्राउडिंग, महंगे खर्चे, फर्जी तस्वीरों से बचें, स्मार्ट टूर कीजिए!     |     The New ColorBar – A Bold Era of Beauty Built on Self-Expression, Innovation, and Inclusivity     |     MRG Crown Luxury 2.0: The Epitome of Elite Living on Dwarka Expressway     |     National Industrial Corridor Development Corporation (NICDC) Honoured with Udyog Vikas Award     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088