Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इंदौर-रेप पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिये घंटो तक दो अस्पतालों में भटकना पड़ा Motihari Bihar News Young Man Body Was Found In A Suspicious Condition - Bihar News Up: Big Relief To Electricity Consumers, There Will Be No Different Tariff For Day And Night; Proposal Rejecte - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Farmer Cultivates Rare Expensive Gucchi Mushroom For First Time In India News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: मॉल में धोती पहनने पर विवाद, युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन Kunal Kamra Eknath Shinde Row Maharashtra Legislative Council Chairman Ram Shinde Accepted Privilege Notice - Amar Ujala Hindi News Live Territorial Fights Between Tigers Are Increasing In Ranthambore - Amar Ujala Hindi News Live Shimla Scuffle Between The Visually Impaired And The Police The Protester Fell Into The Drain And Got Injured - Amar Ujala Hindi News Live CSK vs RCB Aaj Ka Match Kaun Jitega: सीएसके या आरसीबी किसका रहेगा पलड़ा भारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े? 'प्यार' और 'प्रलय' दोनों का अनोखा संगम लाएंगी मौनी रॉय, 'नागिन' के बाद अब 'भूतनी' बनकर करेंगी कमाल

पांचवी मंजिल से बच्ची के ऊपर गिरा कुत्ता, मासूम की हुई दर्दनाक मौत; CCTV कैमरे में कैद हुआ भयावह मंजर


महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुणे के मुंब्रा के अमृत नगर इलाके में एक कुत्ता एक इमारत की पांचवीं मंजिल से चार साल की बच्ची के ऊपर गिर गया। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे घटित हुई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना एक संकरी व्यस्त गली में हुई। अचानक, पांचवीं मंजिल से एक कुत्ता नीचे गिरा और सीधे बच्ची के ऊपर आ गया। इस दुर्घटना में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते को लड़की ऊपर गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कुत्ते के गिरने का स्पष्ट कारण दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे यह संदेह बना हुआ है कि क्या कुत्ते ने छलांग लगाई थी या उसे किसी ने सड़क पर फेंका था।

पुलिस और ठाणे नगर निगम के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कुत्ते का मालिक कौन है। इसके साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह घटना मालिक की लापरवाही के कारण हुई थी। पुलिस ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

लड़की की मां ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में कहा कि उन्हें इस घटना में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। फुटेज के अनुसार, कुत्ते को भी इस घटना में चोटें आईं, लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने आप खड़ा हो गया। इसके बाद कुत्ते को बचा लिया गया और उसे जानवरों के अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस हादसे को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कुत्ते के मालिक की लापरवाही की आलोचना कर रहे हैं, जबकि अन्य लोग इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर शोक जता रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

 



Source link

1307270cookie-checkपांचवी मंजिल से बच्ची के ऊपर गिरा कुत्ता, मासूम की हुई दर्दनाक मौत; CCTV कैमरे में कैद हुआ भयावह मंजर
Artical

Comments are closed.

इंदौर-रेप पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिये घंटो तक दो अस्पतालों में भटकना पड़ा     |     Motihari Bihar News Young Man Body Was Found In A Suspicious Condition – Bihar News     |     Up: Big Relief To Electricity Consumers, There Will Be No Different Tariff For Day And Night; Proposal Rejecte – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Farmer Cultivates Rare Expensive Gucchi Mushroom For First Time In India News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: मॉल में धोती पहनने पर विवाद, युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन     |     Kunal Kamra Eknath Shinde Row Maharashtra Legislative Council Chairman Ram Shinde Accepted Privilege Notice – Amar Ujala Hindi News Live     |     Territorial Fights Between Tigers Are Increasing In Ranthambore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla Scuffle Between The Visually Impaired And The Police The Protester Fell Into The Drain And Got Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK vs RCB Aaj Ka Match Kaun Jitega: सीएसके या आरसीबी किसका रहेगा पलड़ा भारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?     |     ‘प्यार’ और ‘प्रलय’ दोनों का अनोखा संगम लाएंगी मौनी रॉय, ‘नागिन’ के बाद अब ‘भूतनी’ बनकर करेंगी कमाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088