Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग में 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगी माता लक्ष्मी, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति Nepal envoy says advisory issued after Nepalese youths rescued from captivity | India News Love Affair: शादी के 7 साल, 3 बच्चे... पति को छोड़ उसके भतीजे से शादी रचाई; बिहार में एक और चाची-भतीजा विवाह Bulldozer Can Also Be Run On The Second House Of Cattle Smuggler Zubair In Bareilly - Amar Ujala Hindi News Live Kedarnath Highway And Footpath Blocked Due To Torrential Rain In Kedar Valley, 1269 Passengers Rescued - Amar Ujala Hindi News Live Rudraprayag Accident: One Person From Dhar Died In Rudraprayag Gholtir Accident - Dhar News Jaipur: Cm Launches Sharp Attack On Ashok Gehlot, Says Those Who Betray People Must Self-reflect - Amar Ujala Hindi News Live - Jaipur:मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत पर किया तीखा प्रहार, बोले भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, टूट गया 35 साल पुराना रिकॉर्ड 9 साल की उम्र में कंपोज किया पहला गाना, इस तरह बने थे सुरों के सरताज, जानें 'पंचम दा' से जुड़े अनोखे किस्से ₹60 पर पहुंचा GMP Price, आज बंद हो जाएगा ये बड़ा IPO, चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस

One Man Died And Three People Were Injured After Crane Entered His House In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live


one man died and three people were injured after crane entered his house in Delhi

Dead body demo
– फोटो : istock

विस्तार


पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंगलवार तड़के लोक निर्माण विभाग की साइट के पास एक तेज रफ्तार क्रेन मजदूरों के घर के घुस गई। क्रेन की टक्कर से मकान की दीवार गिर गई और वहां सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों के बयान पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर फरार क्रेन चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Trending Videos

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय गरीबा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए कमरे में रहता था और विभाग के लिए ही काम करता था। जबकि उसके साथ हादसे में घायल खेमचन्द, हरकौर, रामेश्वर, घनश्याम भी पीडब्लूडी के लिए ही मजदूरी करते थे और सभी एक ही कमरे में रहते थे। मृतक और घायलों के परिजन अपने पैतृक ग्राम ठगारी, थाना पाली, ललितपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश के रहते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 3:56 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एमबी रोड के पास एक घर में क्रेन घुस गई है और एक शख्स की मौत हो गई।

एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक क्रेन घर में घुसी हुई थी और घर की दीवार गिर चुकी थी। पुलिस ने दीवार के मलबे के नीचे फंसे घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल गरीबा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। सभी घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मेट्रो साइट पर काम कर रही थी क्रेन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी घायल लोक निर्माण विभाग के लिए मजदूरी करते हैं जबकि क्रेन बीआर क्रेन कंपनी की है और ओखला टी-पॉइंट पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट में काम के लिए क्रेन को रखा गया है। मेट्रो साइट पर तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक ने पुलिस को बयान में बताया कि क्रेन चालक ने तुगलकाबाद ले जाने के लिए मेट्रो साइट से अपनी क्रेन निकाली और जब उसने एमबी रोड पर अपनी क्रेन को तुगलकाबाद की ओर मोड़ने की कोशिश की तो क्रेन चालक ने क्रेन पर नियंत्रण खो दिया। क्रेन की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते क्रेन विपरीत कैरिजवे स्थित इस घर में जा घुसी। पुलिस ने दीपक और घायलों के बयान पर केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

अचानक आई तेज आवाज

पुलिस को दिए बयान में घायल घनश्याम ने बताया कि वह सभी सोमवार देर रात अपना काम कर सोने के लिए कमरे में चले गए थे। देर रात एक तेज आवाज आई और घर की दीवार गिर गई। घायल ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि क्रेन घर में घुस गई। दीवार उनके उपर गिरी तो सभी मलबे में फंस गए। दीवार गिरने के बाद छत का कुछ हिस्सा भी टूट कर गिर गया।



Source link

1310970cookie-checkOne Man Died And Three People Were Injured After Crane Entered His House In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग में 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगी माता लक्ष्मी, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति     |     Nepal envoy says advisory issued after Nepalese youths rescued from captivity | India News     |     Love Affair: शादी के 7 साल, 3 बच्चे… पति को छोड़ उसके भतीजे से शादी रचाई; बिहार में एक और चाची-भतीजा विवाह     |     Bulldozer Can Also Be Run On The Second House Of Cattle Smuggler Zubair In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Highway And Footpath Blocked Due To Torrential Rain In Kedar Valley, 1269 Passengers Rescued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rudraprayag Accident: One Person From Dhar Died In Rudraprayag Gholtir Accident – Dhar News     |     Jaipur: Cm Launches Sharp Attack On Ashok Gehlot, Says Those Who Betray People Must Self-reflect – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur:मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत पर किया तीखा प्रहार, बोले     |     भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, टूट गया 35 साल पुराना रिकॉर्ड     |     9 साल की उम्र में कंपोज किया पहला गाना, इस तरह बने थे सुरों के सरताज, जानें ‘पंचम दा’ से जुड़े अनोखे किस्से     |     ₹60 पर पहुंचा GMP Price, आज बंद हो जाएगा ये बड़ा IPO, चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088