Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bhagalpur Crime: Fight And Firing Over Minor Dispute, Two People Injured; Panic Due To Firing After Lathi-bats - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: कल से पूरे प्रदेश में शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, सीएम योगी बरेली में खुद रहेंगे मौजूद; कल से संचारी रोग Uttarakhand News Names Of 15 Places In Many Districts Changed After Cm Dhami Announcement - Amar Ujala Hindi News Live Delhi: वीरेंद्र सचदेवा बोले- भाजपा शासित हर राज्य में अबाधित बिजली सप्लाई, सरकार ने निजी कंपनियों को नहीं दिया Mp: Cm Agrees To Implement Smooth Transport Service, Cm Said- Strengthen The Transport Service, The Old Situat - Amar Ujala Hindi News Live - Mp:मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा शुरू करने पर सहमति,cm ब... Sarpanch Arrested In Fake Lease Case - Chittorgarh News Haryana: ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार के सामने दो लोगों ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसे, Video 2 अप्रैल से JEE Main सेशन-2 शुरू, नया होगा एग्जाम पैटर्न, गाइडलाइंस भी जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल, देखें खबर 1,406 Panchayats Of Himachal Pradesh Did Not Spend A Single Penny On Mnrega, Revealed In Audit - Amar Ujala Hindi News Live इस खिलाड़ी ने अचानक छोड़ दी टेस्ट की कप्तानी, टी20 में भी बदला गया कप्तान

Bihar News: Opd Service Remained Stalled In Saharsa In Protest Against Kolkata Doctor Rape And Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News: OPD service remained stalled in Saharsa in protest against Kolkata doctor rape and murder case

सहरसा के अस्पतालों में ठप रही ओपीडी सेवा, आईएमए शाखा ने निकाला कैंडल मार्च
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सहरसा में कोलकाता की महिला डॉक्टर मौमिता देवनाथ दुष्कर्म हत्या मामले को लेकर बुधवार को सरकारी और निजी अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रही। खासकर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इधर-उधर भटकते नजर आए।

Trending Videos

अस्पताल पहुंचे लोगों ने कहा कि वे लोग सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए थे। लेकिन यहां आने के बाद ओपीडी बंद होने और हड़ताल की सूचना मिली। हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल रहने के कारण कुछ मरीज जिन्हें आवश्यकता थी, उन्हें चिकित्सक ने सलाह दी।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर शाम सदर अस्पताल परिसर से आईएमए सहरसा शाखा के कई चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला था। वे लोग कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर मौमिता देवनाथ दुष्कर्म हत्या मामले को लेकर मर्माहत और आक्रोशित थे। उन्होंने हत्यारों को फांसी देने की मांग रखी। उनका स्लोगन था ‘अभी कैंडल मार्च झांकी है, न्याय नहीं तो आंदोलन बाकी है’। उक्त स्लोगन से उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से जल्द कार्रवाई की भी मांग रखी। साथ ही जल्द करवाई न किए जाने पर और उग्र प्रदर्शन किए जाने की बातें कही।

मौके पर मौजूद आईएमए अध्यक्ष डॉ. केके झा ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या ड्यूटी के दौरान की गई। वे इमरजेंसी ड्यूटी पर थीं। हम उनके साथ वीभत्स घटना की घोर निंदा करते हैं। आईएमए के सभी सदस्य कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फांसी की सजा की मांग करते हैं।

वहीं, डॉ. गोपाल शरण सिंह ने बताया कि हम लोग सीमित साधन में सेवा देते हैं। हम लोग लोगों को समुचित सेवा देते हैं। ऐसे में महिला चिकित्सक के साथ अपराध होना सिर्फ डॉक्टर वर्ग में ही नहीं, बल्कि समाज के लोगों के लिए सोचनीय विषय है। हमारा समाज किस ओर जा रहा है। नए समाज की संरचना हो रही है। हम 21वीं सदी की ओर जा रहे हैं। हम लोग पढ़े-लिखे लोग हैं। हमारा देश का स्थान ऊपर जा रहा है। उसमें इस तरह के अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए जितना जल्दी से जल्दी हो सके निदान किया जाए और सुरक्षित माहौल दिया जाए।

डॉ. कल्याणी सिंह ने कहा कि कार्य स्थल (वर्किंग प्लेस) पर असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगे। महिला चिकित्सक देवनाथ के मामले में भी एक बाहरी आदमी पर हत्या का आरोप लगा है। ऐसे में अस्पताल परिसर को असामाजिक तत्वों से मुक्त किया जाए। सिक्योरिटी गार्ड की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। महिला चिकित्सकों के लिए आराम करने के लिए भी थोड़ी सी जगह चाहिए। चूंकि जूनियर डॉक्टर लगातार 24 घंटे से 48 घंटे ड्यूटी करते हैं तो ऐसे में बीच में आराम करने के लिए भी उनको एक सुरक्षित जगह उपलब्ध होनी चाहिए।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जल्द से जल्द निर्णय नहीं होगा तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मांग है कि महिला चिकित्सकों को सुरक्षित माहौल दिया जाए।



Source link

1315560cookie-checkBihar News: Opd Service Remained Stalled In Saharsa In Protest Against Kolkata Doctor Rape And Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bhagalpur Crime: Fight And Firing Over Minor Dispute, Two People Injured; Panic Due To Firing After Lathi-bats – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: कल से पूरे प्रदेश में शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, सीएम योगी बरेली में खुद रहेंगे मौजूद; कल से संचारी रोग     |     Uttarakhand News Names Of 15 Places In Many Districts Changed After Cm Dhami Announcement – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi: वीरेंद्र सचदेवा बोले- भाजपा शासित हर राज्य में अबाधित बिजली सप्लाई, सरकार ने निजी कंपनियों को नहीं दिया     |     Mp: Cm Agrees To Implement Smooth Transport Service, Cm Said- Strengthen The Transport Service, The Old Situat – Amar Ujala Hindi News Live – Mp:मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा शुरू करने पर सहमति,cm बोले     |     Sarpanch Arrested In Fake Lease Case – Chittorgarh News     |     Haryana: ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार के सामने दो लोगों ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसे, Video     |     2 अप्रैल से JEE Main सेशन-2 शुरू, नया होगा एग्जाम पैटर्न, गाइडलाइंस भी जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल, देखें खबर     |     1,406 Panchayats Of Himachal Pradesh Did Not Spend A Single Penny On Mnrega, Revealed In Audit – Amar Ujala Hindi News Live     |     इस खिलाड़ी ने अचानक छोड़ दी टेस्ट की कप्तानी, टी20 में भी बदला गया कप्तान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088