Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, युवा खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक PM Modi has fulfilled humongous tasks: Vaishnaw on 11 years | India News Bihar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला, डिप्टी सीएम ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करने के दिए निर्देश UP: साढ़े सात घंटे आईसीयू में रखा, फिर भी एक बोतल खून न चढ़ाया, बांदा की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत का मामला Khandwa News: प्रॉपर्टी विवाद में भाजपा नेता ने खाया जहर, हुई मौत, मृत्यु पूर्व वीडियो में बताए पार्टनर के नाम Utkal Ranjan Sahu Takes Charge As Rpsc Chairman Exams And Interviews Priority - Ajmer News अहमदाबाद विमान हादसे से खेल जगत स्तब्ध, दर्दनाक हादसे पर जताया दुख Gujarat plane crash: AAIB to investigate crash, says government | India News Muzaffarpur Bihar News :police Van Crush Two Students One Died On Injured Police Investigate - Bihar News

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के पूरे हुए 3 साल, किस तरह के हुए हैं बदलाव; जानें महिलाओं का हाल


Taliban Rule In Afghanistan- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Taliban Rule In Afghanistan

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान शासन को तीन साल हो गए हैं। इन तीन साल में उसने इस्लामिक कानून की अपनी व्याख्या थोपी और वैध सरकार के अपने दावे को मजबूत करने की कोशिश की है। देश के आधिकारिक शासक के तौर पर कोई राष्ट्रीय मान्यता ना होने के बावजूद तालिबान ने चीन और रूस जैसी प्रमुख क्षेत्रीय शक्तियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्तावित वार्ताओं में भी भाग लिया है जिसमें अफगानिस्तान की महिलाओं तथा नागरिक समाज से जुड़े लोगों को भाग लेने का अवसर नहीं दिया गया। यह तालिबान के लिए जीत है जो अपने आप को देश के इकलौते सच्चे प्रतिनिधि के तौर पर देखता है।

ऐसी है व्यवस्था

अफगानिस्तान में मस्जिद और मौलवी एक तरफ हैं, काबुल प्रशासन दूसरी तरफ है जो मौलवियों के फैसलों को लागू करता है और विदेशी अधिकारियों से मुलाकात करता है। ‘मिडल ईस्ट इंस्टीट्यूट’ में अनिवासी शोधार्थी जावेद अहमद ने कहा, ‘‘विभिन्न स्तर पर उग्रवाद है और तालिबान सत्तारूढ़ कट्टरपंथियों और राजनीतिक व्यावहारवादियों के साथ एक असहज गठबंधन में हैं।’’ 

विदेशी सहायता पर बढ़ी अफगानिस्तान की निर्भरता

सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा के प्रभारी रहते हुए और सर्वोच्च नेताओं के सेवानिवृत्त होने या इस्तीफा देने तक सबसे विवादास्पद नीतियों के पलटने की संभावना नहीं है। प्राकृतिक आपदाओं और घर लौटने के दबाव में पाकिस्तान से आ रहे अफगान नागरिकों के प्रवाह ने आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी सहायता पर अफगानिस्तान की निर्भरता को बढ़ा दिया है। यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भविष्य में उस प्रकार की सहायता नहीं भेज सका तो यह एक बड़ा जोखिम है।

Afghanistan Taliban Rule

Image Source : FILE AP

Afghanistan Taliban Rule

तालिबान का प्रतिबंध

अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए एक और महत्वपूर्ण झटका महिला शिक्षा और अधिकतर रोजगार पर तालिबान का प्रतिबंध है, जिससे अफगानिस्तान की आधी आबादी खर्च और कर भुगतान के मामले में कमजोर पड़ गई है अन्यथा अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती थी। तालिबान के लिए चीन और रूस से संबंध महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य है। फिलहाल, खाड़ी देश भी तालिबान के साथ अपने रिश्ते बढ़ा रहे हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान में बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है? 

पाकिस्तान: स्वतंत्रता दिवस की खुशी में बेच रहा था झंडा, आतंकियों ने दुकान पर किया हमला; 3 की मौत

Latest World News





Source link

1315980cookie-checkअफगानिस्तान में तालिबान शासन के पूरे हुए 3 साल, किस तरह के हुए हैं बदलाव; जानें महिलाओं का हाल
Artical

Comments are closed.

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, युवा खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान     |     बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक     |     PM Modi has fulfilled humongous tasks: Vaishnaw on 11 years | India News     |     Bihar: भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला, डिप्टी सीएम ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करने के दिए निर्देश     |     UP: साढ़े सात घंटे आईसीयू में रखा, फिर भी एक बोतल खून न चढ़ाया, बांदा की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत का मामला     |     Khandwa News: प्रॉपर्टी विवाद में भाजपा नेता ने खाया जहर, हुई मौत, मृत्यु पूर्व वीडियो में बताए पार्टनर के नाम     |     Utkal Ranjan Sahu Takes Charge As Rpsc Chairman Exams And Interviews Priority – Ajmer News     |     अहमदाबाद विमान हादसे से खेल जगत स्तब्ध, दर्दनाक हादसे पर जताया दुख     |     Gujarat plane crash: AAIB to investigate crash, says government | India News     |     Muzaffarpur Bihar News :police Van Crush Two Students One Died On Injured Police Investigate – Bihar News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088