Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Sidekick of RJD': Congress has bowed to Tejashwi, says Prashant Kishore; dares Rahul to slam Lalu over Ambedkar row | India News Bihar News: वैशाली में कोचिंग से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज Congress Campaign To Connect Most Backward Castes Started In Up - Amar Ujala Hindi News Live - Up News:अति पिछड़ी जातियों को जोड़ रही कांग्रेस, अनिल जयहिंद बोले Haridwar: रेस्टोरेंट में एक ही कड़ाही में बन रहे थे वेज और नॉनवेज व्यंजन, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन Bhopal News: Fraudster Duped Businessman Of Rs 3.81 Lakh - Amar Ujala Hindi News Live Ras Mains Examination: Admit Cards Uploaded On Website, Exam To Be Conducted On Scheduled Date As Per Calenda - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Cm Sukhu Said Water Supply Will Be Monitored Sensors Will Be Installed In 291 Drinking Water Schemes - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले इतिहास रचने से एक मैच दूर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 क्रिकेट में कर देगा ऐसा कारनामा दंगल' फिल्म क्यों नहीं करना चाहते थे आमिर खान, किस बात का था डर? देखिए 'आप की अदालत' में एक्टर ने खुद बताई पूरी बात OnePlus Nord 4 5G में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, Flipkart ने किया हैवी Price Cut

पुणे, ठाणे, बेंगलुरु में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट से मिली मंजूरी, जानें किन रूट पर होगा काम


ठाणे और पुणे में मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मिली है।- India TV Paisa

Photo:REUTERS ठाणे और पुणे में मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मिली है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव वाले महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना चरण-3 के दो गलियारों को मंजूरी दे दी गई है। भाषा की खबर के मुताबिक, एक बयान में सरकार ने कहा कि मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो चरण-1 परियोजना की मौजूदा पीसीएमसी-स्वारगेट मेट्रो लाइन के स्वारगेट से कटराज भूमिगत लाइन विस्तार को मंजूरी दे दी।

ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना को भी मंजूरी

खबर के मुताबिक, इस नए विस्तार को लाइन-एल बी एक्सटेंशन के रूप में जाना जाता है और यह 5.46 किलोमीटर तक फैला होगा और इसमें तीन भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे, जो मार्केट यार्ड, बिबवेवाड़ी, बालाजी नगर और कटराज उपनगरों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेंगे। बयान में कहा गया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना को भी मंजूरी दी। ये 29 किलोमीटर का कॉरिडोर 22 स्टेशनों के साथ ठाणे शहर के पश्चिमी हिस्से की परिधि के साथ-साथ चलेगा। ये नेटवर्क एक तरफ उल्हास नदी और दूसरी तरफ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से घिरा हुआ है।

हरित गैस उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलेगी

बयान में कहा गया कि इस परियोजना से हरित गैस उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 12,200.10 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार की समान हिस्सेदारी के साथ-साथ द्विपक्षीय एजेंसियों से आंशिक वित्त पोषण भी शामिल है। ठाणे और पुणे में मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मिली है।

बेंगलुरू मेट्रो के फेज-3 के लिए मंजूरी

कैबिनेट ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के चरण-3 में 31 स्टेशनों वाले 44.65 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर को मंजूरी दी। बयान में कहा गया कि चरण-3 की कुल परियोजना पूर्णता लागत 15,611 करोड़ रुपये है जिसे वर्ष 2029 तक चालू किया जाना है। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी जिसमें 31 स्टेशनों वाले और 44.65 किलोमीटर लंबे दो एलिवेटेड कॉरिडोर होंगे।

Latest Business News





Source link

1331470cookie-checkपुणे, ठाणे, बेंगलुरु में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट से मिली मंजूरी, जानें किन रूट पर होगा काम
Artical

Comments are closed.

‘Sidekick of RJD’: Congress has bowed to Tejashwi, says Prashant Kishore; dares Rahul to slam Lalu over Ambedkar row | India News     |     Bihar News: वैशाली में कोचिंग से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज     |     Congress Campaign To Connect Most Backward Castes Started In Up – Amar Ujala Hindi News Live – Up News:अति पिछड़ी जातियों को जोड़ रही कांग्रेस, अनिल जयहिंद बोले     |     Haridwar: रेस्टोरेंट में एक ही कड़ाही में बन रहे थे वेज और नॉनवेज व्यंजन, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन     |     Bhopal News: Fraudster Duped Businessman Of Rs 3.81 Lakh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ras Mains Examination: Admit Cards Uploaded On Website, Exam To Be Conducted On Scheduled Date As Per Calenda – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Cm Sukhu Said Water Supply Will Be Monitored Sensors Will Be Installed In 291 Drinking Water Schemes – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले     |     इतिहास रचने से एक मैच दूर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 क्रिकेट में कर देगा ऐसा कारनामा     |     दंगल’ फिल्म क्यों नहीं करना चाहते थे आमिर खान, किस बात का था डर? देखिए ‘आप की अदालत’ में एक्टर ने खुद बताई पूरी बात     |     OnePlus Nord 4 5G में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, Flipkart ने किया हैवी Price Cut     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088