Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अस्पताल में भर्ती, शूटिंग के बाद इस वजह से बिगड़ी तबीयत


Mohanlal hospitalised- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मोहनलाल अस्पताल में भर्ती

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल को कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द होने की शिकायत के बाद तुंरत इलाज के लिए ले जाया गया। कोच्चि अस्पताल के डॉक्टर गिरीश कुमार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभिनेता को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होने का संदेह है। इस खबर के बाद से उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है और वह अभिनेता मोहनलाल के जल्दी से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं डॉक्टर ने मोहनलाल को पांच दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाने की सलाह भी दी है।

मोहनलाल अस्पताल में भर्ती

अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान के बाद साउथ के मशहूर फिल्म राइटर और columnist श्रीधर पिल्लई ने भी सुपरस्टार मोहनलाल के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने कोच्चि के अमृता हॉस्पिटल का मेडिकल बुलेटिन शेयर कर अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। बता दें कि डॉक्टर्स ने सुपरस्टार मोहनलाल को 5 दिन का कंप्लीट बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

मोहनलाल हेल्थ अपडेट

अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने बताया है कि, 64 साल के मोहनलाल को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 16 अगस्त को एडमिट किया गया और 5 दिनों तक रेस्ट करने के कहा गया है। मोहनलाल हाल में ही गुजरात से लौटे हैं। वह वहां अपनी अपकमिंग फिल्म L2 Empuraan की शूटिंग कर रहे थे। साथ ही उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘बरोज’ का पोस्ट प्रोडक्शन काम भी हो चुका है। अभिनेता की अचानक तबीयत खराब होने की खबर सुन उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, अभिनेता की तबीयत बिजी शेड्यूल की वजह से गड़बड़ हुई है।

मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल जल्द ही फिल्म ‘बरोज’ में नजर आने के लिए तैयार हैं जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म होगी। 12 सितंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली यह फिल्म हाल ही में 3 अक्टूबर, 2024 तक के लिए टाल दी गई थी।

Latest Bollywood News





Source link

1340900cookie-checkसाउथ सुपरस्टार मोहनलाल अस्पताल में भर्ती, शूटिंग के बाद इस वजह से बिगड़ी तबीयत
Artical

Comments are closed.

Saharsa: Youth Humiliated And Paraded With Shoes Garland Around Neck On Charges Of Theft, 3 Accused Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: 13 घंटे देर से आ रही ट्रेनें, भटकते रहे यात्री, 927 ने टिकट लौटाए     |     Badrinath Highway Light Vehicles Will Not Run On Highway In Nandprayag Till 14th April Nandprayag Landslide – Amar Ujala Hindi News Live     |     20 Years Imprisonment For Gang Rape Accused – Jabalpur News     |     Called After Warning And Murdered – Jodhpur News     |     जिस पिच पर SRH के सभी धुरंधर हुए फेल, वहां अनिकेत वर्मा ने ठोका अर्धशतक, आखिर कौन है ये 23 साल का खिलाड़ी?     |     करिश्मा कपूर की शादी में पहुंचे थे इतने सितारे, देखकर फिल्मी खानदान के बेटे की भी खुली रह गई थी आंखें     |     Pastor Bajinder Singh:हरियाणा में पैदा हुआ पंजाब में पैर जमाए, विदेश तक पहचान, ये है पादरी की पूरी कुंडली     |     Lamborghini runs over several workers in Noida | India News     |     Bettiah: Girl Student Failed In Matriculation Committed Suicide By Hanging Herself, Frustrated With Low Marks – Bihar News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088