Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण में आएगी तेजी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Bareilly: पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, चार घंटे तक हंगामा Mp News: Mccain Foods Proposes To Set Up Frozen Potato Production Unit With An Investment Of Rs 3800 Crore In - Amar Ujala Hindi News Live Army Commander Lt Gen Manjinder Singh Visits Tannot Brigade And Russell Vipers Unit In Jodhpur - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: राइफल की तरह ड्रोन चलाने में पारंगत होंगे सेना के जवान, इन्होंने दी जानकारी साल के अंत में होगा धमाकेदार टी20 लीग का आगाज, घातक खिलाड़ी मचाएंगे धमाल; शेड्यूल का हुआ ऐलान साउथ की एक या दो नहीं, इस हफ्ते रिलीज होगी ये 10 धांसू फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका Oppn backing move to oust Justice Varma, process to initiate motion to start soon: Rijiju | India News Villagers Forced A Married Man To Marry For The Second Time, Video Goes Viral - Amar Ujala Hindi News Live Cbi Raid In Meerut: Dr. Sarojini Aggarwal's Daughter Shivani May Be Arrested, Report Filed Against 35 People - Amar Ujala Hindi News Live

यूक्रेन ने रूस पर किया घातक वार, सेयम नदी पर बने सभी तीन पुलों को किया ध्वस्त


Ukraine Army- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Ukraine Army

कीव: यूक्रेन की सेना ने पश्चिमी रूस में सेयम नदी पर बने तीनों पुलों को या तो नष्ट कर दिया है या क्षतिग्रस्त कर दिया है। रूसी सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है। पश्चिमी रूस में यूक्रेन का आक्रमण मंगलवार को तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया। रूस के कुर्स्क क्षेत्र में कीव के आक्रमण से युद्ध की दिशा बदल रही है और यूक्रेन की युद्ध से थकी हुई जनता का मनोबल बढ़ रहा है। हालांकि, इस आक्रमण के अंतिम परिणाम की भविष्यवाणी करना अभी संभव नहीं है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस पर किया गया यह पहला हमला है। 

पोक्रोवस्क पर कब्जा करने की ओर अग्रसर है रूस

एक ओर जहां यूक्रेन रूसी क्षेत्र में अपनी सफलता का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी यूक्रेन में रूस एक अन्य प्रमुख केंद्र, पोक्रोवस्क पर भी कब्जा करने की ओर अग्रसर है। कुर्स्क में सेयम नदी पर बने तीन पुलों पर यूक्रेन के हमले से रूसी सेनाएं नदी, यूक्रेनी अग्रिम मोर्चे और यूक्रेनी सीमा के बीच फंस सकती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि छह अगस्त को यूक्रेन की तरफ से शुरू किए गए कुर्स्क आक्रमण पर रूस की जवाबी प्रतिक्रिया धीमी पड़ रही है। सप्ताहांत में, यूक्रेन के वायुसेना कमांडर ने सेयम नदी पर बने पुलों पर हमले के दो वीडियो पोस्ट किए थे। प्लैनेट लैब्स पीबीसी द्वारा ली गई उपग्रह तस्वीरों का विश्लेषण मंगलवार को एसोसिएटेड प्रेस द्वारा किया गया जिसमें पुष्टि हुई कि ग्लुश्कोवो शहर में एक पुल नष्ट हो गया है।

क्या है यूक्रेन का मकसद

एक रूसी सैन्य जांचकर्ता ने बीते सोमवार को पुष्टि की थी कि यूक्रेन ने एक पुल को “पूरी तरह से नष्ट” कर दिया है और क्षेत्र में दो अन्य को नुकसान पहुंचाया है। नुकसान किस हद तक हुआ है यह अभी अस्पष्ट है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ शुरू होने के बाद से यूक्रेनी सेना ने 1,250 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 92 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। हाल के दिनों में जेलेंस्की ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एक ‘बफर जोन’ बनाना है, जो भविष्य में सीमा पार से उनके देश पर होने वाले हमलों को रोक सके, तथा यूक्रेन बड़ी संख्या में रूसी युद्धबंदियों को पकड़ रहा है, जिन्हें छोड़ने के एवज में वह पकड़े गए यूक्रेनी नागरिकों को छोड़े जाने की उम्मीद कर रहा है। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने रूसी चिकित्सा सेवा के एक अनाम स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि यूक्रेन की घुसपैठ में 17 लोग मारे गए हैं और 140 घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती 75 लोगों में से चार बच्चे हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पूर्व सऊदी अधिकारी का दावा, प्रिंस सलमान ने शाही आदेश पर किए पिता के जाली हस्ताक्षर, फिर शुरू हुई जंग

महिला पत्रकार के साथ मारपीट, मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला; ऐसा है बांग्लादेश का हाल

Latest World News





Source link

1355680cookie-checkयूक्रेन ने रूस पर किया घातक वार, सेयम नदी पर बने सभी तीन पुलों को किया ध्वस्त
Artical

Comments are closed.

Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण में आएगी तेजी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश     |     Bareilly: पिकअप से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, चार घंटे तक हंगामा     |     Mp News: Mccain Foods Proposes To Set Up Frozen Potato Production Unit With An Investment Of Rs 3800 Crore In – Amar Ujala Hindi News Live     |     Army Commander Lt Gen Manjinder Singh Visits Tannot Brigade And Russell Vipers Unit In Jodhpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: राइफल की तरह ड्रोन चलाने में पारंगत होंगे सेना के जवान, इन्होंने दी जानकारी     |     साल के अंत में होगा धमाकेदार टी20 लीग का आगाज, घातक खिलाड़ी मचाएंगे धमाल; शेड्यूल का हुआ ऐलान     |     साउथ की एक या दो नहीं, इस हफ्ते रिलीज होगी ये 10 धांसू फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका     |     Oppn backing move to oust Justice Varma, process to initiate motion to start soon: Rijiju | India News     |     Villagers Forced A Married Man To Marry For The Second Time, Video Goes Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cbi Raid In Meerut: Dr. Sarojini Aggarwal’s Daughter Shivani May Be Arrested, Report Filed Against 35 People – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088