Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
WHCA condemns White House move to remove Wall Street Journal from Scotland trip इस कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹85-90 प्रति शेयर किया तय, पैसे रखें तैयार, इस तारीख से लगा सकेंगे बोली Seven arrested along Assam-Arunachal border while forming armed outfit New floor tiles lead to man’s body buried in Mumbai house | India News Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने डीएनबी पाठ्यक्रम हेतु नवीन ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण, नेत्र ऑपरेशन पर कही ये बात Exclusive: नगर निगम के अस्पतालों में भी मिलेंगी विशेषज्ञ सुविधाएं, PPP माॅडल पर होगा संचालन…पढ़ें पूरी डिटेल Uttarakhand: पौड़ी जिला पंचायत के दो कनिष्ठ अभियंता बर्खास्त, निविदाओं में सामने आई थी अनियमितताएं देवर के लिए मार डाला पति: 'बहुत स्लो सांसें ले रहा, 3 घंटे हो गए अभी नहीं मरा...' पत्नी-प्रेमी की चैट आई सामने MP News: सेना के शौर्य पर सवाल क्यों? शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा-चर्चा से क्यों भाग रहे Alwar Police Harassment Case: Amit Saini Suicide Jitendra Singh Tikaram Julie Meet Victim Family - Alwar News

शतक लगाकर पहले नंबर पर पहुंचे मोहम्मद रिजवान, ध्वस्त किया विकेटकीपर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड


Mohammad Rizwan And Rishabh Pant- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Mohammad Rizwan And Rishabh Pant

Mohammad Rizwan Runs In World Test Championship: मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। पाकिस्तानी टीम एक समय मुश्किल परिस्थिति में फंसी हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन इसके बाद रिजवान और सऊद शकील ने शतक जड़कर उन्हें संकट से उबार दिया। रिजवान ने शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। वहीं पाकिस्तान ने 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। 

ऋषभ पंत को छोड़ दिया पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद रिजवान ने 239 गेंदों में 171 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अपने करियर का तीसरा शतक जड़ा है। रिजवान ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पिछला शतक मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में लगाया था। वह दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक ठोकने में कामयाब हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ते ही मोहम्मद रिजवान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने अभी तक WTC में 1658 रन बनाए हैं। 

इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था। उन्होंने 1575 रन बनाए थे। अब मोहम्मद रिजवान ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर: 

मोहम्मद रिजवान- 1658 रन


ऋषभ पंत- 1575 रन

एलेक्स कैरी- 1339 रन

लिटन दास- 1156 रन

जोशुआ डि सिल्वा- 1129 रन

मोहम्मद रिजवान साल 2009 के बाद टेस्ट क्रिकेट में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पहले पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए। इससे पहले कामरान अकमल ने फरवरी 2009 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी। रिजवान पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। 

पाकिस्तान के लिए साल 2016 में किया डेब्यू

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए साल 2016 में टेस्ट में डेब्यू किया था। सरफराज अहमद के रहते उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में उन्होंने दमदार प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद उन्हें टेस्ट में जब भी मौका मिला। उन्होंने उसे भुनाया और बेहतरीन पारियां खेली। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 31 टेस्ट मैचों में 1787 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। 

Latest Cricket News





Source link

1365230cookie-checkशतक लगाकर पहले नंबर पर पहुंचे मोहम्मद रिजवान, ध्वस्त किया विकेटकीपर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड
Artical

Comments are closed.

WHCA condemns White House move to remove Wall Street Journal from Scotland trip     |     इस कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹85-90 प्रति शेयर किया तय, पैसे रखें तैयार, इस तारीख से लगा सकेंगे बोली     |     Seven arrested along Assam-Arunachal border while forming armed outfit     |     New floor tiles lead to man’s body buried in Mumbai house | India News     |     Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने डीएनबी पाठ्यक्रम हेतु नवीन ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण, नेत्र ऑपरेशन पर कही ये बात     |     Exclusive: नगर निगम के अस्पतालों में भी मिलेंगी विशेषज्ञ सुविधाएं, PPP माॅडल पर होगा संचालन…पढ़ें पूरी डिटेल     |     Uttarakhand: पौड़ी जिला पंचायत के दो कनिष्ठ अभियंता बर्खास्त, निविदाओं में सामने आई थी अनियमितताएं     |     देवर के लिए मार डाला पति: 'बहुत स्लो सांसें ले रहा, 3 घंटे हो गए अभी नहीं मरा…' पत्नी-प्रेमी की चैट आई सामने     |     MP News: सेना के शौर्य पर सवाल क्यों? शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा-चर्चा से क्यों भाग रहे     |     Alwar Police Harassment Case: Amit Saini Suicide Jitendra Singh Tikaram Julie Meet Victim Family – Alwar News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088