Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Siwan News: Minor Girl Kidnapped For Purpose Of Marriage Recovered From Srinagar, Accused Lover Jailed - Amar Ujala Hindi News Live Hathras News: हाथरस के बदमाश की आगरा में हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हुआ घायल One And A Half Crore Rupees Defrauded While Operating A Fake Bank - Anuppur News Sachin Pilot Criticizes Donald Trump Peace Mediation Between Ind Pak After Pakistan Ceasefire Violation - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: जम्मू, अमृतसर के लिए अभी बंद रहेगी एचआरटीसी की रात्रि सेवा, जल्दबाजी नहीं करना चाहता निगम सीजफायर के बाद भी भारत से घबराया हुआ है पाकिस्तान, स्थगित कर दिए ये 3 टूर्नामेंट Jailer 2 में 64 साल के सुपरस्टार की एंट्री, कैमियो के लिए मिल रहे 50 करोड़, रजनीकांत संग मचाएंगे धूम भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बाद कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? पिछले हफ्ते 1,047 अंक लुढ़का था सेंसेक्स World Nurses Day: Nursing Is Synonymous With Service And Dedication For Fulmani Braud, Siwan News - Amar Ujala Hindi News Live Auraiya: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई की छत से गिरने से मौत, सड़क पर पिता को पड़ा देख बेटी ने मचाया शोर

23 अगस्त को इन 8 राशियों का चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा की बारिश, धर्म न्यूज़


Horoscope Rashifal 23 August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 23 अगस्त 2024 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां संतोषी की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 23 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 23 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में चीजें आपके अनुसार हो सकती हैं। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और काम किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता हासिल कर सकते हैं। हालांकि एक टीम के रूप में काम करना महत्वपूर्ण है। किसी भी बड़े काम में निवेश करने से पहले दो बार सोचें। स्वास्थ्य चिंताजनक रहेगा। अगर आपके मन में संपत्ति खरीदने का विचार है, तो एक अच्छी डील आपका इंतजार कर रही है। आज धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलना तय है। लोगों से मिलना-जुलना और साथ में मजेदार चीजें करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ भी बड़ा करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति का रिव्यू करना एक अच्छा विचार होगा। आज ऑफिस में अपने काम को मन लगाकर करें।

मिथुन राशि- आज कुछ लोग अपना कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को किसी असाइनमेंट के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। किसी वर्तमान प्रोजेक्ट में आपकी तारीफ होने की संभावना है। यह संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मेहमान के आने से आपका दिन खुशनुमा हो सकता है। आज आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कर्क राशि- जिम ज्वाइन करना या फिटनेस रूटीन शुरू करना कुछ लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। आज कोई बड़ा खर्च आपके सामने नहीं आएगा। किसी पारिवारिक विवाद से मन अशांत रह सकता है। ऑफिस में अपनी प्रोडक्टिविटी व काम की क्वालिटी सुधारने पर विचार करें। व्यावसायिक मोर्चे पर नए विचारों से अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। आज गपशप से दूरी बनाकर रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य चिंता आपके मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। पारिवारिक मेल-मिलाप दिन को रोमांचक बनाएगा। पदोन्नति की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए आपको कार्यस्थल पर अपना प्रदर्शन बेहतर करने की आवश्यकता होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे मुनाफे के योग है। कुछ लोगों के लिए संपत्ति में निवेश के संकेत हैं। आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है।

कन्या राशि- शैक्षणिक मोर्चे पर आपके अच्छे प्रदर्शन को देखकर प्रस्ताव दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज पर्सनल प्रॉब्लम को दूर करने के प्रयास कर सकते हैं। इस समय नौकरी बदलने की सलाह नहीं दी जाती है। आर्थिक रूप से आप आरामदायक स्थिति में रहेंगे। परिवार का कोई बुजुर्ग आपको अमूल्य सलाह देगा और रास्ता दिखाएगा।

तुला राशि- आज आप कार्यस्थल पर अपना अच्छा लेखा-जोखा देने में सफल रहेंगे। अच्छी कमाई आपको फिजूलखर्ची करने और सामान्य तौर पर जीवन का आनंद लेने में मदद करेगी। आज घरेलू मोर्चे पर आप खुश रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको दिन की शुरुआत में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए रोमांचक व खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि- आज आप प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नई नौकरी में अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पैसों को सावधानी से संभालना होगा और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना होगा। आज डेली रूटीन में बदलाव करने से आपको फायदा होगा। कोई बच्चा या छोटा भाई-बहन अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व महसूस करा सकता है। कुछ लोगों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि- वित्तीय मोर्चे पर आप अच्छे व सुरक्षित ऑप्शन पा सकते हैं। आज आप फिट रहेंगे और सेहत से जुड़ी कोई परेशानी आपको तंग नहीं करेगी। किसी के सामने अपने विचार रखने से पहले अपना होमवर्क कर लें। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई व्यक्ति आप पर पूरा भरोसा जता सकता है। आप महत्वपूर्ण लोगों का दिल जीतने के लिए सभी सही कदम उठाने का फैसला ले सकते हैं।

मकर राशि- पारिवारिक मोर्चे पर आपके अच्छा करने की उम्मीद है। आप किसी भाई-बहन की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। आपने अब तक जो कुछ भी बचाया है वह आपके काम आएगा। आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें और सही ढंग से डेली एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा बहुत आनंद और रोमांच का वादा करती है। कुछ लोगों के लिए नई संपत्ति प्राप्ति के संकेत हैं।

कुंभ राशि- आज आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज आप नई जगह पर जाकर दिन बिताने की प्लानिंग बना सकते है। ऑफिस में सौंपे गए काम आपके अनुसार ही होंगे। आज अप्रत्याशित खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और अपनी कमाई बढ़ाने पर फोकस कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर एक अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है।

मीन राशि- आज आपके लिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। किसी सामाजिक समारोह में आपके मददगार स्वभाव की काफी तारीफ की जाएगी। किसी को उधार दिया गया पैसा बिना आपको याद दिलाए वापस मिल जाएगा। आज करियर के मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी अच्छी खबर की उम्मीद कर सकते हैं।



Source link

1366490cookie-check23 अगस्त को इन 8 राशियों का चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा की बारिश, धर्म न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Siwan News: Minor Girl Kidnapped For Purpose Of Marriage Recovered From Srinagar, Accused Lover Jailed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: हाथरस के बदमाश की आगरा में हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हुआ घायल     |     One And A Half Crore Rupees Defrauded While Operating A Fake Bank – Anuppur News     |     Sachin Pilot Criticizes Donald Trump Peace Mediation Between Ind Pak After Pakistan Ceasefire Violation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: जम्मू, अमृतसर के लिए अभी बंद रहेगी एचआरटीसी की रात्रि सेवा, जल्दबाजी नहीं करना चाहता निगम     |     सीजफायर के बाद भी भारत से घबराया हुआ है पाकिस्तान, स्थगित कर दिए ये 3 टूर्नामेंट     |     Jailer 2 में 64 साल के सुपरस्टार की एंट्री, कैमियो के लिए मिल रहे 50 करोड़, रजनीकांत संग मचाएंगे धूम     |     भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बाद कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? पिछले हफ्ते 1,047 अंक लुढ़का था सेंसेक्स     |     World Nurses Day: Nursing Is Synonymous With Service And Dedication For Fulmani Braud, Siwan News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Auraiya: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई की छत से गिरने से मौत, सड़क पर पिता को पड़ा देख बेटी ने मचाया शोर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088