Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बाबर आजम क्या अगले टेस्ट में छुएंगे ये बड़ा मुकाम


babar azam- India TV Hindi

Image Source : GETTY
बाबर आजम अगले टेस्ट में छुएंगे बड़ा मुकाम

Babar Azam: पाकिस्तान और बांगलादेश के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बांग्लादेश की टीम ने 10 विकेट से जीत लिया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब बांग्लादेश की टीम ने टेस्ट में पाकिस्तान को पीटा हो। इतना ही नहीं, ये टेस्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम के लिए भी कुछ खास नहीं गया। पहली पारी में तो वे शून्य पर ही आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरी पारी में भी वे जल्द ही आउट हो गए। 

बाबर आजम टेस्ट में चार हजार रन पूरे करने से केवल 80 रन दूर 

बाबर आजम टेस्ट क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे करने के बिल्कुल करीब खड़े हैं। वैसे तो संभावना जताई जा रही थी कि वे पिछले ही मुकाबले में इस मुकाम को छू लेंगे, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। इस बीच अब की बात करें तो उनके नाम टेस्ट में 53 मुकाबले खेलकर 3920 रन हो गए हैं। यानी उन्हें अपने 4000 रन पूरे करने के लिए कुल मिलाकर 80 रनों की और दरकार है। बाबर आजम अब तक टेस्ट में 9 शतक और 26 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका औसत 45.05 का है और वे 54.77 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। 

बाबर का इंटरनेशनल करियर 

बाबर आजम टेस्ट में अगर 80 रन और बना लेते हैं तो उनके ​क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में चार हजार रन हो जाएंगे। इससे पहले वे 117 वनडे मैचों में 5729 रन अपने नाम कर चुके हैं। वहीं अगर टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो उनके नाम 123 मैचों में 4145 रन बना चुके हैं। हालांकि देखना ये होगा कि क्या बाबर आजम अगले टेस्ट में 80 रन बना लेंगे, या फिर उन्हें अगली टेस्ट सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा। वैसे भी पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि पहला टेस्ट हारने के बाद वे वापसी करें। कहीं ऐसा ना हो कि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान का उसी के घर में पूरी तरह से सफाया कर दे। 

यह भी पढ़ें 

कौन बनेगा पंजाब किंग्स का कप्तान, टीम को करना होगा बड़ा फैसला

जॉस बटलर का रिकॉर्ड ध्वस्त, अब इस खिलाड़ी ने किया नंबर 3 पर कब्जा

Latest Cricket News





Source link

1390580cookie-checkबाबर आजम क्या अगले टेस्ट में छुएंगे ये बड़ा मुकाम
Artical

Comments are closed.

Pastor Bajinder Singh News: Pastor Bajinder Singh Sentenced To Life Imprisonment By Mohali Court – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bihar News: तनिष्क शोरूम में लगी भीषण आग, कुछ ही दिन पहले हुई थी बिहार की सबसे बड़ी लूट!     |     Cm Yogi Launched The School Chalo Abhiyan In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     March Final: 6% Increase In Expenditure And 10% Increase In Income Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Survival: Iim Indore Dr. Ananya Mishra Blog Flow Of Thoughts Maruta Tattva – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather : 3 दिन छाए रहेंगे बादल, 4 संभागों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी     |     72 Navy personnel complete Hatha Yoga training at Sadhguru’s Isha Yoga Center | India News     |     Ajmer News: Fire Broke Out In Food Warehouse In Kesarganj Due To Short Circuit, Loss Of Lakhs Feared – Ajmer News     |     Neetu Singh And Kapil Sharma Will Come To Shimla For The Shooting Of The Movie, The Shoot Will Last For 40 Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     डेविड मिलर को सिर्फ इतने रनों की दरकार, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे चौथे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088