Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Young Man Died During Cutting Palm Tree Muzaffarpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live UP: दिल दहला देने वाला हत्याकांड...अगवा कर युवक को उतारा माैत के घाट, लाश का किया ऐसा हश्र; राख तक नहीं मिली Uttarakhand News Minority Scholarship Scam In 17 Institutions Report Reached The Government - Amar Ujala Hindi News Live MP News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ हाईकोर्ट ने समाप्त की कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिया निर्णय Congress's Mega Rally For Irrigation Water - Rajasthan News रेवाड़ी: "BJP से लोगों का दिल का रिश्ता, रैली में आई भीड़ कर रही बयां, लोगों ने नकारा परिवारवाद व भ्रष्टाचार" Himachal Pradesh: 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को जारी होंगे नोटिस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख China adding 100 nuclear warheads annually: SIPRI | India News Bihar News : Bihar Police Constable Committed Suicide Case By Shooting Himself Kaimur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live

Xiaomi ला रहा 3 बार मुड़ने वाला स्मार्टफोन, MWC 2025 में हो सकता है पेश


Xiaomi, Xiaomi tri fold smartphone- India TV Hindi

Image Source : FILE
Xiaomi

Xiaomi एक बार फिर से यूजर्स को बड़ा सरप्राइज देने वाला है। चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी जल्द ही तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन को पेश कर सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट को मानें तो शाओमी का यह ट्रिपल फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले MWC 2025 में पेश किया जा सकता है। इससे पहले Huawei के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन के बारे में रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। Huawei भी अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने इस 3 बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन को पेश कर सकता है।

MWC 2025 में होगा पेश!

Xiaomi और Huawei के अलावा Samsung भी ट्रिपल फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। शाओमी के इस तीन बार मुड़ने वाले स्मार्टफोन के बारे में चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्स्टर Smart Pikachu ने डिटेल शेयर की है। शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, शाओमी के इस ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन में तीन अलग-अलग सेक्शन होंगे, जिन्हें अनफोल्ड करने पर यह एक बड़ी स्क्रीन में कन्वर्ट हो जाएगी। इसमें दो हिंज दिए जाएंगे, जिसकी मदद से इसे फोल्ड और अनफोल्ड किया जा सकेगा।

चीनी टिप्स्टर ने यह भी दावा किया है कि शाओमी का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2025 में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इस साल 19 जुलाई को अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip पेश किया है। ट्रिपल फोल्डेबल डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन कंपनी का लेटेस्ट फोल्डेबल फोन हो सकता है।

Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन

Huawei के ट्रिपल फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन को पिछले दिनों कंपनी के कंज्यूमर ग्रुप CEO रिचर्ड यू के हाथों में देखा गया था। इस ट्रिपल फोल्ड होने वाले फोन की स्क्रीन आम फोल्डेबल स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा बड़ी होगी। हुआवे का यह ट्रिपल फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन फिलहाल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) फेज में है। चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर बताया कि यह फोन अभी रिसर्च और डेवलपमेंट फेज में है। इस फोन की स्क्रीन 10 इंच हो सकती है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा। हुआवे के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में इनहाउस Kirin 9 सीरीज के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कंपनी का सबसे नया प्रोसेसर है।

यह भी पढ़ें – Google Pixel 9a का फर्स्ट लुक आया सामने, गूगल के सस्ते स्मार्टफोन की दिखी पहली झलक





Source link

1395090cookie-checkXiaomi ला रहा 3 बार मुड़ने वाला स्मार्टफोन, MWC 2025 में हो सकता है पेश
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Young Man Died During Cutting Palm Tree Muzaffarpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: दिल दहला देने वाला हत्याकांड…अगवा कर युवक को उतारा माैत के घाट, लाश का किया ऐसा हश्र; राख तक नहीं मिली     |     Uttarakhand News Minority Scholarship Scam In 17 Institutions Report Reached The Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ हाईकोर्ट ने समाप्त की कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिया निर्णय     |     Congress’s Mega Rally For Irrigation Water – Rajasthan News     |     रेवाड़ी: "BJP से लोगों का दिल का रिश्ता, रैली में आई भीड़ कर रही बयां, लोगों ने नकारा परिवारवाद व भ्रष्टाचार"     |     Himachal Pradesh: 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को जारी होंगे नोटिस     |     वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख     |     China adding 100 nuclear warheads annually: SIPRI | India News     |     Bihar News : Bihar Police Constable Committed Suicide Case By Shooting Himself Kaimur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088