Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Bihar News : Bridge Collapsed In Gaya News Hindi Bihar Jitan Ram Manjhi Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar : बिहार में पुल गिरने और धंसने का सिलसिला अब तक जारी है। ताजा मामला भागलपुर सुल्तानगंज में अगुआनी पुल गिरने के बाद अब फिर बारिश के तेज पानी के बहाव में पुल धंस गया। इससे कई गांवों का संपर्क शहरी एरिया से टूट गया है।


Bihar news : Bridge collapsed in Gaya news hindi bihar jitan ram manjhi nitish kumar

धंस गया पुल
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Trending Videos



विस्तार


मौसम विभाग के द्वारा जारी किये गये एडवाइजरी के बाद बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीती रात हुए मूसलाधार बारिश से सीमावर्ती क्षेत्रों के नदियों में उफान आ गया। वहीं गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनिया गांव मे गुलसकरी नदी पर बना पुल पानी की तेज धार में ध्वस्त हो गया। इसके बाद वहां गांव वालों की काफी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुल ध्वस्त होने से आस-पास लगभग 15 हजार की आबादी का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पानी के स्तर में बढ़ोतरी होने से गांव के आंगनबाड़ी केंद्र भवन में पानी घुस गया, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र में रखे समान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Trending Videos

ग्रामीणों के शिकायत पर संवेदक ने पुल का करवाया था मरम्मत 

 इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आठ साल पहले ग्रामीण कार्य विभाग शेरघाटी कार्य प्रमंडल 2 के द्वारा लगभग 15 लाख की लागत से इस पुल को बनाया गया था। जिसकी लंबाई लगभग 15 फीट है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण के समय उनलोगों ने यह सवाल उठाया था कि इस नदी पर इतना छोटा पुल बनाए जाने का क्या मतलब है? पुल निर्माण के समय ग्रामीणों ने कहा था कि यह पुल ज्यादा दिन नहीं टिकेगा और ऐसा ही हुआ। पुल बनने के कुछ दिन के बाद ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस पर ग्रामीणों ने लोक शिकायत में आवेदन दिया था। लोक शिकायत में आवेदन देने पर संवेदक के द्वारा पुल की मरम्मत करवाई गई थी।

 



Source link

1398290cookie-checkBihar News : Bridge Collapsed In Gaya News Hindi Bihar Jitan Ram Manjhi Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

PM Modi in Sri Lanka: India, Sri Lanka sign 7 pacts; defence cooperation, energy and digital links in focus | India News     |     NZ vs PAK: इस कीवी गेंदबाज ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बॉलर बने     |     मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई     |     अब Perfume का भी काम करेगा Smartphone, ये कंपनी लॉन्च करने जा रही है धांसू फोन     |     Step-by-Step Guide to Applying for a Personal Loan     |     Mutual funds सबके लिए सही नहीं, ऐसा क्यों? अगर आप भी SIP करते हैं तो जरूर जानें     |     Money Habits of the Millennial Generation     |     Video : Police Lathicharged Protesting Farmers And Teachers In Bathinda – Amar Ujala Hindi News Live     |     देखना चाहते हैं स्वर्ग से नजारे, महाराष्ट्र के चिखलदार हिल स्टेशन का जरूर करें दीदार     |     CarePal Group Unveils “State of Cancer Fundraising Report 2024”: Crowdfunding and Lending Emerge as Lifelines for Cancer Patients Across India     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088