Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

रेडमी का नया स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, लॉन्च से पहले नजर आया Redmi Note 14 5G


Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 5G features, Redmi Note 14 5G Specifications- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
शाओमी जल्द लॉन्च कर सकती है नई स्मार्टफोन सीरीज।

शाओमी की सब ब्रैंड रेडमी दुनियाभर में एक पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर कंपनी है। रेडमी अपने फैंस के लिए बजट से लेकर फ्लैगशिप तक के स्मार्टफोन बनाती है। अगर आप रेडमी के फैंस है और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेडमी पिछले काफी समय से अपनी Redmi Note 14 5G सीरीज पर काम कर रहा है। अब इस सीरीज को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। कंपनी जल्द ही Redmi Note 14 5G सीरीज को लॉन्च कर सकती है। 

Redmi Note 14 5G को हाल ही में स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन GSMA IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। GSMA IMEI डाटाबेस में Redmi Note 14 5G का मॉडल नंबर देखा गया है। मॉडल नंबर सामने आने के बाद यह कहा जा सकता है कि कंपनी जल्दी ही इसे बाजार में उतार सकती है। Note 14 सीरीज को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही थीं। लीक्स के मुताबिक इस सीरीज को कंपनी सितंबर के महीने में लॉन्च कर सकती है। 

स्मार्टफोन्स का होगा खास कोडनेम

Redmi Note 14 5G सीरीज की लॉन्चिंग को अभी कुछ वक्त बाकी है लेकिन इसके कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। नए स्मार्टफोन को कंपनी बेरिल, एमेथिस्ट और मैलाकाइट नाम के कोडनेम से लॉन्च कर सकती है। Redmi Note 14 Pro 5G का कोडनेम एमेथिस्ट हो सकता है। इसका इंटरनल मॉडल नंबर O16U हो सकता है। यह स्मार्टफोन मार्केट में Snapdragon 7S Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। 

कम दाम में मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप

अपकमिंग सीरीज का बेस मॉडल Redmi Note 14 5G को IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर 24094RAD4G पर देखा गया है। लीक्स के मुताबिक अपकमिंग सीरीज में कंपनी फोटोग्राफी लवर्स के लिए दमदार कैमरा सेटअप दे सकती है। Redmi Note 14 5G सीरीज में फैंस को 108 मेगापिक्सल तक का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं इसके सेल्फी कैमरे की बात करें इसमें 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसे 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश कर सकती है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

यह भी पढ़ें- Samsung ला रहा है नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स का हुआ खुलासा





Source link

1399860cookie-checkरेडमी का नया स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, लॉन्च से पहले नजर आया Redmi Note 14 5G
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Bihar Sir 2025 Timeline Election Commission Of India Vs 2003 Voter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Al Qaeda Connection: Zeeshan’s Father Refused To Plead, Said – If Done Wrong, He Will Suffer – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Panchayat Election 2025 First Phase Of Voting Completed Now Second Phase Voting Will Be Held On 2 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: अधिक मलबा वाले इलाकों में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएं     |     Chhindwara News: Desi Bomb Exploded In Mouth Of Bull, Died During Treatment; Accused In Custody – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: Another Rape Case Against Rcb Bowler Yash Dayal, Minor Files Fir In Jaipur – Amar Ujala Hindi News Live     |     CET Exam: रोहतक के अभ्यर्थियों को इन छह जगहों से मिलेगी बस, जानें पिकअप प्वाइंट का शेड्यूल     |     Shrikhand Mahadev Yatra : श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर संपन्न, अब पंजीकरण बंद     |     FIDE Women World Cup 2025: कोनेरू हम्पी ने फाइनल में बनाई जगह, अब भारतीय खिलाड़ी से ही होगी टक्कर     |     Duckett-Crawley partnership helps England score 225/2 against India in Manchester Test     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088