Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Mp News Jilani Left For Haj Pilgrimage On Foot From Karnataka Reached Rajgarh Will Cover Journey 8500 Km – Madhya Pradesh News


देश के कर्नाटक राज्य से हज यात्रा का सपना लेकर पैदल निकले सैय्यद जिलानी मंगलवार की रात लगभग 60 दिन का सफर तय करते हुए मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की सीमा सारंगपुर क्षेत्र में पहुंचे। जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा उनका पलक पावड़े बिछाकर इस्तकबाल किया गया। उनकी यह यात्रा दुनिया के पांच देशों से होते हुए पूरी होगी, जिसे वे लगभग एक वर्ष में पूर्ण करेंगे और हज के सभी अरकान को पूरा करने के पश्चात दुनिया में अमन चैन और शांति के लिए दुआ करेंगे। वहीं, बुधवार और गुरुवार को भी वे जिले की सीमा में विराजे, जिसके पश्चात वे ब्यावरा से होते हुए गुना आए।

अगर आपके मन में कुछ करने का जज्बा हो या लगन हो तो क्या नहीं हो सकता। ऐसा ही जज्बा लेकर कनार्टक के 35 वर्षीय सैय्यद जिलानी मक्का-मदीना की हज यात्रा पर पैदल निकल पड़े हैं।इस यात्रा के दौरान वे दुनिया के पांच देशों से होते हुए करीब 8500 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे। इस यात्रा में जिलानी को लगभग एक साल का समय लगेगा और वो अगले साल मई 2025 तक मक्का-मदीना पहुंचेंगे।

सैय्यद जिलानी ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना था कि वे पैदल हज यात्रा पर जाएं। भारत और विश्व में अमन-शांति की दुआ लेकर वे मक्का-मदीना जा रहे हैं। उनके एक औरंगाबाद से दोस्त मुजीब शेख भी उनके साथ चल रहे हैं। जो अटारी बॉर्डर तक उनके साथ जाएंगे। दोनों मंगलवार को सारंगपुर के एबी रोड किनारे स्थित मऊ पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें, कनार्टक राज्य के यादगीर जिले के शाहपुर शहर से 28 जून 2024 को उनकी वालिदा और पत्नी (जिससे सात माह पहले ही उनकी शादी हुई) से मक्का-मदीना की हज यात्रा की इजाजत लेकर रवाना हुए। गर्मी ज्यादा है, इसलिए वह रोजाना सुबह-शाम 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करते हैं और रास्ते में हाइवे किनारे जो होटल मिल जाता है, वहां रुक जाते हैं। मई 2025 तक वे मक्का-मदीना पहुंच जाएंगे। आपको बता दें, उनकी यह यात्रा पाकिस्तान, ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी देशों से होकर पूरी होगी और इन देशों से होकर वे मक्का-मदीना पहुंचेगे और हज के सभी अरकान को पूरा करेंगे।



Source link

1412060cookie-checkMp News Jilani Left For Haj Pilgrimage On Foot From Karnataka Reached Rajgarh Will Cover Journey 8500 Km – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Black Out After Mock Drill Surgical Strike Pahalgam Attack Hanuman Mandir Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Blackout In Kanpur: As Soon As Siren Sounded, Darkness Spread From Road To The Houses – Amar Ujala Hindi News Live     |     Operation Sindoor Tight Security In Uttarakhand Chardham Yatra Badrinath Irb, Anti-bomb Squad Deployed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: एम्स में ट्रांसजेंडर केयर पर हुआ राष्ट्रीय परामर्श     |     Deputy Cm Spoke On Air Strike: Strong Political Will Was Needed For Action – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: Police And Other Teams Reached On Information Of Blast In The College, Mock Drill Completed – Banswara News     |     Himachal: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीएम ने रद्द किया कुल्लू दाैरा, उच्चस्तरीय बैठक में ताजा हालात पर की चर्चा     |     India’s space journey not about racing others, it’s about reaching higher together: PM Modi     |     अब रोहित की जगह कौन बनेगा टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान, ये खिलाड़ी रेस में सबसे आगे     |     GTA VI Trailer रिलीज़, Jason-Lucía की कहानी में नया मोड़, जानें कब आ रहा है गेम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088