Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

हिमाचल में भारी बारिश का यलो अलर्ट, शिमला में दरकी जमीन, किन जिलों में टूटकर बरसेंगे बदरा?


Himachal Pradesh Mausam News: हिमाचल में एकबार फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के 12 में से 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यदि पिछले 24 घंटों पर नजर डालें तो राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखी गई है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिमला में जोरदार बारिश के कारण बुधवार को भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने 29 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अगल अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में बारिश के आसार नहीं हैं।

बीते 24 घंटे की बात करें तो कई जिलों में अच्छी बारिश देखी गई है। मनाली में 42 मिमी, नारकंडा में 41.5 मिमी, कुफरी में 39.6 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 39 मिमी, खदराला में 36.4 मिमी, शिमला में 36.2 मिमी, कसौली में 22.6 मिमी और सराहन में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सनद रहे बारिश के कारण अभी भी कई इलाके बंद हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक राज्य में कुल 126 सड़कें बंद थीं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश में 23 फीसदी की कमी देखी गई है। इस साल राज्य में 598.4 मिमी औसत के मुकाबले 461.1 मिमी बारिश हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मानसून की शुरुआत से लेकर सोमवार तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 144 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि बारिश जनित घटनाओं में राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।



Source link

1413260cookie-checkहिमाचल में भारी बारिश का यलो अलर्ट, शिमला में दरकी जमीन, किन जिलों में टूटकर बरसेंगे बदरा?
Artical

Comments are closed.

भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4 Ultra, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा 90W चार्जर, 12GB रैम और तगड़ा कैमरा सेटअप     |     Jana Small Finance Bank Applies to RBI for Universal Banking License     |     Primus Introduces Marzi – A New Era of Well-Being for India’s 55+ Citizens     |     Bihar Weather: Rain Alert In Kishanganj, Severe Heat In Many Districts Including Patna, Rohtas, Gaya – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: मथुरा से वृंदावन तक रेल मार्ग पर बनेगी सड़क! रेलवे बोर्ड की पहली योजना हुई निरस्त     |     Rudraprayag: महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने किया ढेर, गांव में दहशत में थे लोग     |     Lokayukta Action – Panchayat Secretary Caught Taking Bribe Of 10 Thousand – Madhya Pradesh News     |     Barmer News: Fearless Miscreants Vandalized Scorpio Due To Old Rivalry, Video Went Viral On Social Media – Barmer News     |     Himachal Trade With Tibet Has Been Going On Through Shipki-la Last End Of Kinnaur Since Before Independence – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Because of one Sonam…’: Raja Raghuvanshi’s family apologises as murder case ‘hit’ Meghalaya’s image; thank its government for support | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088