Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Paris Paralympics 2024: पेरिस में टूटा टोक्यो का महारिकॉर्ड, भारत ने रचा सबसे ज्यादा मेडल जीतने का कीर्तिमान


Paris Paralympics- India TV Hindi

Image Source : GETTY
पेरिस पैरालंपिक 2024

India Paralympics Medals 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैराएथलीट ने 6 दिन के भीतर ही वो कारनामा कर दिया है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल, भारत ने पेरिस में 20 मेडल का आंकड़ा छूने के साथ ही एक पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में अब कुल 20 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पेरिस से पहले भारत ने टोक्यो 2020 में पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे। लेकिन, अब पेरिस में पहले 6 दिनों के भीतर ही भारतीय पैराएथलीटों ने पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। 

छठे दिन आए 5 मेडल

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने अब तक 4 खेलों में मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 10 मेडल एथलेटिक्स से आए हैं। वहीं, 5 मेडल बैडमिंटन और 4 मेडल शूटिंग में आए हैं। एक मेडल तीरंदाजी से आया है। भारत ने 3 सितंबर यानी छठे दिन 5 मेडल अपनी झोली में डाले। दीप्ति जीवनजी, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, अजीत सिंह और सुंदर गुर्जर ने ये मेडल दिलाए। 

पैरालंपिक गेम्स में भारत का प्रदर्शन

भारत पैरालंपिक गेम्स में साल 1968 से शिरकत कर रहा है। पहले पैरालंपिक गेम्स में भारत का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद 1972 में भारत को गोल्ड के रुप में पहला मेडल मिला। अगले 2 पैरालंपिक में भारत ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन 1984 में भारतीय पैराएथलीट 4 मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद एक बार फिर अगले 4 पैरालंपिक में भारत खाता भी नहीं खोल पाया। फिर भारत 2004 एथेंस पैरालंपिक में 2 मेडल जीतने में कामयाब रहा। इसके बाद हमें 2008 बीजिंग पैरालंपिक में कोई मेडल नहीं मिला और 2012 लंदन पैरालंपिक में सिर्फ 1 मेडल से संतोष करना पड़ा। 2016 रियो पैरालंपिक में भारत ने 4 मेडल जीते लेकिन उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी थी। फिर आया टोक्यो पैरालंपिक जिसमें भारत ने 19 मेडल जीतकर नया कीर्तिमान रच दिया और अब पेरिस में भारत ने टोक्यो के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया है। 

Paris Paralympics 2024: आज भी हो सकती है मेडल की बरसात, जानें 7वें दिन भारत का शेड्यूल

‘तुम्हें आता ही नहीं है, तुमसे होता ही नहीं है’; पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर स्टार क्रिकेटर ने ले लिए मजे

 





Source link

1442790cookie-checkParis Paralympics 2024: पेरिस में टूटा टोक्यो का महारिकॉर्ड, भारत ने रचा सबसे ज्यादा मेडल जीतने का कीर्तिमान
Artical

Comments are closed.

Sports fraternity hails National Sports Governance Bill     |     ICICI बैंक ने बदला मिनिमम बैलेंस का नियम, अब ₹50,000 की जगह केवल इतना रखना होगा जरूरी     |     Taha stars as Hubli Tigers edge Bengaluru Blasters by two wickets in last-ball thriller     |     Punjab: सीएम मान गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक, 500 पंचायत भवनों के निर्माण का शिलान्यास     |     No new law colleges for three years, announces BCI | India News     |     भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट मैच….हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा?     |     Bihar Politics: Mp Ajay Mandal Demands Legal Action Against Mla Gopal Mandal – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास गठन का अध्यादेश सदन में पेश, चढ़ावा, संपत्ति और प्रशासन का मिला हक     |     Uttarkashi Disaster Search And Rescue Operation Continues, Team Of Experts Reached For Study – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Court Of Additional Chief Judicial Magistrate Neha Mittal – Delhi News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088