Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gopalganj News: Made Fake Call To Sp By Posing As Cm's Osd, Attempted Cyber Fraud In Name Of Sho Posting - Amar Ujala Hindi News Live Saharanpur: Bjp Councilor Started Hitting His Forehead With A Brick, Got Bleeding, Got Nine Stitches - Amar Ujala Hindi News Live Cm Dhami Reached Bhararisain Today For Assembly Monsoon Session Police Gave Guard Of Honor - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला , सरगना समेत छह गिरफ्तार Damoh News: एक मिनट की देरी में डंडों की बरसात, बस रुकवाकर कर्मचारी की ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो वायरल Rajasthan Balotra News Save Jojri Movement District Administration Became Alert After The Protest By Rlp Hanum - Amar Ujala Hindi News Live Jyoti Malhotra Case Update From Luxury Life To Jail Chores Likely To Appear In Court Today - Amar Ujala Hindi News Live बिलासपुर: बड़गांव स्कूल के खस्ताहाल भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चे, अनदेखी से सरकारी संपत्ति हो रही बर्बाद 18 अगस्त-18 नंबर जर्सी, 17 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुआ था कोहली के 'किंग' बनने का सफर चिंदी से बजट में बनी भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म, बिना स्टार के मिला 100 गुना प्रॉफिट, मेकर्स के घर पड़ी IT रेड

A Loud Explosion Occurred Due To A Truck Falling On The Railway Track – Amar Ujala Hindi News Live


कानपुर में गुजैनी पुल से करीब 30 फीट की ऊंचाई से ट्रक के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही तेज धमाका हुआ। पटरियों के किनारे फैली गिट्टियों से धूल का गुबार बन गया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। हादसा स्थल से 300 मीटर की दूरी पर 16 अगस्त को साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी।

क्षेत्र के रहने वाले ऑटो चालक सुशील ने बताया कि ट्रक के गिरने से तेज आवाज आई थी, जबकि ओएचई से टकराने के बाद चिंगारी भी निकली थी। ओएचई का तार नीचे लटक गया था, जिसकी वजह से करंट लगने की आशंका से पास जाने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। कुछ लोग दूर से जरूर वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें खदेड़कर किनारे किया। घटनास्थल पर घना अंधेरा होने से शुरूआत में बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आई।

 




Trending Videos

मोबाइल की रोशनी से ओएचई लाइन और ट्रैक को देखा गया। करीब एक घंटे बाद सर्च लाइट और ड्रैगन लाइन मंगवाकर पूरा ट्रैक देखा गया।

जहां हुआ था साबरमती हादसा, उसके पास रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक, चालक की मौत


डीसीपी पश्चिम ने किया मौका मुआयना

डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह, एसीपी पनकी श्वेता कुमारी ने मौका मुआयना किया। लोगों से ट्रैक और ओएचई लाइन से दूर रहने का निर्देश दिया। डीसीपी पश्चिम ने पनकी चौकी इंचार्ज को रेलवे की तकनीकी टीम से कार्य की स्थिति और अन्य जानकारी लेने के लिए निर्देशित किया। पुलिस और आरपीएफ ने काफी दूर तक ट्रैक का निरीक्षण भी किया।

 


झांसी मंडल के रेलवे अधिकारियों ने ली जानकारी

हादसे के बाद झांसी मंडल के अधिकारियों ने ट्रैक और बिजली के इंजीनियरों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। रेलवे के विशेषज्ञ ट्रक के गिरने से डाउन लाइन पर भी असर होने का अनदेशा जता रहे थे, जिसकी वजह से ट्रैक का निरीक्षण कराया गया।

 


राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरओबी से ट्रक के नीचे गिरने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से अपलाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। डाउन लाइन से ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। घाटमपुर, उरई और पुखरायां के टावरवैगन की मदद से लाइन की मरम्मत कार्य जारी है। ट्रैक जल्द से जल्द बहाल हो जाएगा। – मनोज कुमार सिंह, रेलवे पीआरओ, झांसी मंडल




Source link

1454770cookie-checkA Loud Explosion Occurred Due To A Truck Falling On The Railway Track – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Gopalganj News: Made Fake Call To Sp By Posing As Cm’s Osd, Attempted Cyber Fraud In Name Of Sho Posting – Amar Ujala Hindi News Live     |     Saharanpur: Bjp Councilor Started Hitting His Forehead With A Brick, Got Bleeding, Got Nine Stitches – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Dhami Reached Bhararisain Today For Assembly Monsoon Session Police Gave Guard Of Honor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला , सरगना समेत छह गिरफ्तार     |     Damoh News: एक मिनट की देरी में डंडों की बरसात, बस रुकवाकर कर्मचारी की ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो वायरल     |     Rajasthan Balotra News Save Jojri Movement District Administration Became Alert After The Protest By Rlp Hanum – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jyoti Malhotra Case Update From Luxury Life To Jail Chores Likely To Appear In Court Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     बिलासपुर: बड़गांव स्कूल के खस्ताहाल भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चे, अनदेखी से सरकारी संपत्ति हो रही बर्बाद     |     18 अगस्त-18 नंबर जर्सी, 17 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुआ था कोहली के ‘किंग’ बनने का सफर     |     चिंदी से बजट में बनी भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म, बिना स्टार के मिला 100 गुना प्रॉफिट, मेकर्स के घर पड़ी IT रेड     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088