Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Google Chrome यूज करते समय नहीं दिखेगा कोई ऐड, बस ऑन कर लें यह सेटिंग


Google Chrome- India TV Hindi

Image Source : FILE
Google Chrome

Google Chrome वेब ब्राउजर इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है। इस ब्राउजर का इस्तेमाल स्मार्टफोन के साथ-साथ PC पर भी किया जाता है। जब भी आप कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तो आपको कई ऐड दिखने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्राउजर में कोई न्यूज आर्टिकल पढ़ने या फिर किसी चीज के बारे में जानने का मन नहीं करता है। गूगल ने यूजर्स की इस दिक्कत को दूर कर दिया है।

टेक कंपनी ने PC और स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Google Chrome में Reading Mode नाम का फीचर जोड़ दिया है। इस फीचर को इनेबल करते ही आप बिना किसी ऐड के अपनी पसंदीदा आर्टिकल को पढ़ सकते हैं या फिर किसी चीज के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ले सकते हैं। रीडिंग मोड को एक्टिवेट करना बेहत आसान है। हम आपको PC और स्मार्टफोन में इसे एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

PC में इस तरह ऑन करें Reading Mode

  • सबसे पहले अपने PC में Google Chrome ओपन करें।
  • अब जिस आर्टिकल को पढ़ना चाहते हैं उसे ओपन करें।
  • इसके बाद ऊपर दाहिनी तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • फिर ‘More Tools’ ऑप्शन में जाएं और Reading Mode पर क्लिक करें।

Google Chrome Reading Mode

Image Source : FILE

Google Chrome Reading Mode

ऐसा करते ही आर्टिकल नए विंडो में ओपन होगा और आप बिना ऐड के उसे पढ़ सकते हैं। इस टूल में आपको टेक्स्ट की साइज को बड़ा या छोटा करने का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही, आप बैकग्राउंड कलर को भी अपने हिसाब से बदल सकते हैं।

Smartphone में करे यह काम

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store ओपन करें और Reading mode ऐप डाउनलोड करें।

Reading Mode

Image Source : FILE

Reading Mode

ऐप इंस्टॉल होने के बाद ओपन करें और Accesbility में जाकर शॉर्टकट बटन पर टैप करें।

Reading Mode

Image Source : FILE

Reading Mode

फिर गूगल क्रोम में जाकर उस पेज को ओपन करें, जिसे आप रीडिंग मोड में पढ़ना चाहते हैं।

Reading Mode

Image Source : FILE

Reading Mode

आपको स्क्रीन पर फ्लोटिंग शॉर्टकट बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आप वेब पेज में मौजूद आर्टिकल को आसानी से पढ़ सकेंगे।

Reading Mode

Image Source : FILE

Reading Mode

यहां पर आपको टेक्स्ट कस्टामाइज करने की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें – Jio ने खत्म की महंगे रिचार्ज की टेंशन, 182 रुपये वाले प्लान में डेली दे रहा 2GB डेटा





Source link

1457980cookie-checkGoogle Chrome यूज करते समय नहीं दिखेगा कोई ऐड, बस ऑन कर लें यह सेटिंग
Artical

Comments are closed.

T20I Tri Series 2025: इन 3 टीमों में होगी भिड़ंत, भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |     CM Mohan Yadav holds ‘postitive’ talks with Submer, company working on data center cooling tech     |     “PM Modi will visit Assam on September 8”: Assam CM     |     Railway Police seize 9.5 kg dry ganja at Agartala Railway Station; probe initiated     |     EPS slams Stalin during delta campaign in Mayiladuthurai district     |     Israeli Dy Chief of Mission explains demography, history of Israel-Syria conflict     |     ‘Killed’ by Meta, CM Siddaramaiah asks tech company to stop translations | India News     |     Pusa Agriculture University Convocation Shivraj Singh Chouhan Address – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: हत्या के प्रयास में विधायक अभय सिंह को बरी करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज     |     India-China Border: चमोली जिला प्रशासन की 17 सदस्यीय टीम बाड़ाहोती रवाना, एक हफ्ते करेगी निरीक्षण     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088