Bjp Leader Manoj Singh Gunner Ratnesh Prajapati Died After Shot In Jaunpur – Amar Ujala Hindi News Live
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार की सुबह गोली लगने से भाजपा नेता के गनर की मौत हो गई। वह भाजपा नेता के फार्म हाउस पर अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान घटना हुई।

मौके पर छानबीन करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के 2018 के सिपाही रत्नेश प्रजापति की रविवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई।
भाजपा नेता के बबुरी गांव स्थित फार्म हाउस पर रत्नेश अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई। अस्पताल में उपचार के दौरान रत्नेश की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। गनर रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद का रहने वाला था।

Comments are closed.