Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Haryana Assembly Elections: If Talks Do Not Work Out With Congress, Sp Can Support Aap, This Formula Is Being – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana Assembly Elections: If talks do not work out with Congress, SP can support AAP, this formula is being

हरियाणा विधानसभा चुनाव।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


कांग्रेस के लिए सपा का ”एक हाथ दो, दूसरे हाथ लो” फॉर्मूला तैयार है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सपा के साझेदारी के प्रस्ताव पर अभी तक विचार न होने से दोनों दलों के बीच खटास पैदा हुई है। वहां सपा आम आदमी पार्टी को सक्रिय समर्थन कर सकती है। सपा सूत्रों की मानें तो इसका यूपी के विधानसभा उपचुनाव में असर दिखना तय है। सपा नेतृत्व ने यहां भी कांग्रेस के दावे को स्वीकार न करने का मन बना लिया है।

Trending Videos

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सपा ने इंडिया गठबंधन के तहत 5 सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव भेजा था। यह प्रस्ताव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर का बनाने की रणनीति के तहत था। बताते हैं कि कांग्रेस इस पर विचार करने को तैयार नहीं है। यहां तक कि जींद जिले की जो एक सीट सपा ने अपने एक प्रत्याशी को लड़ाने के लिए मांगी थी, उस पर भी कांग्रेस ने विचार नहीं किया। बताते हैं अभी तक सपा के प्रस्ताव पर कांग्रेस हाईकमान ने किसी तरह का जवाब देना तक मुनासिब नहीं समझा।

इसे सपा नेतृत्व की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है कि कि हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने संबंधी एक्स पर शुक्रवार की अपनी पोस्ट में अखिलेश ने एक बार भी कांग्रेस का नाम नहीं लिया। सिर्फ इतना कहा कि इंडिया गठबंधन की जो पार्टी भाजपा को हराने में सक्षम होगी, हरियाणा में सपा उसे अपना समर्थन देगी। 

सभी सीटों पर आप उतारेगी प्रत्याशी

माना जा रहा है कि वहां सपा, आम आदमी पार्टी को समर्थन देने पर विचार कर रही है। चर्चा है कि कांग्रेस से सीटों की साझेदारी पर बात न बनने पर आम आदमी पार्टी वहां सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। एक-दो दिन में अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर सकती है।

यहां बता दें कि यूपी के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 10 में से 5 सीटें मांग रही है। सपा सूत्रों का कहना है कि हरियाणा का उदाहरण सामने रखते हुए यहां सपा कांग्रेस को हिस्सेदारी के मामले में ठेंगा दिखा सकती है। इतना ही नहीं इसकी तपिश वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकती है।



Source link

1470440cookie-checkHaryana Assembly Elections: If Talks Do Not Work Out With Congress, Sp Can Support Aap, This Formula Is Being – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

फिरोजपुर में रोटरी क्लब ने बीएसएफ को भेंट किए पंखे     |     Operation Sindoor: Kartarpur corridor shut after India strikes terror camps in Pakistan, PoK | India News     |     99% लोग नहीं जानते, घर में रखा बस ये 3 सामान दिलाएगा धन और सफलता     |     Bihar News: Liquor Mafia Jaikant Arrested Along With Two Bouncers And Two Drivers In Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra Encounter Sound Of Bullets Broke Sleep People Panicked Seven Rounds Of Firing Aman Was Shot In Head – Amar Ujala Hindi News Live     |     Projects Will Be Set Up To Conserve Electricity In Batteries Subsidy Will Be Received From Central Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Roads Will Be Repaired Before Monsoon In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद एमपी में दिखा उत्साह, सीएम बोले-PM मोदी जो कहते हैं वह होता है     |     Sirens Will Sound At 11 Places In The City Tomorrow, Administration Appeals Not To Pay Attention To Rumours – Kota News     |     Truck-bike Collision In Hansi Air Force Soldier Dies In Road Accident, The Only Light Of House Extinguished – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088