Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Girlfriend Boyfriend Fight Jaipur Road Viral Video - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News Pradhan Who Took Bribe Through Her Husband Gets One Year Imprisonment - Amar Ujala Hindi News Live न्यूजीलैंड के भारत दौरे के लिए 8 शहर किए गए शॉर्टलिस्ट, T20 वर्ल्ड कप से पहले होगी भिड़ंत अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर भावुक हुए डायरेक्टर शेखर कपूर, शेयर किया लंबा पोस्ट, फैन्स का भी मिला साथ 32MP सेल्फी कैमरे वाले Motorola Edge 60 Fusion की कीमत हुई धड़ाम, Flipkart ने किया Price cut गर्मी में भूलकर भी न करें इस वक्त वॉक, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान, जानिए कितनी देर टहलना चाहिए? 27 जून को सरकारी बैंकों के प्रमुखों से मिलेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानें किन मुद्दों पर होगी बात Mother Sold Her 15-year-old Daughter For Rs 3 Lakh In Patiala Caught On Camera Counting 500-rupee Notes - Amar Ujala Hindi News Live 'Goodbye India': British couple's heartbreaking final posts go viral; 'magical experience' turned to plane crash horror | India News Muzaffarpur: 2 Hotels And A House Sealed For Prostitution, 5 Accused Arrested; Many Hideouts On Police Radar - Bihar News

Haryana: Congress Focus On Jat-sc-obc, Bjp Trying To Target Everyone – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: Congress focus on Jat-SC-OBC, BJP trying to target everyone

नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और कांग्रेस ने तीन सूचियां जारी की हैं। दोनों ही दलों ने सूची में जातिगत समीकरणों को साधने की पुरजोर कोशिश की है। राज्य में जिन जातियों का घनत्व ज्यादा है, टिकट वितरण में उन जातियों को ज्यादा तवज्जो दी गई। कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी और एससी जातियों पर विशेष फोकस किया है। वहीं, भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची में जाट, ओबीसी, एससी के साथ ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय को भी महत्व दिया है।

Trending Videos

भाजपा की सूची में 19 फीसदी जाट, 12 फीसदी पंजाबी, 13 फीसदी ब्राह्मण, 20 फीसदी ओबीसी और 19 फीसदी दलितों और सात फीसदी वैश्य उम्मीदवार हैं। पहली सूची में कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। हालांकि भाजपा ने मेवात की मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने मेवात की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तीनों सीटों पर मौजूदा मुस्लिम उम्मीदवारों को पार्टी ने फिर से मौका दिया है। कांग्रेस की सूची में 29 फीसदी जाट, 22 फीसदी एससी, 22 फीसदी ओबीसी, सात फीसदी मुस्लिम, सात फीसदी ब्राह्मण और नौ फीसदी से ज्यादा पंजाबी है।

 

कांग्रेस में जाट उम्मीदवार

कांग्रेस ने 12 जाटों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें लाडवा से मेवा सिंह, गोहाना से जगबीर मलिक, बरौदा से इंदुराज नरवाल, जुलाना से विनेश फोगाट, सफीदों से सुभाष गंगोली, डबवाली से अमित सिहाग, गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बहादुरगढ़ से राजेंद्र जून, बेरी से रघुबीर कादियान, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी और महम से बलराम ढांगी को उम्मीदवार बनाया है।

 

ओबीसी उम्मीदवार

कांग्रेस ने कालका से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, रादौर से बिशनलाल सैनी, समालखा से धर्मपाल छौक्कर, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, रेवाड़ी से चिरंजीव राव, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, बादशाहपुर से वर्धन यादव और नांगल चौधरी से मंजू चौधरी को मैदान में उतारा है।

एससी समुदाय

नाै उम्मीदवारों में साढौरा से रेणु बाला, शाहाबाद से रामकरण काला, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, इसराना से बलबीर वाल्मीकि, खरखौदा से जयवीर सिंह, कालांवली से शीशपाल सिंह, कलानौर से शंकुतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल और होडल से उदयभान को मैदान में उतारा है।

 

कांग्रेस और भाजपा ने 12 फीसदी महिलाओं को दिया टिकट

महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबर स्थिति में है। कांग्रेस ने दो सूचियों में 12 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने नारायणगढ़ से शैली चौधरी, साढ़ौरा से रेणु बाला, जुलाना से विनेश फोगाट, कलानौर से शंकुतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल को उम्मीदवार बनाया है। कलानौर से रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से भाजपा ने भी महिला उम्मीदवार रेनू डाबला को मैदान में उतारा है।

विनेश सबसे युवा और रघुवीर कादियान उम्रदराज

कांग्रेस की पहली सूची में सबसे युवा उम्मीदवार 30 वर्षीय पहलवान विनेश फोगाट है, जबकि छह बार के विधायक 80 वर्षीय रघुवीर सिंह कादियान सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष 76 वर्षीय भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे बड़े उम्रदराज हैं। कादियान सबसे पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है। फिरोजपुर झिरका के प्रत्याशी मामन खान के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री है। सबसे कम शिक्षित में कुलदीप वत्स, शैली चौधरी और सुरेंद्र पंवार 10वीं पास है।



Source link

1473650cookie-checkHaryana: Congress Focus On Jat-sc-obc, Bjp Trying To Target Everyone – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Girlfriend Boyfriend Fight Jaipur Road Viral Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Pradhan Who Took Bribe Through Her Husband Gets One Year Imprisonment – Amar Ujala Hindi News Live     |     न्यूजीलैंड के भारत दौरे के लिए 8 शहर किए गए शॉर्टलिस्ट, T20 वर्ल्ड कप से पहले होगी भिड़ंत     |     अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर भावुक हुए डायरेक्टर शेखर कपूर, शेयर किया लंबा पोस्ट, फैन्स का भी मिला साथ     |     32MP सेल्फी कैमरे वाले Motorola Edge 60 Fusion की कीमत हुई धड़ाम, Flipkart ने किया Price cut     |     गर्मी में भूलकर भी न करें इस वक्त वॉक, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान, जानिए कितनी देर टहलना चाहिए?     |     27 जून को सरकारी बैंकों के प्रमुखों से मिलेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानें किन मुद्दों पर होगी बात     |     Mother Sold Her 15-year-old Daughter For Rs 3 Lakh In Patiala Caught On Camera Counting 500-rupee Notes – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Goodbye India’: British couple’s heartbreaking final posts go viral; ‘magical experience’ turned to plane crash horror | India News     |     Muzaffarpur: 2 Hotels And A House Sealed For Prostitution, 5 Accused Arrested; Many Hideouts On Police Radar – Bihar News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088