Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Health Benefits of drinking Salt Water every morning Daily health tips पानी में नमक मिलाकर पीने से सेहत को होते हैं ये गजब के फायदे, मोटापा घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन पाने में मिलती है मदद, हेल्थ टिप्स


नमक हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है। बिना नमक के खाना खाने के बारे में तो हम सोच भी नहीं सकते। हालांकि ये महज एक स्वाद का जरिया ही नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदे की चीज है। डॉक्टर भी रोजाना सही मात्रा में नमक का खाने पर जोर देते हैं। वैसे तो नमक को अपनी डाइट में शामिल करने के बहुत से तरीके हैं जैसे- रोजाना खाए जाने वाली दाल और सब्जियों में नमक डालकर खाना, सलाद के ऊपर थोड़ा सा नमक बुरक देना या फिर ड्रिंक्स में नमक मिलाकर पीना। हालांकि आजकल सुबह-सुबह पानी में नमक डालकर पीने पर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना खाली पेट नमक वाला पानी पीने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। तो चलिए आज उन्हीं के बारे में जानते हैं।

शरीर रहता है हाइड्रेट

रोज सुबह गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से शरीर दिन भर हाइड्रेट रहता है। नमक वाले पानी में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। डेली इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है। वैसे भी आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते हम अक्सर जरूरी मात्रा से बेहद कम पानी पीते हैं। ऐसे में सुबह नमक वाला पानी पूरे दिन शरीर की हाइड्रेशन पूरी करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

हड्डियों को मिलती है ताकत

नमक में अच्छी-खासी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे हड्डियां स्वस्थ होती हैं। नियमित तौर पर सुबह गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए सुबह नमक का पानी पीना रामबाण उपाय है।

त्वचा में आती है चमक

सुबह गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे शरीर को कई बीमारियों से राहत मिलती है। किडनी और लीवर भी स्वस्थ होता है। इसके साथ ही शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलने से त्वचा में भी चमक आती है। नियमित तौर पर सुबह नमक वाले पानी का सेवन करने से मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा के लक्षण भी कम होते हैं।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

सुबह नमक वाले पानी का सेवन करने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। नमक वाला पानी कब्ज की समस्या को खत्म करता है। यह शरीर के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है। जिस किसी भी व्यक्ति को पेट में कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो और खाना पचाने में दिक्कत होती हो उन्हें नियमित तौर पर सुबह गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीना चाहिए। पाचन शक्ति के दुरुस्त होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और मोटापा भी धीरे-धीरे काम होने लगता है।



Source link

1497700cookie-checkHealth Benefits of drinking Salt Water every morning Daily health tips पानी में नमक मिलाकर पीने से सेहत को होते हैं ये गजब के फायदे, मोटापा घटाने से लेकर ग्लोइंग स्किन पाने में मिलती है मदद, हेल्थ टिप्स
Artical

Comments are closed.

Full India-US trade pact may take time; govt awaits clarity on Trump’s policy | India News     |     Suicide Case : Dead Body Of A Drug Businessman From Jharkhand Found In Patna Bihar Police Recover Suicide Note – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, पहली मंजिल पर हुआ शॉर्ट सर्किट; एक घंटे तक रही दहशत     |     Roorkee Accident Vehicle Overturned In Field Shampoo Flowed Into Field Villagers Reached With Buckets – Amar Ujala Hindi News Live     |     Raja Raghuvanshi Case: Sonam Has More Deep Secrets, She Did Not Kill Her Husband Just For Love – Amar Ujala Hindi News Live     |     Wildlife Census Started In Banswara And Dungarpur – Banswara News     |     Scorching Heat In Haryana Weather In Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     अब कहां हैं ‘रामायण’ की ‘मंदोदरी’? पति की मौत का गम भुलाने के लिए बनीं हीरोइन, अब कर रही हैं ये काम     |     कितना सुरक्षित है DIGIPIN का इस्तेमाल? आसान भाषा में समझें     |     Bihar News: Lalu Yadav’s 78th Birthday Celebrated By Cutting Cake, With Pledge Of Goodwill And Social Justice – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088