Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Thar Presented In Mansa Court In Sidhu Moosewala Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live


Thar presented in Mansa court in Sidhu Moosewala murder case

सिद्धू मूसेवाला की थार।
– फोटो : संवाद

विस्तार


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा की जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत में उस थार गाड़ी को पेश किया गया, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को शूटरों ने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना गांव जवाहरके में हुई थी। इसके अलावा अमृतसर पुलिस की ओर से एके-47 भी पेश की गई। 

Trending Videos

जब सिद्धू मूसेवाला की थार को जिला अदालत में पुलिस सुरक्षा के बीच लाया गया तो वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को जैसे ही पता चला कि यह वही थार है जिसमें सिंगर की हत्या की गई थी तो वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा। थार पर आज भी कई गोलियों के निशान हैं। 

मूसेवाला हत्या मामले में अदालत की ओर से उक्त मामले में थार गाड़ी और हथियारों को पेश करने के लिए कहा गया था। इस पर शुक्रवार को उक्त थार गाड़ी को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा श्री अमृतसर जिले के थाना घरिंडा की पुलिस की ओर से एके-47 पेश की गई, जो अमृतसर जिले में गैंगस्टरों के पुलिस के साथ हुए एन्काउंटर के दौरान बरामद हुई थी। मामले में गवाह गुरप्रीत सिंह की ओर से उनकी पहचान की गई है और उसने अदालत को उस समय के दौरान अपनी लोकेशन बताई गई।

इस दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एडवोकेट की ओर से गवाह गुरप्रीत सिंह को क्रॉस किया गया। वहीं अदालत में पेशी के दौरान मनी रईया को अदालत में पेश किया गया। मामले में नामजद जग्गू भगवानपुरिया के गैरहाजिर होने के चलते अदालत की ओर से उसे आगे की पेशी पर पेश करने का हुक्म सुनाया गया। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की अदालत में पेशी वीसी से हुई। अब मामले में अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।

दो हफ्ते पहले आया सिद्धू मूसेवाला का नया गाना

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘अटैच’ 30 अगस्त को रिलीज हुआ था। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद यह उनका 8वां गाना है जो यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसी गीत को स्टील बैंगल्स व फराडो के सहयोग से तैयार किया गया है। गाना अटैच सिद्धू मूसेवाला का इस साल का तीसरा गीत है। इस साल के शुरू में मूसेवाला का सन्नी मलेटन से पहला गीत रिलीज हुआ था। जबकि जून महीने में ब्रिटिश गायक व रैपर सटीफलोन डोन के साथ दूसरा गीत रिलीज हुआ था जिसका नाम डिलैमा था। 



Source link

1505350cookie-checkThar Presented In Mansa Court In Sidhu Moosewala Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

IMS BHU performs Balloon Aortic Valvuloplasty on a two-month-old child     |     Madhya Pradesh to witness state-wide celebrations on Janmashtami, Minister welcomes government initiatives     |     Special guests to be honoured at 79th Independence Day for empowering women, children     |     चिट्टे से 18 साल के युवक की मौत: अंतिम संस्कार से परिवार का इनकार, शव लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में आएंगे     |     Commerce, finance ministries in talks for 2,250 crore export boost mission | India News     |     15 Seconds Of Magic In Sitamarhi: A Helmet-wearer Stole A Bike In Broad Daylight Owner Kept Running Behind Him – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP Weather: प्रदेश के 23 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम के इलाकों के लिए जारी हुआ विशेष अलर्ट     |     Uttarakhand Election Of District Panchayat President And Block Head Held Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: आरोपपत्र दाखिल करने में देरी पर आईओ को देना होगा जुर्माना     |     Fire Broke Out In The Maternity Ward Of The District Hospital – Damoh News     |     Former diplomat on India-US tariff row     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088