Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'SRH में रहते हुए MI के लिए वफादारी दिखा रहे ईशान किशन', ट्रोलर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स एक्टिंग में जीरो लेकिन ग्लैमर में इस हसीना का नहीं कोई तोड़, बहन आर्मी में मेजर तो पापा थे DSP, दे चुकी है 5 सुपरहिट नई आईफोन सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा iPhone 17e, लॉन्च को लेकर आई बड़ी अपडेट खरबूज के बीज फेंकने से हो सकता है 3 हजार रुपए का नुकसान, इतनी कीमती चीज को कचरे में डालने की न करें भूल लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन कंपनी के शेयरों में दिखी जोरदार गिरावट Akshaya Tritiya 2025: इस बार मूलांक के अनुसार खरीदें चीज़ें, लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी पूरे साल PM Modi in Bihar : आज मधुबनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 13500 करोड़ की किन किन परियोजनाओं की देंगे सौगात Up Ats Arrested Banned Terrorist Organisation Khalistan Commando Force (kca) Terrorist Mangat Singh - Amar Ujala Hindi News Live Baba Ramdev Press Conference On Pahalgam Terror Attack Said - Attack Was Carried Out Targeting Hindus - Amar Ujala Hindi News Live - Haridwar: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बाबा रामदेव ने की प्रेस कांफ्रे... Bhopal: Exhibition Of Films Will Start From Today In Mcu, Actor Pankaj Tripathi Had Released The Poster - Amar Ujala Hindi News Live

Delhi Politics On The Release Of Cm Arvind Kejriwal – Amar Ujala Hindi News Live


Delhi politics on the release of CM Arvind Kejriwal

तिहाड़ से बाहर आए केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजधानी की सियासत शुक्रवार गरमा गई। आप ने इसे सत्य की जीत करार दिया। वहीं, आप नेताओं को जेल में डालने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए भाजपा को देश से माफी मांगने की नसीहत दी। आप का कहना था कि जमानत दिल्ली की जनता की जीत और केजरीवाल के सत्यनिष्ठा का प्रमाण है। 

Trending Videos

वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि जमानत मिलने के बावजूद केजरीवाल को अपनी मुख्यमंत्री की भूमिका में वापस आने से रोकने वाली कुछ शर्तें हैं। इससे वह मुख्यमंत्री के रूप में कार्य नहीं कर सकते। भाजपा ने यह भी कहा कि जमानत शर्तों और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। जबकि कांग्रेस ने आप को जश्न न मनाने की नसीहत दी।

अब केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं: वीरेंद्र सचदेवा

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी व उन पर लगे आरोपों को वैध करार दिया हैं। कोर्ट की शर्तों को देखते हुए केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस कारण उन्होंने तत्काल त्याग पत्र दे देना चाहिए। सचदेवा ने कहा कि सशर्त जमानत केजरीवाल की विशेष उपलब्धि नहीं है। उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा और सजा होगी। वह अब लालू यादव, मधु कोड़ा जैसे मुख्यमंत्रियों की सूची में जुड़ गए हैं। इसके अलावा केजरीवाल मुख्यमंत्री का काम नहीं कर सकेंगे।

लोगों को भ्रमित करने के लिए जश्न मना रही आप- सांसद बांसुरी स्वराज 

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि केजरीवाल को ट्रायल में देरी होने की संभावना के कारण जमानत मिली है। लोगों को भ्रमित करने के लिए इस पर आप जश्न मना रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पाया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी तौर पर सही है। केजरीवाल ने दो अर्जी लगाई थी, जिसमें जानने की कोशिश की गई थी कि उनकी गिरफ्तारी कानूनी तौर पर सही है? और दूसरी मांग जमानत की थी। उन्होंने बताया कि ट्रायल कोर्ट व हाई कोर्ट की तरह सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि उनकी गिरफ्तारी कानूनी तौर पर सही है।

दिल्ली की सरकार कैसे चलाएंगे?- सांसद रामवीर बिधूड़ी

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से केजरीवाल को जमानत दिए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में उनके काम करने पर रोक लगाने से दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। जब केजरीवाल मुख्यमंत्री के कार्यालय नहीं जा सकते, किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते तो फिर वह दिल्ली की सरकार कैसे चलाएंगे? उन्हें यह स्पष्ट करना होगा।

आप का नया नारा, खाओ और खाने दो: विजेंद्र गुप्ता

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी का ख्याल करने की जगह आप ”खाओ और खाने दो” की नीति पर काम करते हुए कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचा रही है। आप कार्यकर्ताओं का जश्न हैरान करने वाली बात है, क्योंकि केजरीवाल बरी नहीं हुए हैं, वह अभी भी आरोपी हैं।



Source link

1511680cookie-checkDelhi Politics On The Release Of Cm Arvind Kejriwal – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘SRH में रहते हुए MI के लिए वफादारी दिखा रहे ईशान किशन’, ट्रोलर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स     |     एक्टिंग में जीरो लेकिन ग्लैमर में इस हसीना का नहीं कोई तोड़, बहन आर्मी में मेजर तो पापा थे DSP, दे चुकी है 5 सुपरहिट     |     नई आईफोन सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा iPhone 17e, लॉन्च को लेकर आई बड़ी अपडेट     |     खरबूज के बीज फेंकने से हो सकता है 3 हजार रुपए का नुकसान, इतनी कीमती चीज को कचरे में डालने की न करें भूल     |     लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन कंपनी के शेयरों में दिखी जोरदार गिरावट     |     Akshaya Tritiya 2025: इस बार मूलांक के अनुसार खरीदें चीज़ें, लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी पूरे साल     |     PM Modi in Bihar : आज मधुबनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 13500 करोड़ की किन किन परियोजनाओं की देंगे सौगात     |     Up Ats Arrested Banned Terrorist Organisation Khalistan Commando Force (kca) Terrorist Mangat Singh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Baba Ramdev Press Conference On Pahalgam Terror Attack Said – Attack Was Carried Out Targeting Hindus – Amar Ujala Hindi News Live – Haridwar: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बाबा रामदेव ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले     |     Bhopal: Exhibition Of Films Will Start From Today In Mcu, Actor Pankaj Tripathi Had Released The Poster – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088