Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

चावल के आटे में ये 2 चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं, देखेन वाले बार-बार पूछेंगे क्या है इस निखार का सीक्रेट


चावल के आटे में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
चावल के आटे में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं

अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर स्किन पर भी दिखने लगा है। आजकल तेज धूप में निकलने से चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ने लगी है। खानपान में लापरवाही के कारण स्किन से जुड़ी समस्या काफी बढ़ गई हैं। कई बार तो स्किन इतनी डल सी नजर आने लगती है कि पूरा चेहरा ही मुरझाया हुआ दिखाई देता है। स्किन पर ग्लो लाने के लिए और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप चावल के आटे में कुछ खास चीजें मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन बेदाग नजर आएगी और चेहरे की झाइयां भी कम हो जाएंगी। जानिए कैसे फेस पर निखार पाने के लिए अप्लाई करें चावल का आटा?

दरअसल चावल के आटे का इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। चावल का आटा त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने में असरदार काम करता है। चावल के आटे में नेचुरली ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो रंग साफ करते हैं और चेहरे पर निखार लाते हैं। अगर आप चावल के आटे में हल्दी और शहद मिलाकर लगाते हैं तो रिजल्ट और बेहतर आते हैं।

  1. चावल के आटे में हल्दी मिलाकर लगाएं- चावल का आटा स्किन ब्राइटनेस का काम करता है। अगर आप इसमें हल्दी मिलाकर लगाते हैं तो इससे स्किन को एंटी माइक्रोबियल गुण भी मिलते हैं। इससे पिंपल्स, झाइयों और झुर्रियों की समस्या दूर होती है। चावल का आटा फेस पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके इस्तेमाल से रंगत में सुधार आता है।

  2. चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाएं- फेस पर सबसे अच्छा और तुरंत असर पाने के लिए चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाएं। इससे स्किन इंस्टेंट ग्लो करने लगेगी। चावल का आटा और शहद लहाने से त्वचा मुलायम होगी और ऊपरी परत साफ और सुंदर बन जाएगी। शहद स्किन को डीप पोषण देता है और नमी प्रदान करता है। इसके अलावा शहद में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा में नमी बरकरार रखते हैं।

आप चाहें तो ऐसे ही चावल के आटे में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। झाईं दूर करने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। इससे त्वचा पर दिखने वाले दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं। चावल का आटा लगाने से फेस पर निखार आने लगता है।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

1529800cookie-checkचावल के आटे में ये 2 चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं, देखेन वाले बार-बार पूछेंगे क्या है इस निखार का सीक्रेट
Artical

Comments are closed.

Daughter We Are Ashamed, Your Culprits Are Alive, Keep The City Closed And Hand It Over – Madhya Pradesh News     |     Cm And Governor Visit Balotara, Emphasis On Development Through Education – Rajasthan News     |     रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं शुभमन गिल, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज     |     India, Australia launch research project to bolster undersea surveillance | India News     |     Bihar: हाउस ऑफ वेराइटी में दस्तक की राग दरबारी का होगा प्रदर्शन, आजादी काल की हास्य और व्यंग की है अनूठी कहानी     |     Kanpur: Pwd Worker Dies After His Scooter Fell Out Of Control Due To Patchwork – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Road Which The Minister Inspected Collapsed Two Hours Later, Two Executive Officers Were Suspended – Gwalior News     |     Waterlogging After Rainfall Disrupts Life In Sikar – Rajasthan News     |     क्या इंग्लैंड सिर्फ घूमने गया ये भारतीय खिलाड़ी? कप्तान शुभमन गिल के लिए बना बड़ा ‘सिरदर्द’     |     J&K: 36 Amarnath pilgrims injured as bus hits others | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088