{“_id”:”66e9de870b9b8b099f005873″,”slug”:”haryana-assembly-election-2024-program-cancelled-of-jp-nadda-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haryana Assembly Election 2024: जेपी नड्डा का कार्यक्रम रद्द, आज नहीं होगा संकल्प पत्र जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे रोहतक स्थित भाजपा के प्रांतीय मीडिया सेंटर में कार्यक्रम होना था।
जेपी नड्डा – फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Trending Videos
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बुधवार को रोहतक आकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी करना था। मंगलवार दिन में कार्यक्रम तय हो गया था, लेकिन रात 11 बजे उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता तरुण सन्नी शर्मा ने बताया कि अब बुधवार को संकल्प पत्र जारी नहीं होगा।
Trending Videos
दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे रोहतक स्थित भाजपा के प्रांतीय मीडिया सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित दूसरे प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी आना था।
Comments are closed.