Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज मिला, अब तक सामने आए 11 मरीज Electric And Thermal Burn Marks Were Not Examined In The Postmortem Report - Jabalpur News Jodhpur News: Keru Pradhan Got Angry Over Water Shortage - Jodhpur News Bhiwani: "हरियाणा में नए जिलों को लेकर सरकार कर रही काम, जनसंख्या और भौगोलिक  स्थिति का रखा जाएगा ध्यान" Amar Ujala Coffee Table Book 2025: 'राज्य तरक्की की दिशा में, हर तीसरे आदमी के पास गाड़ी या मोटरसाइकिल' विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय 500 साल पुराने वो बोल, जिसने गानों में गढ़ी प्रेम की परिभाषा, सोनम कपूर ने पाकिस्तानी हीरो के साथ किया था रोमांस शानदार! भारत ने ऐसा क्या कारनामा कर दिया, जिससे एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए अमेरिका और चीन? नशा मुक्ति केंद्र से 23 नशेड़ी फरार: रात में खिड़की तोड़ भागे...तीन दिन से एक को भी ढूंढ नहीं पाई मोहाली पुलिस IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, एक जिले के DM बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन से जुड़े प्रस्ताव पर हुआ मतदान, जानिए क्या रहा भारत का स्टैंड


UN General Assembly- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
UN General Assembly

संयुक्त राष्ट्र: एक तरफ जहां इजराइल और लेबनान के बीच जंग के आसार बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुधवार को एक गैर-बाध्यकारी फलस्तीनी प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया। इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि इजराइल एक साल के भीतर गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अपनी ‘अवैध मौजूदगी’ खत्म करे। इस बीच यहां यह भी बता दें कि भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं लिया। 

इन देशों ने मतदान में नहीं लिया भाग 

बुधवार को पारित प्रस्ताव में मांग की गई कि ‘‘इजराइल बिना किसी देरी के कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र में अपनी गैरकानूनी मौजूदगी को हटाए और ऐसा वर्तमान प्रस्ताव को अपनाने के 12 महीने के भीतर किया जाए।’’ 193 सदस्यों वाली महासभा में प्रस्ताव के पक्ष में 124 देशों ने मतदान किया तो 14 ने विरोध में मतदान किया। भारत समेत 43 देशों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। मतदान में भाग नहीं लेने वालों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, नेपाल, यूक्रेन और ब्रिटेन शामिल हैं। इजराइल और अमेरिका उन देशों में शामिल थे जिन्होंने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। 

शांति एवं सुरक्षा को है खतरा

फलस्तीन की तरफ से तैयार प्रस्ताव में इजराइल सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के प्रासंगिक प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों की अवहेलना किए जाने की भी कड़ी निंदा की गई। इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसे उल्लंघनों से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा है। इसमें कहा गया है कि इजराइल को कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून के किसी भी उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

इजराइल के रक्षा मंत्री ने जंग के नए चरण का किया ऐलान, टारगेट पर है लेबनान

लेबनान में पेजर धमाकों के बाद अब फटे वॉकी-टॉकी, 9 की मौत; 300 से अधिक लोग हुए घायल

Latest World News





Source link

1538800cookie-checkसंयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन से जुड़े प्रस्ताव पर हुआ मतदान, जानिए क्या रहा भारत का स्टैंड
Artical

Comments are closed.

Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज मिला, अब तक सामने आए 11 मरीज     |     Electric And Thermal Burn Marks Were Not Examined In The Postmortem Report – Jabalpur News     |     Jodhpur News: Keru Pradhan Got Angry Over Water Shortage – Jodhpur News     |     Bhiwani: "हरियाणा में नए जिलों को लेकर सरकार कर रही काम, जनसंख्या और भौगोलिक  स्थिति का रखा जाएगा ध्यान"     |     Amar Ujala Coffee Table Book 2025: 'राज्य तरक्की की दिशा में, हर तीसरे आदमी के पास गाड़ी या मोटरसाइकिल'     |     विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय     |     500 साल पुराने वो बोल, जिसने गानों में गढ़ी प्रेम की परिभाषा, सोनम कपूर ने पाकिस्तानी हीरो के साथ किया था रोमांस     |     शानदार! भारत ने ऐसा क्या कारनामा कर दिया, जिससे एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए अमेरिका और चीन?     |     नशा मुक्ति केंद्र से 23 नशेड़ी फरार: रात में खिड़की तोड़ भागे…तीन दिन से एक को भी ढूंढ नहीं पाई मोहाली पुलिस     |     IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, एक जिले के DM बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088