Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहनी आंटी टैग की टी-शर्ट, बोलीं-‘मुझे खुलकर बुलाओ, पता नहीं क्यों चिढ़ती हैं महिलाएं?’


zeenat aman- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM@THEZEENATAMAN
जीनत अमान

जीनत अमान बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने सामाजिक रूढ़ियां तोड़कर एक नई लीक खींची और अपनी ग्लैमरस इमेज बनाकर हिट रहीं। 70 के दशक में जीनत अमान अपने समय की सबसे खूबसूरत और बिंदास हीरोइन रहीं हैं। अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली जीनत अमान आज भी बिंदास अंदाज में ही बात रखना पसंद करती हैं। अब जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर उन महिलाओं को करारा जवाब दिया जो आंटी सुनते ही मुंह फुला लेती हैं। जीनत अमान ने आंटी के टैग की टीशर्ट पहनकर लिखा कि मुझे खुलकर आंटी बुलाओ कोई दिक्कत नहीं है।

आंटी सुन मुंह फुलाने वाली महिलाओं को करारा जवाब

जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में जीनत अमान ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है जिसपर आंटी लिखा है। इस फोटो के साथ एक लंबा-चौंड़ा पोस्ट भी जीनत अमान ने लिखा है। जीनत लिखती हैं, ‘किस होशियार ने तय कर लिया कि आंटी एक अपमानजनक शब्द है। मैं तो इससे सहमत नहीं हूं। हम बिना इन आंटियों के जिंदगी में क्या करेंगे, जो हमें सुरक्षा देती हैं और जिंदगी को आसान बनाती हैं। भारतीय आंटियां हर जगह हैं। खास बात ये है कि किसी भी आंटी से आपका रिश्ता गहरा होना जरूरी नहीं है। आंटी हमारे बुरे वक्त में सहारा बनती है, वो आपकी उदासी को समझती है, हमें गर्म भोजन कराती हैं।

हमें गर्व होना चाहिए कि आंटियों की वजह से ही जिंदगी कितनी गुलजार हो जाती है। आप आंटी सुनकर कुछ भी सोच सकते हैं, या एक महिला जो अच्छी है, जिनके पास जिंदगी के तजुर्बे हैं और आपको अनुभव से मदद करती हैं। मैं ऐसी इंसान हूं जिसके दिल में आंटियों के लिए बेहद इज्जत और प्यार है। मेरी जिंदगी में एक सौतेली मां की तरह आंटी रही हैं। जब मेरे बेटे बड़े हो रहे थे तो वे मेरी मदद करती थी। मैं अपने बेटों को उनके पास छोड़कर काम पर चली जाती थी। वे आंटी मेरे बेटों का खयाल रखती थी और उन्हें खाना देती थी। मैं आंटियों का सम्मान करती हूं और आपको भी करना चाहिए।’ 

बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती रही जीनत अमान

जीनत अमान बॉलीवुड में लंबे समय तक छाई रही हैं। जीनत अमान ने अपने करियर में 93 से ज्यादा फिल्में की हैं। जीनत अमान ने उस दौर में भी अपनी एक खास जमीन बॉलीवुड में बनाई थी। अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली जीनत अमान के नाम पर ही सिनेमाघरों में भीड़ लग जाया करती थी। साल 1971 में आई फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्ण’ में जीनत ने दमदार बोल्ड और बिंदास किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया था। 

Latest Bollywood News





Source link

1549670cookie-checkबॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहनी आंटी टैग की टी-शर्ट, बोलीं-‘मुझे खुलकर बुलाओ, पता नहीं क्यों चिढ़ती हैं महिलाएं?’
Artical

Comments are closed.

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल का किया शिलान्यास, नई तकनीक की मशीनों से होगा इलाज     |     Etawah: राजकुमार बनकर सलमान ने युवती का कराया धर्मांतरण, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से तार जुड़ने की आशंका     |     A Glimpse Of This Changing Weather On The Duty Path Of New Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Flood Wreaks Havoc In Gajar Village, Roads And Bridges Submerged, Village Becomes An Island – Madhya Pradesh News     |     Youth Demonstration In Jodhpur – Jodhpur News     |     Himachal Mou Will Be Signed With Sonam Wangchuk Institute For Training Of Teachers – Amar Ujala Hindi News Live     |     वाह बेन स्टोक्स क्या बात है! ऐसा करके तो आपने सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया     |     राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं? सिंगर जिन पर अज्ञात हमलावरों ने किया घातक हमला, ऐसे बचाई जान     |     Ram Division showcases cutting-edge technologies in Strike Corps ops demonstration     |     Israel kills seven senior Hamas terrorists released in 2011 prisoner deal     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088