Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: मानसून से पहले राहत की तैयारी, मई में ही मिलेगा अगस्त तक का राशन, ये लोग उठा सकेंगे लाभ UP Weather : उत्तर प्रदेश में आज से चढ़ेगा पारा... बढ़ेगी गर्मी, तापमान में चार-पांच डिग्री उछाल के आसार Uttarakhand News Dgca Did Not Approve Heli Service For Yamunotri It Was To Start From Kharsali - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: सीए की 9 मई से 14 मई के बीच होने वाली परीक्षाएं स्थगित Colonel Sofiya Qureshi Jabalpur Connection Operation Sindoor - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: एटीएम से छेड़छाड़, खाते से कटा पर हाथ नहीं आया ग्राहकों का पैसा, बाद में ले गए बदमाश Yellow Alert For Rain Hailstorm And Thunderstorm In Most Parts Of Himachal Today And Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live IPL 2025 के अलावा भारत में ये टूर्नामेंट भी हुआ स्थगित, नीरज चोपड़ा लेने वाले थे हिस्सा सीआईडी ​​2 को पार्थ समथान ने कहा अलविदा, एक महीने में शो से हुई छुट्टी, ये है वजह दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में घरों की बिक्री 10% तक गिरेगी, ANAROCK ने बताई ये बड़ी वजह

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड


Sunil Gavaskar And Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi

Image Source : ICC/PTI
Sunil Gavaskar And Yashasvi Jaiswal

India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पहली पारी में टिक नहीं पाए और सिर्फ 149 रनों पर आउट हो गए। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 227 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अब दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। 

पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 56 और 10  रनों की पारियां खेली और मैच में कुल 66 रन बनाए। वह करियर के शुरुआती 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। 22 साल की उम्र में ही यशस्वी ने सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले भारत के लिए करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम था। उन्होंने पहले 10 टेस्ट मैचों में 978 रन साल 1973 में बनाए थे। जबकि जायसवाल ने करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में अभी तक 1094 रन बनाए हैं और गावस्कर से आगे निकल गए हैं।

पहले 10 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन

1446 – डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)


1125 – एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)

1102 – जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज)

1094 – यशस्वी जायसवाल (भारत)

1088 – मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) 

जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके दो दोहरे शतक

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने अभी तक 10 टेस्ट मैचों में 1094 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और दोहरे शतकों सहित 712 रन बनाए थे। तब उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वह टीम इंडिया के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 723 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम पर एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: 

यशस्वी जायसवाल ने पाकिस्तानी कप्तान को छोड़ा पीछे, मुंह ताकते रह गए शान मसूद

कोहली ने चेन्नई टेस्ट में 17 रनों की पारी से तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, निकले दिग्गजों से आगे

Latest Cricket News





Source link

1550830cookie-checkयशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Artical

Comments are closed.

Bihar News: मानसून से पहले राहत की तैयारी, मई में ही मिलेगा अगस्त तक का राशन, ये लोग उठा सकेंगे लाभ     |     UP Weather : उत्तर प्रदेश में आज से चढ़ेगा पारा… बढ़ेगी गर्मी, तापमान में चार-पांच डिग्री उछाल के आसार     |     Uttarakhand News Dgca Did Not Approve Heli Service For Yamunotri It Was To Start From Kharsali – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: सीए की 9 मई से 14 मई के बीच होने वाली परीक्षाएं स्थगित     |     Colonel Sofiya Qureshi Jabalpur Connection Operation Sindoor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: एटीएम से छेड़छाड़, खाते से कटा पर हाथ नहीं आया ग्राहकों का पैसा, बाद में ले गए बदमाश     |     Yellow Alert For Rain Hailstorm And Thunderstorm In Most Parts Of Himachal Today And Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025 के अलावा भारत में ये टूर्नामेंट भी हुआ स्थगित, नीरज चोपड़ा लेने वाले थे हिस्सा     |     सीआईडी ​​2 को पार्थ समथान ने कहा अलविदा, एक महीने में शो से हुई छुट्टी, ये है वजह     |     दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में घरों की बिक्री 10% तक गिरेगी, ANAROCK ने बताई ये बड़ी वजह     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088