Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
What Is Little Pepe (LILPEPE)? Inside the Viral New Meme Coin That Just Launched Its Presale in June 2025 सड़क पर बेचे अंडे, ड्राइवर का काम भी किया, फिर कॉमेडियन बनकर हिला दी सुपरस्टार्स की बादशाहत, आज भी नहीं भूले लोग PhonePe, Google Pay, Paytm से UPI ट्रांसफर करने में अटक गया पैसा, जानें क्या करें नौकरी छोड़ने के लिए कर्मचारियों को पैसे देगा गूगल, स्टाफ को दिया Buyout का ऑफर Long-range precision weapons make geographical barriers irrelevant: Air Marshal Ashutosh Dixit | India News Bihar News: Encounter In Patna, Police Shot The Criminal In The Leg; He Is The Accused Of Mainpura Murder Cas - Amar Ujala Hindi News Live Girl Student Died After Main Gate Of Yamuna Bank Park Fell On Her Head In Prayagraj See Photos - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: गर्मी में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जगह आपूर्ति बाधित, मांग 6.1 करोड़ यूनिट से पार ग्लैमरस लुक चाहिए? पार्टी में छा जाने के लिए ये 5 लिपस्टिक शेड्स अभी ट्राय करें Indore Weather News Heatwave Temperature Monsoon Delays - Amar Ujala Hindi News Live

अजित पवार को बड़ा झटका, चुनाव से ठीक पहले चाचा शरद खेमे में लौटे OBC नेता; क्या छगन होंगे कमजोर?


जब NCP एकजुट थी, तब ईश्वर बालबुद्धे करीब छह वर्षों तक पार्टी के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे। अजित दादा के अलग होने के फैसले के बाद वह भी शरद पवार से अलग हो लिए थे। राज्य के ओबीसी वोटरों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Pramod Praveen एएनआई, मुंबईFri, 20 Sep 2024 04:45 PM
share Share

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी चीफ अजित पवार को आज (शुक्रवार को) तब करारा झटका लगा, जब उनके नेतृत्व वाले गुट के प्रमुख ओबीसी नेता और विदर्भ इलाके का चर्चित चेहरा ईश्वर बालबुद्धे मुंबई में शरद पवार के नेतृत्व वाले विपक्षी खेमे में शामिल हो गए। ईश्वर बालबुद्धे महाराष्ट्र एनसीपी (शरद गुट) अध्यक्ष जयंत पाटिल और एनसीपी नेता अनिल देशमुख की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। बालबुद्धे ने कुछ दिनों पहले अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला था। आज वह विधिवत शरद पवार के साथ हो चले।

अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में बालबुद्धे ओबीसी विभाग के राज्य समन्वयक और राज्य सचिव थे। शरद गुट में एंट्री लेते ही ईश्वर बालबुद्धे ने कहा, ‘मैं छगन भुजबल साहब के साथ पिछले 30 साल से काम कर चुका हूं लेकिन यह शरद पवार ही हैं जिन्होंने मंडल आयोग और ओबीसी घटक को वास्तविक न्याय दिलाया है। बालबुद्धे ने कहा कि पवार साहब के बाद अब अगर कोई ओबीसी घटक को न्याय दिलाने के लिए इस वर्ग को खड़ा करने की कोशिश कर रहा है, तो वह जयंत पाटिल साहब हैं।

उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि अपने को ओबीसी नेता कहने वाले छगन भुजबल 30 साल बाद भी ओबीसी को न्याय नहीं दिला सके। छगन भुजबल फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और अजित पवार की एनसीपी के नेता हैं। बालबुद्धे के साथ छगन भुजबल के कुछ और समर्थक भी आ सकते हैं। माना जा रहा है कि बालबुद्धे के निकल जाने से ओबीसी नेता छगन भुजबल की भी ताकत कम हो सकती है।

कौन हैं ईश्वर बालबुद्धे

जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एकजुट थी, तब ईश्वर बालबुद्धे करीब छह वर्षों तक पार्टी के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे। अजित दादा के अलग होने के फैसले के बाद वह भी शरद पवार से अलग हो लिए थे। अजित पवार ने ओबीसी मतदाताओं पर उनकी पकड़ को देखते हुए ही पार्टी के ओबीसी सेल का राज्य समन्वयक नियुक्त किया था। ईश्वर बालबुद्धे मूल रूप से छगन भुजबल के ही खासम खास रहे हैं। वह पिछले दो दशकों से भुजबल के साथ समता परिषद में भी सक्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़े:कौन हैं IAS सुजाता सौनिक,शिंदे सरकार से क्या विवाद? जबरन इस्तीफे पर कैसा संग्राम
ये भी पढ़े:कांग्रेस से होगा महाराष्ट्र का अगला CM, थोराट का दावा; MVA में मचेगी रार?
ये भी पढ़े:‘बहुत बिजी हैं, सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे हैं’; कांग्रेस पर क्यों भड़के सहयोगी

ABP माझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ईश्वर बालबुद्धे ने पूरे राज्य की यात्रा की थी। वह लगभग सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में गए और वहां उन्होंने प्रचार किया। इतना ही नहीं उन्होंने 2019 में नागपुर में ओबीसी सेल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित कराया था। बालबुद्धे को महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान ओबीसी निगम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था लेकिन जब तक नियुक्ति आदेश जारी होता। उद्धव ठाकरे की सरकार शिवसेना में विभाजन की वजह से गिर गई। राज्य के ओबीसी मतदाताओं पर बालबुद्धे की अच्छी पकड़ मानी जाती है। महाराष्ट्र चुनावों से ऐन पहले उनकी वापसी शरद गुट को मजबूत कर सकती है।



Source link

1552430cookie-checkअजित पवार को बड़ा झटका, चुनाव से ठीक पहले चाचा शरद खेमे में लौटे OBC नेता; क्या छगन होंगे कमजोर?
Artical

Comments are closed.

What Is Little Pepe (LILPEPE)? Inside the Viral New Meme Coin That Just Launched Its Presale in June 2025     |     सड़क पर बेचे अंडे, ड्राइवर का काम भी किया, फिर कॉमेडियन बनकर हिला दी सुपरस्टार्स की बादशाहत, आज भी नहीं भूले लोग     |     PhonePe, Google Pay, Paytm से UPI ट्रांसफर करने में अटक गया पैसा, जानें क्या करें     |     नौकरी छोड़ने के लिए कर्मचारियों को पैसे देगा गूगल, स्टाफ को दिया Buyout का ऑफर     |     Long-range precision weapons make geographical barriers irrelevant: Air Marshal Ashutosh Dixit | India News     |     Bihar News: Encounter In Patna, Police Shot The Criminal In The Leg; He Is The Accused Of Mainpura Murder Cas – Amar Ujala Hindi News Live     |     Girl Student Died After Main Gate Of Yamuna Bank Park Fell On Her Head In Prayagraj See Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: गर्मी में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जगह आपूर्ति बाधित, मांग 6.1 करोड़ यूनिट से पार     |     ग्लैमरस लुक चाहिए? पार्टी में छा जाने के लिए ये 5 लिपस्टिक शेड्स अभी ट्राय करें     |     Indore Weather News Heatwave Temperature Monsoon Delays – Amar Ujala Hindi News Live     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088