Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Bihar Deputy Cm Samrat Choudhary Announcement On Jobs In Bihar For Immigrant Bihari - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election 2025 :सम्राट चौधरी का चुनावी एलान बारिश का कहर: गली से निकल रहे युवक के ऊपर टूटकर गिरा मकान का छज्जा, हुई दर्दनाक मौत Haridwar Drug Inspector Surprise Inspection At Several Medical Stores Took Action Against Use Of Open Medicine - Amar Ujala Hindi News Live Shahdol News Two People Died In Two Separate Accidents - Madhya Pradesh News Banswara weather Today: बांसवाड़ा में लगातार 9 घंटे बारिश, रपटा पार करते समय ट्रैक्टर समेत बहा युवक; तलाश जारी Haryana: पकड़ा गया घूसखोर SDO, बिजली कनेक्शन के बदले ले रहा था 50 हजार, ACB ने दबोचा IND vs ENG: भारतीय खिलाड़ी अचानक चोटिल, क्या बढ़ेगी कप्तान शुभमन गिल की टेंशन! कार्तिक आर्यन से मोड़ा मुंह? क्यों अनन्या पांडे की वायरल हो रही ये फोटो, यूरोप में चल रहा फिल्म का शूट Mehul Choksi sues India in UK high court for ‘kidnapping him’ in Antigua | India News Bihar News: निजी अस्पताल के कमरे में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, सीतामढ़ी के रहने वाले थे, वैशाली में थी प्रैक्टिस

यशस्वी जायसवाल के पास नंबर वन बनने का मौका


yashasvi jaiswal- India TV Hindi

Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल के पास नंबर वन बनने का सुनहरा मौका

Yashasvi Jaiswal World Test Championship: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हो गया है। जिसे भारतीय टीम ने 280 रनों से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके लिए जल्द ही दोनों टीमें वहां पहुंच जाएंगी। इस बीच पहले मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला उस तरह से नहीं चल पाया, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं, लेकिन फिर भी वे अब इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट के काफी करीब पहुंच गए हैं। उनके पास मौका है कि कानपुर टेस्ट में वे जो रूट को पीछे कर दें, क्योंकि रूट अब अगले महीने ही टेस्ट के लिए मैदान में उतरेंगे। हम यहां पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की बात कर रहे हैं। 

जो रूट ने बनाए हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन, जायसवाल दूसरे नंबर पर 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट हैं। उन्होंने अब तक 16 मैचों की 29 पारियों में 1398 रन बनाए हैं। उनका औसत यहां पर 53.76 का है और वे 62 के करीब के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत के यशस्वी जायसवाल काबिज हैं। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट की 18 पारियों में 1094 रन बनाए हैं। यानी अगर जायसवाल को रूट से आगे निकलना है तो यहां से उन्हें 300 से कुछ ज्यादा रन बनाने होंगे। अभी कानपुर टेस्ट बाकी है और जायसवाल की एक पारी भी ड्यू है। अगर उनका बल्ला आखिरी टेस्ट में चला तो जो रूट पीछे हो सकते हैं। 

कानपुर टेस्ट में जायसवाल को खेलनी होगी बड़ी पारी 

यशस्वी जायसवाल के लिए अच्छी बात ये है कि कानपुर टेस्ट 27 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा। जहां उनके पास रन बनाने का मौका होगा, वहीं जो रूट की बात की जाए तो वे अगले महीने यानी अक्टूबर में 7 तारीख को मैदान में उतरेंगे, जब इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी। अक्टूबर में जहां जो रूट तीन टेस्ट खेलेंगे, वहीं यशस्वी जायसवाल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे। यानी यहां पर मुकाबला करीब करीब बराबरी का होगा, देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों में से कौन आगे निकलता है। 

जायसवाल ने पहली पारी में बनाए थे 56 रन 

जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में 56 रन बनाए थे। जहां उन्होंने 118 बॉल का सामना किया था। जायसवाल की पारी के दौरान कोई सिक्स नहीं आया, लेकिन वे नौ चौके लगा सके। वहीं दूसरी पारी में उनका बल्ला खामोश रहा। यहां वे 17 बॉल में केवल 10 ही रन बना सके। जहां दो चौके उन्होंने लगाए। अब देखना होगा कि दूसरे टेस्ट में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। 

यह भी पढ़ें 

ऋषभ पंत तो एडम गिलक्रिस्ट से भी आगे निकल गए, एबी डिविलियर्स काफी पीछे

WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका फिर बदली, अब इस टीम ने लगाई लंबी छलांग

Latest Cricket News





Source link

1567970cookie-checkयशस्वी जायसवाल के पास नंबर वन बनने का मौका
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Bihar Deputy Cm Samrat Choudhary Announcement On Jobs In Bihar For Immigrant Bihari – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election 2025 :सम्राट चौधरी का चुनावी एलान     |     बारिश का कहर: गली से निकल रहे युवक के ऊपर टूटकर गिरा मकान का छज्जा, हुई दर्दनाक मौत     |     Haridwar Drug Inspector Surprise Inspection At Several Medical Stores Took Action Against Use Of Open Medicine – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shahdol News Two People Died In Two Separate Accidents – Madhya Pradesh News     |     Banswara weather Today: बांसवाड़ा में लगातार 9 घंटे बारिश, रपटा पार करते समय ट्रैक्टर समेत बहा युवक; तलाश जारी     |     Haryana: पकड़ा गया घूसखोर SDO, बिजली कनेक्शन के बदले ले रहा था 50 हजार, ACB ने दबोचा     |     IND vs ENG: भारतीय खिलाड़ी अचानक चोटिल, क्या बढ़ेगी कप्तान शुभमन गिल की टेंशन!     |     कार्तिक आर्यन से मोड़ा मुंह? क्यों अनन्या पांडे की वायरल हो रही ये फोटो, यूरोप में चल रहा फिल्म का शूट     |     Mehul Choksi sues India in UK high court for ‘kidnapping him’ in Antigua | India News     |     Bihar News: निजी अस्पताल के कमरे में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, सीतामढ़ी के रहने वाले थे, वैशाली में थी प्रैक्टिस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088