Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
MP BJP ने जारी की प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया, ऐसा रहेगा अधिसूचना से लेकर घोषणा तक का कार्यक्रम The Apollo University's B.Tech. CSE in Cloud Computing: Bridging the Gap Between Academia and Corporate Needs Tragedy repeats itself: Toddler dies after falling into boiling pot in UP’s Sonbhadra, elder sister met similar fate two years ago | India News Bihar News: कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, घर लौट रहा था, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट Kanpur: Army Xi Won The Operation Sindoor Cup Trophy, Defeated Mp Xi By Nine Wickets - Amar Ujala Hindi News Live Jal Sakhi Preparations To Hand Over Drinking Water Supply Work To Women Self-help Groups In Uttarakhand - Amar Ujala Hindi News Live Accused In Mass Suicide Case Dies, Was Admitted To Hospital After His Health Deteriorated In Central Jail - Gwalior News - Gwalior: सामूहिक आत्महत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी की मौत, पत्नी ने कह... Maharashtra Govt Seeks 3 Weeks To Formulate Policy On Immersion Of Plaster Of Paris Idols - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur News: राजस्थान को मिले 16 नए IAS अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी किया पदोन्नति का आदेश Accused Arrested In Usha Murder Case At Panipat - Amar Ujala Hindi News Live

पटाखे से भी डरता था, बंदूक कैसे छीनेगा; बदलापुर केस में आरोपी के परिजनों ने की जांच की मांग


बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर को लेकर परिजनों ने बड़े सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं हत्या है। अक्षय पटाखों से भी डरता था फिर वह बंदूक छीनकर हमला कैसे कर सकता है।

Ankit Ojha हिन्दुस्तान टाइम्सTue, 24 Sep 2024 04:01 AM
share Share

महाराष्ट्र के बदलापुर रेप केस के आरोपी की पुलिस हिरासत में ही मौत हो गई है। बताया गया कि जांच के लिए तलोजा जेल से बदलापुर ले जाते वक्त उसने एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीन ली और एएसआई पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में वह बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि आरोपी के परिवार ने इस सब के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पटाखे से भी डरता था, वह भला बंदूक छीनकर फायरिंग कैसे कर सकता है। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर भी उसे फंसाने का आरोप लगाया है।

आरोपी अक्षय शिंदे पर बदलापुर के एक स्कूल में नाबालिग लड़की से रेप का आरोप था। वह स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करना वाला स्वीपर था। शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उसने स्कूल के टॉइलट में 4 और 5 साल की दो बच्चियों से रेप किया था। अक्षय के परिवार ने इस मामले में जांच की मांग की है।

अक्षय के पिता अन्ना शिंदे ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इसकी जांच होनी चाहिए। शिंदे के मामा और मां का कहना है कि पुलिस और स्कूल प्रशासन ने मिलकर पूरी साजिश रची थी और अक्षय को गलत तरीके से फंसा दिया गया। उन्होंने कहा, अक्षय ने यह भी बताया था कि पुलिस हिरासत में उसे बुरी तरह पीटा जाता है। आरोपी की मां ने कहा कि वह पुलिस से हथियार नहीं छीन सकता। पुलिस की बातों पर विश्वास करना ही मुश्किल है।

उन्होंने कहा, अक्षय डिप्रेशन में नहीं था। पुलिस ने हमारे बेटे को मार दिया। स्कूल प्रशासन की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने उससे कुछ लिखवाया था लेकिन यह नहीं पता कि क्या लिखवाया गया था। उन्होंने कहा, मेरा बेटा पटाखे जलाने और सड़क पार करते हुए भी डरता था। वह पुलिसकर्मी की बंदूक कैसे छीन सकता है।

बता दें कि बदलापुर केस में पुलिस को तुरंत सूचना ना देने और लापरवाही के आरोप में पॉक्सो ऐक्ट के तहत स्कूल के चेयरमैन और सचिव के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। विशेष अदालत ने दोनों को अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद वे हाई कोर्ट पहुंचे हैं।

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पहले बताया गया था कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। इसके बाद एनकाउंटर बता दिया गया। एनकाउंटर आतंकवादियों और अनडरवर्ल्ड के अपराधियों का होता है। पुलिस किसी ऊंचे पद पर बैठे शख्स को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि सीजेआई को मामले का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।



Source link

1573200cookie-checkपटाखे से भी डरता था, बंदूक कैसे छीनेगा; बदलापुर केस में आरोपी के परिजनों ने की जांच की मांग
Artical

Comments are closed.

MP BJP ने जारी की प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया, ऐसा रहेगा अधिसूचना से लेकर घोषणा तक का कार्यक्रम     |     The Apollo University’s B.Tech. CSE in Cloud Computing: Bridging the Gap Between Academia and Corporate Needs     |     Tragedy repeats itself: Toddler dies after falling into boiling pot in UP’s Sonbhadra, elder sister met similar fate two years ago | India News     |     Bihar News: कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, घर लौट रहा था, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट     |     Kanpur: Army Xi Won The Operation Sindoor Cup Trophy, Defeated Mp Xi By Nine Wickets – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jal Sakhi Preparations To Hand Over Drinking Water Supply Work To Women Self-help Groups In Uttarakhand – Amar Ujala Hindi News Live     |     Accused In Mass Suicide Case Dies, Was Admitted To Hospital After His Health Deteriorated In Central Jail – Gwalior News – Gwalior: सामूहिक आत्महत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी की मौत, पत्नी ने कहा     |     Maharashtra Govt Seeks 3 Weeks To Formulate Policy On Immersion Of Plaster Of Paris Idols – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: राजस्थान को मिले 16 नए IAS अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी किया पदोन्नति का आदेश     |     Accused Arrested In Usha Murder Case At Panipat – Amar Ujala Hindi News Live     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088