Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
New floor tiles lead to man’s body buried in Mumbai house | India News Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने डीएनबी पाठ्यक्रम हेतु नवीन ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण, नेत्र ऑपरेशन पर कही ये बात Exclusive: नगर निगम के अस्पतालों में भी मिलेंगी विशेषज्ञ सुविधाएं, PPP माॅडल पर होगा संचालन…पढ़ें पूरी डिटेल Uttarakhand: पौड़ी जिला पंचायत के दो कनिष्ठ अभियंता बर्खास्त, निविदाओं में सामने आई थी अनियमितताएं देवर के लिए मार डाला पति: 'बहुत स्लो सांसें ले रहा, 3 घंटे हो गए अभी नहीं मरा...' पत्नी-प्रेमी की चैट आई सामने MP News: सेना के शौर्य पर सवाल क्यों? शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा-चर्चा से क्यों भाग रहे Alwar Police Harassment Case: Amit Saini Suicide Jitendra Singh Tikaram Julie Meet Victim Family - Alwar News वाराणसी की MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी, अमेरिका में सिखों पर बयान दिया था HP Board: बदलेगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न, बढ़ेंगे एमसीक्यू, रट्टा संस्कृति रुकेगी; 2026 में लागू होंगे नए बदलाव मैच से दो दिन पहले ही सिराज ने किया बड़ा ऐलान, चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना कन्फर्म

Uttarakhand Working Women Will Get Relief Two Model Crib Center Will Open From October – Amar Ujala Hindi News Live


Uttarakhand working women will get relief two model crib center will open from October

बैठक में मंत्री रेखा आर्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार और सेलाकुई के आंगनबाड़ी केंद्रों को क्रेच केंद्र (पालना) के तौर पर अगले माह अक्तूबर से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जहां महिलाएं सुबह आठ से शाम पांच बजे तक अपने छह माह से छह साल तक के बच्चों को देखभाल के लिए छोड़कर बेफिक्र काम पर जा सकेंगी।

Trending Videos

ये दोनों पालना मॉडल केंद्र के तौर पर खोले जा रहे हैं। इसके बाद पांच जिलों के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी क्रेच केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। मंत्री ने मंगलवार को विस सभागार में विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 5,713 बच्चों के लिए जुलाई माह के 171.39 लाख और 5,673 बच्चों के लिए अगस्त के 170.73 लाख रुपये यानी कुल तीन करोड़ 41 लाख 58 हजार की धनराशि का भुगतान डीबीटी से किया।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी और अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 साल तक के प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। बैठक में महिला एकल नीति पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि संबंधित प्रस्ताव उप समिति स्तर पर विधिक परीक्षण के लिए रखा है।

UKSSSC: अपर निजी सचिव भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां एक क्लिक में जानिए पूरी जानकारी

इस दौरान नंदा गौरा योजना समेत महिला कल्याण और उत्थान से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में महिला कल्याण के निदेशक प्रशांत आर्य, उप निदेशक विक्रम सिंह, सीपीओ मोहित चौधरी, अंजना गुप्ता, राजीव नयन व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सहायिका भर्ती, महिला कल्याण सेस में देरी पर खफा

मंत्री ने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में देरी और अफसरों के सुस्त रवैये पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि विभाग जल्द रिक्त पदों पर भर्ती करे। उन्होंने महिला कल्याण के लिए सेस लगाने की कार्यवाही लंबित होने पर भी चिंता जताई। महिला कल्याण कोष और महिला कल्याण के लिए एक रुपये प्रति शराब की बोतल सेस लेना था, जिसको लेकर नियमावली नहीं बनने पर पूर्व की बैठकों में भी नाराजगी व्यक्त की थी, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। मंत्री ने अगली कैबिनेट तक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।



Source link

1576860cookie-checkUttarakhand Working Women Will Get Relief Two Model Crib Center Will Open From October – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

New floor tiles lead to man’s body buried in Mumbai house | India News     |     Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने डीएनबी पाठ्यक्रम हेतु नवीन ऑडिटोरियम का किया लोकार्पण, नेत्र ऑपरेशन पर कही ये बात     |     Exclusive: नगर निगम के अस्पतालों में भी मिलेंगी विशेषज्ञ सुविधाएं, PPP माॅडल पर होगा संचालन…पढ़ें पूरी डिटेल     |     Uttarakhand: पौड़ी जिला पंचायत के दो कनिष्ठ अभियंता बर्खास्त, निविदाओं में सामने आई थी अनियमितताएं     |     देवर के लिए मार डाला पति: 'बहुत स्लो सांसें ले रहा, 3 घंटे हो गए अभी नहीं मरा…' पत्नी-प्रेमी की चैट आई सामने     |     MP News: सेना के शौर्य पर सवाल क्यों? शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा-चर्चा से क्यों भाग रहे     |     Alwar Police Harassment Case: Amit Saini Suicide Jitendra Singh Tikaram Julie Meet Victim Family – Alwar News     |     वाराणसी की MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी, अमेरिका में सिखों पर बयान दिया था     |     HP Board: बदलेगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न, बढ़ेंगे एमसीक्यू, रट्टा संस्कृति रुकेगी; 2026 में लागू होंगे नए बदलाव     |     मैच से दो दिन पहले ही सिराज ने किया बड़ा ऐलान, चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना कन्फर्म     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088