Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Chittorgarh: 33 Gas Cylinders Recovered From A House, Logistic Department Action Against Illegal Gas Refilling – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा

Updated Wed, 25 Sep 2024 09:05 PM IST

जिले में रसद विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत डूंगला उपखंड के ईडरा गांव में विभाग ने एक मकान से 33 गैस सिलेंडर पकड़े हैं। गांव के एक मकान से इतनी बड़ी तादाद में गैस सिलेंडरों का मिलना चर्चा का विषय है।



Chittorgarh: 33 gas cylinders recovered from a house, Logistic Department action against illegal gas refilling

राजस्थान
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


राज्य सरकार के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ जिले में रसद विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रसद विभाग की टीम को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उदयपुर सिक्स लेन पर डूंगला उपखंड क्षेत्र में आने वाले ईडरा गांव में दबिश देकर विभाग ने एक मकान से 33 गैस सिलेंडर पकड़े हैं। एक गांव में इतनी संख्या में गैस सिलेंडर पकड़ा जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इसके अलावा रसद विभाग की टीम ने मंगलवाड चौराहे पर भी कार्रवाई की, जहां से टीम ने पांच किलो वजनी 7 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

Trending Videos

रसद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी सुमन के नेतृत्व में विभाग की टीम डूंगला उपखंड क्षेत्र में पहुंची। यहां मंगलवाड चौराहे से आगे ईडरा गांव में नरेश पाटीदार के आवास पर तलाशी ली तो 24 घरेलू और 7 कमर्शियल बड़े 19 किलो वजनी और 2 कमर्शियल 5 किलो वजनी गैस सिलेंडर पकड़े। टीम की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम पुनः मंगलवाड चौराहे पर पहुंची, जहां राजस्थान गैस सर्विस पर दबिश दी और यहां से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे  5 किलो वजनी 7 कमर्शियल गैस सिलेंडर पकड़े। टीम इससे पहले कपासन, राशमी, चित्तौड़गढ़ शहर एवं बेगूं तहसील में कार्रवाई कर चुकी है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी, हिमांशु जोशी व जितेंद्र सैनी की टीम मौजूद थी।



Source link

1584400cookie-checkChittorgarh: 33 Gas Cylinders Recovered From A House, Logistic Department Action Against Illegal Gas Refilling – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

UP: बांकेबिहारी के लिए सफर होगा आसान, यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक नया बाईपास; शासन से मिल गई मंजूरी     |     Harish Rawat Said There Should Be A Debate In Uttarakhand Once On Whether I Am A Hindu Or Not – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: Cm Rise School Is Now Sandipani School, Cm Said- This Name Is Like The British Era, Let’s Go To School – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘How to kill an artist democratically’: Kunal Kamra slams ‘silencing machine’ amid Shinde joke row | India News     |     एसबीआई सर्वर डाउन, 1 अप्रैल को 3 घंटे सर्विसेज बंद, मोबाइल बैंकिंग और फंड ट्रांसफर में यूजर्स परेशान!     |     BD India Provides Knowledge-sharing Platform for Laboratory Personnel on Minimal Residual Disease     |     Maharashtra’s Maritime Sector to Get a Boost After Major Shipyard in Konkan Region Becomes Operational     |     TVS Motor Company Registers its Highest Ever Sales in FY 2024-25     |     Su-Kam Kick-starts “Feel The Power” Campaign, Adopts it as New Tagline and Theme to Reach New Milestones Ahead     |     Kota News: Attendant Slapped Resident Doctor In Mbs Hospital, Angry Doctors Stopped Work – Kota News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088