Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Gopalganj News: Made Fake Call To Sp By Posing As Cm's Osd, Attempted Cyber Fraud In Name Of Sho Posting - Amar Ujala Hindi News Live Saharanpur: Bjp Councilor Started Hitting His Forehead With A Brick, Got Bleeding, Got Nine Stitches - Amar Ujala Hindi News Live Cm Dhami Reached Bhararisain Today For Assembly Monsoon Session Police Gave Guard Of Honor - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला , सरगना समेत छह गिरफ्तार Damoh News: एक मिनट की देरी में डंडों की बरसात, बस रुकवाकर कर्मचारी की ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो वायरल Rajasthan Balotra News Save Jojri Movement District Administration Became Alert After The Protest By Rlp Hanum - Amar Ujala Hindi News Live Jyoti Malhotra Case Update From Luxury Life To Jail Chores Likely To Appear In Court Today - Amar Ujala Hindi News Live बिलासपुर: बड़गांव स्कूल के खस्ताहाल भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चे, अनदेखी से सरकारी संपत्ति हो रही बर्बाद 18 अगस्त-18 नंबर जर्सी, 17 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुआ था कोहली के 'किंग' बनने का सफर चिंदी से बजट में बनी भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म, बिना स्टार के मिला 100 गुना प्रॉफिट, मेकर्स के घर पड़ी IT रेड

bedroom cleaning tips household items you should throw it out immediately to get clean festive look on this diwali अपने बेडरूम की अलमारी से बाहर निकाल फेंके ये 5 चीजें, तभी होगी घर की असली सफाई, लाइफस्टाइल


ऐसा सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं बल्कि खुद को व्यवस्थित रखने के लिए भी डेली रूटीन में किया जाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं घर की साफ-सफाई करते समय अपने बेडरूम की अलमारी से आपको तुरंत किन चीजों को बाहर निकाल फेंकना चाहिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 Sep 2024 01:39 PM
share Share

नवरात्रि के साथ त्योहारों का सीजन भी शुरू होने वाला है। जल्द ही दशहरा, करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में लोगों ने घरों की सफाई शुरू कर दी है। बात जब घर की साफ-सफाई की होती है तो लोगों का सबसे पहला ध्यान अकसर घर के फर्नीचर, पंखे या फिर मंदिर को साफ करने पर जाता है। लेकिन आपको बता दें, इन सबके साथ आपको अपने बेडरूम की अलमारी पर भी एक नजर जरूर मारनी चाहिए। ऐसा सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं बल्कि खुद को व्यवस्थित रखने के लिए भी डेली रूटीन में किया जाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं घर की साफ-सफाई करते समय अपने बेडरूम की अलमारी से आपको तुरंत किन चीजों को बाहर निकाल फेंकना चाहिए।

बेडरूम की अलमारी साफ करते समय बाहर फेंक दें ये चीजें

बिना यूज वाले छोटे कपड़े

कई लोग अलमारी में अपनी फेवरेट जींस या टॉप सिर्फ इस उम्मीद में सालो तक संभालकर रखते हैं कि वो उन्हें किसी दिन तो कभी दोबारा फिट होगा। लेकिन आप ऐसी गलती ना करें। अपनी अलमारी से ऐसे कपड़े बाहर निकालकर या तो उन्हें किसी जरूरतमंद को पहनने के लिए दें वरना डोनेट कर दें। आप चाहे तो उनका इस्तेमाल घर की डस्टिंग के लिए भी कर सकते हैं।

खराब या टूटी हुई ज्वेलरी

अगर आपके ज्वेलरी बॉक्स में टूटी हुई या बहुत पुरानी ज्वेलरी सालों से रखी हुई है, तो उसे भी अलमारी से बाहर कर दें। अगर इसमें कोई पुराना सोने या चांदी का कीमती हार या झुमका रखा हुआ है तो उसे सुनार को देकर उसके बदले नया हार या झुमका खरीद लें। इसके अलावा अपने ज्वेलरी बॉक्स में सिर्फ कपड़ों से मैच करती हुई ज्वेलरी रखें। बाकी ज्वेलरी आप चाहे तो किसी को दे भी सकती हैं। ऐसा करने से आपके आभूषण के बॉक्स में नई ज्वेलरी की लिए जगह बन जाएगी और अगली बार आपको अपने लिए सही ज्वेलरी ढूंढना आसान हो जाएगा।

बिना पेयर वाले मोजे

ऐसे मोजे, जिनका पेयर धोते या धूप में सुखाते समय कहीं खो गया है, उसे तुरंत अलमारी से बाहर कर दें। ऐसे मोजे आपकी अलमारी में सिर्फ जगह घेरने का काम करते हैं।

एक्सपायर कॉस्मेटिक

सालों पुराना मेकअप अपने भीतर कई सारे बैक्टीरिया, फफूंदी और यीस्ट को छिपाकर रख सकता है। ऐसे में तीन महीने के बाद मस्कारा, छह महीने के बाद लिक्विड फाउंडेशन और दो साल के बाद लिपस्टिक को बदल देना चाहिए।

पुराने जूते

ऐसे जूते जो अब आपको फिट नहीं होते हैं उन्हें अपनी अलमारी से बाहर फेंक दें। अलमारी में अव्यवस्थित तरीके से पड़े हुए पुराने बदबूदार जूते आपकी अलमारी के लुक को बिगाड़कर सिर्फ जगह घेरने का काम करते हैं। ऐसे में अपनी अलमारी में सिर्फ अच्छी स्थिति वाले जूतों को जगह दें, जो आपको अच्छी तरह फिट होते हों, बाकी जूतों को कूड़ेदान में फेंक दें।



Source link

1588480cookie-checkbedroom cleaning tips household items you should throw it out immediately to get clean festive look on this diwali अपने बेडरूम की अलमारी से बाहर निकाल फेंके ये 5 चीजें, तभी होगी घर की असली सफाई, लाइफस्टाइल
Artical

Comments are closed.

Gopalganj News: Made Fake Call To Sp By Posing As Cm’s Osd, Attempted Cyber Fraud In Name Of Sho Posting – Amar Ujala Hindi News Live     |     Saharanpur: Bjp Councilor Started Hitting His Forehead With A Brick, Got Bleeding, Got Nine Stitches – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Dhami Reached Bhararisain Today For Assembly Monsoon Session Police Gave Guard Of Honor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला , सरगना समेत छह गिरफ्तार     |     Damoh News: एक मिनट की देरी में डंडों की बरसात, बस रुकवाकर कर्मचारी की ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो वायरल     |     Rajasthan Balotra News Save Jojri Movement District Administration Became Alert After The Protest By Rlp Hanum – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jyoti Malhotra Case Update From Luxury Life To Jail Chores Likely To Appear In Court Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     बिलासपुर: बड़गांव स्कूल के खस्ताहाल भवन में पढ़ाई कर रहे बच्चे, अनदेखी से सरकारी संपत्ति हो रही बर्बाद     |     18 अगस्त-18 नंबर जर्सी, 17 साल पहले आज ही के दिन शुरू हुआ था कोहली के ‘किंग’ बनने का सफर     |     चिंदी से बजट में बनी भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म, बिना स्टार के मिला 100 गुना प्रॉफिट, मेकर्स के घर पड़ी IT रेड     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088