Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Haryana: Nilgai Hunted Near Village Dadupur, Two Accused Arrested, Two Absconding – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: Nilgai hunted near village Dadupur, two accused arrested, two absconding

नीलगाय को दफन करने के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी व ग्रामीण।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव दादूपुर में माइनर के पास नीलगाय का शिकार कर उसके टुकड़े किए जाने का मामला सामने आया है। इससे बिश्नोई समाज में भी भारी रोष है। नीलगाय का शिकार करने वाले दो आरोपियों को वन्य जीव प्रेमियों ने मौके पर काबू कर लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

Trending Videos

मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव हुकमावाली निवासी महावीर व मंगतराम के तौर पर हुई है। वन्य जीव प्रेमी गांव हड़ौली निवासी विक्रम की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व वन्य जीव रक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी। वहीं, पुलिस ने नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद वन्य जीव प्रेमियों ने विधिवत रूप से दफन किया।

पुलिस को दी गई शिकायत में वन्य जीव प्रेमी विक्रम ने बताया कि वह बुधवार शाम को करीब 7.30 बजे गांव दादूपुर की तरफ गया हुआ था। वहां माइनर के पास उसने दो युवकों को खून से सने कपड़ों के साथ देखा। बाद में जब करीब जाकर देखा तो युवकों के पास टोपीदार बंदूक और कुछ तेजधार हथियार दिखे और कुछ कट्टों में नीलगाय के टुकड़े भरे हुए थे।

नीलगाय का शिकार करने की आशंका के चलते उसने अन्य वन्य जीव प्रेमी साथी प्रवीन, शिव व अनिल को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया गया जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद विक्रम ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टोपीदार बंदूक व तेजधार हथियार सहित नीलगाय के शव के टुकड़े कब्जे में ले लिए।

जीव प्रेमी की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उनको दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की जानकारी सहित विस्तृत पूछताछ की जाएगी। – ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया



Source link

1591240cookie-checkHaryana: Nilgai Hunted Near Village Dadupur, Two Accused Arrested, Two Absconding – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Haryana Crime: आधी रात को बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, गहरी नींद में था परिवार, दो बच्चियों को लगी गोली     |     On The Bravery Award To Naib Subedar Satish Kumar, The Hero Of Operation Sindoor, His Mother Said- Proud Of He – Amar Ujala Hindi News Live     |     31 गेंदों में 95 रन, UP T20 लीग में इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, रिंकू सिंह की टीम को मिला नया सुपरस्टार     |     LS Speaker Birla warns oppn MPs     |     India’s semiconductor market expected to triple to $100 billion by 2032: Report     |     Opposition leaders react to NDA’s Vice Presidential pick CP Radhakrishnan, Akhilesh Yadav ask for former VP’s ‘whereabouts’     |     क्या अमेरिकी टैरिफ से भारत में प्रभावित होगा रोजगार, एक्सपर्ट्स ने कही ये बातें     |     Gaurav Gogoi accuses CEC of bias against Rahul Gandhi     |     Punjab: सीएम भगवंत मान का श्री चमकौर साहिब का दौरा, लोगों को देंगे कई सौगातें, जनसभा को करेंगे संबोधित     |     बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर धूम मचाएगी War 2, जानें कब और कहां होगी रिलीज     |     Hanuman Beniwal’s Big Statement On Vote Theft And Jojri River – Jodhpur News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088