Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Violent Clash Between Two Parties In Siwan, One Party Threw Acid And The Other Attacked With A Sword - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Car Rams Into Truck After Braking, Young Man Dies - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra: उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति Delhi News: महाराजा रणजीत सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि Villagers Angry With Blasting In The Mine Vandalized 6 Vehicles - Katni News Sirohi News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग Video: बाइक की टक्कर से सात साल के मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था कार्तिक, महेंद्रगढ़ में हादसा Himachal News Dharamshala Dalai Lama 90th Birthday Celebration - Amar Ujala Hindi News Live IND vs ENG: दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 का 2 दिन पहले हुआ ऐलान, स्टार गेंदबाज को फिर नहीं मिला मौका ये है एआर रहमान की पसंदीदा डिश, आधी रात होती है क्रेविंग, बेटे से कराते हैं ऑर्डर

Rss Active In Haryana Assembly Election For Bjp Hat Trick – Amar Ujala Hindi News Live


RSS active in Haryana assembly election for BJP hat trick

आरएसएस। (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगाने के लिए अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी मैदान में उतर गया है। अब संघ कार्यकर्ता हरियाणा में अंदर खाने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। संघ का उन सीटों पर खास फोकस रहने वाला है जहां भाजपा थोड़ी कमजोर लग रही है। 

Trending Videos

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यदि इन सीटों पर पार्टी के साथ संघ कार्यकर्ताओं ने भी जोर लगाया तो परिणाम बदल सकता है। इसलिए आरएसएस ने अपने पारंपरिक तरीके से काम शुरू कर दिया है। आरएसएस कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। इसके साथ सार्वजनिक स्थलों पर भी केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा कर रहे हैं।

मतदान में बचे सात दिन

हरियाणा में मतदान के लिए अब सात दिन बचे हैं। भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अंतिम दिनों में भाजपा ने स्टार प्रचारकों के साथ पन्ना प्रमुखों की बूथ लेवल पर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी के साथ आरएसएस भी सक्रिय हो गई है। उनका एक सिद्धांत है कि जहां कम, वहां हम। इसके आधार पर वह उन सीटों पर जा रहे हैं, जहां भाजपा कमजोर दिख रही है। राज्य में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, सोनीपत और सिरसा जिलों में 23 से ज्यादा विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां कड़ा मुकाबला है। यदि भाजपा ने इन सीटों पर बढ़त बना ली तो तीसरी बार सत्ता पाने का रास्ता आसान हो सकता है। भाजपा की आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में अपना चुनाव उठाया है। इसलिए शीर्ष नेतृत्व ने अब हरियाणा में पूरी ताकत झोंक दी है। आरएसएस की टीमों का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं होगा। उनकी टीमें अलग से क्षेत्रों में जाएंगी।

 

भाजपा और आरएसएस के बीच हुई बैठकें

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आरएसएस के बीच कई समन्वय बैठकें हुई थीं, जिसमें उम्मीदवारों के चयन से लेकर बूथ स्तर के प्रबंधन पर चर्चा हुई थी। भाजपा ने आरएसएस के सुझाव को मानते हुए इस बार 25 से ज्यादा नए चेहरों को मैदान में उतारा है। ये सभी चेहरे चुनाव में बेहतर मुकाबले में हैं। वहीं, इस बार बूथ मैनेजमेंट में आरएसएस की टीमें भी लगेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस बार आरएसएस भी मतदाताओं को घर से लाने की जिम्मेदारी उठाएगा।



Source link

1596800cookie-checkRss Active In Haryana Assembly Election For Bjp Hat Trick – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: Violent Clash Between Two Parties In Siwan, One Party Threw Acid And The Other Attacked With A Sword – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Car Rams Into Truck After Braking, Young Man Dies – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra: उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति     |     Delhi News: महाराजा रणजीत सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     Villagers Angry With Blasting In The Mine Vandalized 6 Vehicles – Katni News     |     Sirohi News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग     |     Video: बाइक की टक्कर से सात साल के मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था कार्तिक, महेंद्रगढ़ में हादसा     |     Himachal News Dharamshala Dalai Lama 90th Birthday Celebration – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 का 2 दिन पहले हुआ ऐलान, स्टार गेंदबाज को फिर नहीं मिला मौका     |     ये है एआर रहमान की पसंदीदा डिश, आधी रात होती है क्रेविंग, बेटे से कराते हैं ऑर्डर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088