Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Landing gear snag: Air India Delhi-Vadodara flight makes emergency landing | India News रविवार को 47 जिलों में मेघगर्जन-आंधी व इंदौर में होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला सहित MP की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर Muzaffarpur Auto Driver Found Dead Hanging Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live UP News: यूपी में 11 आरटीओ... 24 एआरटीओ का हुआ तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी Kedarnath Helicopter Crash Narrow Valley And High Mountains 6 Helicopters Crashed In 12 Years 38 People Died - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर विशेष प्रदर्शनी Rajgarh News: Police Arrested Three In The Case Of Theft Of Temple Donation Box - Madhya Pradesh News Dry Day Tightens Grip On Mosquito Borne Diseases, Activities Conducted Across The District - Rajasthan News Mandi News: सिलिंडर फटने से धमाका, घर की दूसरी मंजिल पर स्टोर के उड़े परखचे; लाखों का नुकसान IND vs ENG: बुमराह के वर्कलोड को कैसे किया जाएगा मैनेज, कप्तान गिल ने कर दिया प्लान का खुलासा

Future Of 21 Candidates Sealed In Evm, Doubt On Counting Of Votes – Delhi News


बीते 13 सालों में सबसे कम मतदान होने का अनुमान

Trending Videos

शाम 5:45 तक मतदान का प्रतिशत लगभग 29.7 फीसदी, बीते साल सुबह की पाली में ही 38 फीसदी हुआ था

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में किस्मत आजमा रहे 21 उम्मीदवारों का भविष्य शुक्रवार को ईवीएम में बंद हो गया है। राजनीति की पाठशाला कहे जाने वाले इन चुनावों में छात्रों ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई । नतीजा यह रहा कि सुबह से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक महज 29.7 फीसदी मतदान हुआ। जबकि बीते साल सुबह की पाली में ही 38 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं बीते साल कुल मतदान प्रतिशत 42.16 फीसदी रहा था। शुक्रवार को शाम की पाली में शाम 7:30 बजे तक वोटिंग हुई। उधर हाईकोर्ट की तरफ से मतगणना पर लगाई गई रोक के कारण नतीजे जारी होने पर संशय बरकरार है।

एनएसयूआई, एबीवीपी, आइसा, एसएफआई के प्रत्याशियों के बीच हुए इस मुकाबले में मतदान पिछले 13 साल के मुकाबले में सबसे कम रहने का अनुमान है। शाम की पाली की वोटिंग 7: 30 बजे के बाद समाप्त होने के कारण दोनों पालियों के मत प्रतिशत को मिलाकर मतदान प्रतिशत 32-33 फीसदी के बीच रह सकता है। डूसू चुनाव में कुल 1,45, 893 वोटर हैं और शाम 5:45 तक 43, 451 ने वोट किया है।

डीयू में शुक्रवार को डूसू चुनाव के लिए मतदान संपन्न होते ही एक माह से चला आ रहा डूसू का संग्राम अंतिम चरण में पहुंच गया। अब उम्मीदवारों का भविष्य क्या रहेगा इस पर मतगणना पर लगी रोक के हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। सभी जगह समय से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जबकि एनएसयूआई का आरोप है कि उनके सहसचिव पद के प्रत्याशी जब सुबह नौ बजे लॉ फैकल्टी पहुंचे तब वहां मतदान शुरू नहीं हुआ। इस पर वहां मौजूद अधिकारियों और प्रत्याशी के बीच मामूली कहासुनी भी हुई।

कॉलेजों में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर तय समय पर सुबह 8.30 से वोटिंग शुरू हुई जो कि दोपहर एक बजे समाप्त हुई। इस समयावधि तक जिसने भी कॉलेज परिसर में प्रवेश कर लिया उसे वोट डालने से वंचित नहीं किया गया।

कैंपस कॉलेज हो या आउट ऑफ कैंपस कॉलेज सभी जगह सुबह की पाली शुरुआत में वोटिंग की रफ्तार कम थी, कैंपस कॉलेजों में वोटिंग की रफ्तार कम देखने को मिली। रामजस, हंसराज और किरोड़ीमल कॉलेज में ही थोड़ी भीड़ दिखाई दी।

कॉलेज

वोटरों की संख्या

वोट पड़े

हंसराज

6567

2110

किरोड़ीमल

5800

1960

रामजस

5980

2137

मिरांडा

5313

1124

एआरएसडी

4436

1699

बीते सालों का मतदान प्रतिशत

वर्ष 2011

35.00

वर्ष 2012

40.40

वर्ष 2013

43.38

वर्ष 2014

44.43

वर्ष 2015

43.30

वर्ष 2016

37.00

वर्ष 2017

42.80

वर्ष 2018

44.46

वर्ष 2019

39.90

वर्ष 2023

42.16

नोट: कोविड के कारण 2020, 2021, 2022 में चुनाव नहीं हुए थे।



Source link

1598280cookie-checkFuture Of 21 Candidates Sealed In Evm, Doubt On Counting Of Votes – Delhi News
Artical

Comments are closed.

Landing gear snag: Air India Delhi-Vadodara flight makes emergency landing | India News     |     रविवार को 47 जिलों में मेघगर्जन-आंधी व इंदौर में होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला सहित MP की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर     |     Muzaffarpur Auto Driver Found Dead Hanging Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: यूपी में 11 आरटीओ… 24 एआरटीओ का हुआ तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी     |     Kedarnath Helicopter Crash Narrow Valley And High Mountains 6 Helicopters Crashed In 12 Years 38 People Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर विशेष प्रदर्शनी     |     Rajgarh News: Police Arrested Three In The Case Of Theft Of Temple Donation Box – Madhya Pradesh News     |     Dry Day Tightens Grip On Mosquito Borne Diseases, Activities Conducted Across The District – Rajasthan News     |     Mandi News: सिलिंडर फटने से धमाका, घर की दूसरी मंजिल पर स्टोर के उड़े परखचे; लाखों का नुकसान     |     IND vs ENG: बुमराह के वर्कलोड को कैसे किया जाएगा मैनेज, कप्तान गिल ने कर दिया प्लान का खुलासा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088