Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Wife Was Strangled To Death In Front Of Children - Amar Ujala Hindi News Live UP: डीम्ड विश्वविद्यालय बना केंद्रीय हिंदी संस्थान, क्या होगा फायदा; यहां विस्तार से समझें Mussoorie Accident Swift Car Fell Into Ditch Four People Badly Injured With Driver - Amar Ujala Hindi News Live Khelo India Youth Games 2025 Divya-rudra Pair Of Bihar Defeated Up In Close Contest Defeated Them 16-14 - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: When He Was Not Successful In Committing The Crime, He Was Strangled To Death - Madhya Pradesh News Rajasthan News: Bap Mla's Case Sent To Ethics Committee, Bribe Was Demanded In Exchange For Question - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: रोडवेज ने पाकिस्तान बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक किया बंद, यात्री परेशान Operation Sindoor: सीमा पर तनाव, हिमाचल में मंदिरों, पर्यटन स्थलों, बिजली प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ी भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच फंसे 2 क्रिकेटर भाई, कैसे हो पाएगी दोनों की घर वापसी? कौन हैं अमिताभ बच्चन की बेस्ट फ्रेंड? फिल्मों से पहले शुरू हुई दोस्ती रिश्तेदारी में बदली, इस एक्टर की हैं सास

Birthday Special: 10 साल टीवी में घिसी एड़ियां, फिर 1 किरदार ने चमका दी किस्मत, कैसे बॉलीवुड स्टार बनीं मौनी रॉय?


mouni roy- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मौनी रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 18 साल के बॉलीवुड करियर में मौनी रॉय ने शोहरत का एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। मौनी रॉय के 39वें जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। मौनी रॉय ने करीब 10 साल तक टीवी की दुनिया में एड़ियां घिसीं और खूब नाम कमाया। टीवी में मौनी रॉय टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गईं और फिल्मों में एंट्री ले ली। लेकिन मौनी रॉय की किस्मत बड़े पर्दे के बॉक्स ऑफिस पर अब तक नहीं चमक पाई है। मौनी रॉय ने फिल्मों के 8 साल के करियर में अब तक 1 भी सोलो हिट का स्वाद नहीं चखा है। हालांकि मौनी रॉय ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकी हैं। 

टीवी की दुनिया में 10 साल किया काम 

आज ही के दिन साल 1985 में पश्चिम बंगाल में जन्मी मौनी की मां मुक्ति भी एक थियेटर आर्टिस्ट हैं। मौनी के पिता अनिल रॉय जिला परिसद सचिव हैं। मौनी की स्कूलिंग उनके होमटाउन कूच बहर जिले के केंद्रीय विद्यालय में हुई। इसके बाद मौनी मीडिया की पढ़ाई करने जामिया मीलिया इस्लामिया कॉलेज दिल्ली आ गईं और यहां से डिग्री ली। इसके बाद मौनी ने मुंबई का रुख किया और मॉडलिंग के साथ एक्टिंग में करियर बनाने का सपना देखा। यहां साल 2006 में मौनी रॉय को सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में काम मिल गया। इस सीरियल से ही मौनी रॉय हिट हो गईं। मौनी के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस सीरियल में मौनी रॉय ने पुलकित सम्राट के साथ लीड रोल निभाया। इसके बाद झलक दिखला जा नाम के रियालिटी शो के पहले सीजन में हिस्सा लिया और जीत भी गईं। इसके बाद मौनी रॉय टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम बन गईं। मौनी रॉय ने इस दौरान दर्जनभर से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम किया। लेकिन साल 2016 में आया टीवी सीरियल ‘नागिन’ ने मौनी के लिए फिल्मों का रास्ता खोल दिया। मौनी रॉय के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया और घर-घर में पहचान दिलाई। 

फिल्मों में नहीं चमकी किस्मत

इस सीरियल के बाद मौनी रॉय के लिए बड़े पर्दे का रास्ता खुल गया। मौनी रॉय ने 2018 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘गोल्ड’ में काम किया। डायरेक्टर रीमा कागती की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और औसतन रही। इसके बाद मौनी रॉय 2019 में ‘रोमियो अकबर बोल्टर’ फिल्म में नजर आईं। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद 2019 में ‘मेड इन चाइना’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ लीड रोल में नजर आईं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद 2021 में आई फिल्म ‘वेले’ की और फ्लॉप रहीं। हालांकि मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र फिल्म में भी काम किया जो सुपरहिट रही। लेकिन इस फिल्म में मौनी रॉय का साइड रोल था। मौनी रॉय आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, अब देखना होगा कि ये साल उनके करियर में क्या इजाफा कराता है। जन्मदिन के खास मौके पर मौनी रॉय को बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स भी बधाई दी है। 

Latest Bollywood News





Source link

1598720cookie-checkBirthday Special: 10 साल टीवी में घिसी एड़ियां, फिर 1 किरदार ने चमका दी किस्मत, कैसे बॉलीवुड स्टार बनीं मौनी रॉय?
Artical

Comments are closed.

Bihar News Wife Was Strangled To Death In Front Of Children – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: डीम्ड विश्वविद्यालय बना केंद्रीय हिंदी संस्थान, क्या होगा फायदा; यहां विस्तार से समझें     |     Mussoorie Accident Swift Car Fell Into Ditch Four People Badly Injured With Driver – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khelo India Youth Games 2025 Divya-rudra Pair Of Bihar Defeated Up In Close Contest Defeated Them 16-14 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: When He Was Not Successful In Committing The Crime, He Was Strangled To Death – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: Bap Mla’s Case Sent To Ethics Committee, Bribe Was Demanded In Exchange For Question – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: रोडवेज ने पाकिस्तान बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक किया बंद, यात्री परेशान     |     Operation Sindoor: सीमा पर तनाव, हिमाचल में मंदिरों, पर्यटन स्थलों, बिजली प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ी     |     भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच फंसे 2 क्रिकेटर भाई, कैसे हो पाएगी दोनों की घर वापसी?     |     कौन हैं अमिताभ बच्चन की बेस्ट फ्रेंड? फिल्मों से पहले शुरू हुई दोस्ती रिश्तेदारी में बदली, इस एक्टर की हैं सास     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088